//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
April 02, 2026 02:00
42
0
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मानव तस्करी मामलों से निपटने के लिए संघ और राज्यों को एक व्यावहारिक, समय-संवेदी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसमें लापता व्यक्तियों की शिकायतों में तत्काल कार्रवाई पर बल दिया गया है।


भारत मानव तस्करी के लिए एक प्रमुख स्रोत, पारगमन और गंतव्य देश है, जहाँ व्यावसायिक यौन शोषण तथा जबरन श्रम सबसे प्रचलित रूप हैं।

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-संवेदी SOP पर बल देना रियल-टाइम प्रवर्तन और जवाबदेही की ओर एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है। तस्करी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई, समन्वित शासन और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण की आवश्यक है, जिसमें तस्करी किए गए बच्चों जिन्हें गरिमा, संरक्षण और पुनर्वास का अधिकार प्राप्त है, को अधिकार-धारक व्यक्तियों के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।
<div class="new-fform">
</div>

Latest Comments