100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

जलवायु परिवर्तन पर सर्वेक्षण

Lokesh Pal June 26, 2024 02:58 113 0

संदर्भ

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग और जियोपोल द्वारा संयुक्त रूप से पीपुल्स क्लाइमेट वोट सर्वेक्षण 2024 रिपोर्ट प्रकाशित की गई।

सर्वेक्षण के मुख्य निष्कर्ष

  • भारत में जलवायु परिवर्तन संबंधी धारणाएँ: भारत में सर्वेक्षण प्रक्रिया में भाग लेने वाले लगभग 33% व्यक्ति जलवायु परिवर्तन के बारे में प्रत्येक दिन विचार करते हैं तथा आधे से अधिक व्यक्ति पिछले वर्ष की तुलना में अधिक चिंतित हैं। वहीं दूसरी ओर, केवल 26% व्यक्तियों को लगता है कि भारत जलवायु परिवर्तन को बहुत अच्छी तरह से संबोधित कर रहा है।
  • जलवायु कार्रवाई पर विचार: सर्वेक्षण में शामिल भारतीयों ने व्यक्तियों की प्राथमिकताओं से संबंधित लगभग सभी मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया। ज्यादातर लोग तेल और गैस की सीमित खपत, मौसमी घटनाओं से सुरक्षा और प्रकृति को बहाल करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन और समृद्ध देशों से अनुदान प्राप्त करने का समर्थन करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme- UNDP)

  • परिचय: UNDP की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1966 में की गई थी, जो संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है। यह संस्था गरीबी उन्मूलन, सतत् आर्थिक विकास और मानव विकास को बढ़ावा देने में देशों की सहायता करने के लिए समर्पित है।
  • मुख्य कार्यक्षेत्र: इसका प्रयास तीन मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित हैं- सतत् विकास, लोकतांत्रिक शासन एवं शांति निर्माण तथा जलवायु और आपदा लचीलापन
  • उद्देश्य: UNDP का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देना, कानून के शासन को बनाए रखना और समावेशी संस्थानों को बढ़ावा देना है। यह परिवर्तनकारी बदलाव का समर्थन करता है और आजीविका में सुधार के लिए देशों के बीच ज्ञान, अनुभव और संसाधनों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।
  • वित्तपोषण: UNDP अपने संचालन को वित्तपोषित करने के लिए विशेष रूप से सदस्य देशों से स्वैच्छिक योगदान पर निर्भर रहता है।
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। UNDP सतत् विकास और गरीबी उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों का समन्वय करने के लिए कार्य करता है।

जलवायु परिवर्तन

  • जलवायु परिवर्तन में तापमान और मौसम संबंधी दीर्घकालिक बदलाव शामिल हैं। ये परिवर्तन प्राकृतिक कारकों जैसे सौर चक्र में उतार-चढ़ाव या मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न हो सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक

  • जलवायु को प्रभावित करने वाले प्राकृतिक कारक
    • महाद्वीपीय विस्थापन (Continental Drift): लाखों वर्षों में विवर्तनिक प्लेटों के विस्थापन के कारण महाद्वीपीय विस्थापन की प्रक्रिया होती है। भौतिक विशेषताओं, भूमि द्रव्यमान की स्थिति, महासागरीय धाराओं और हवाओं में परिवर्तन के कारण  जलवायु प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए, हिमालय पर्वतमाला की बढ़ती ऊँचाई है।
    • पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन: पृथ्वी की कक्षा में उतार-चढ़ाव हजारों वर्षों में मौसमी सूर्य के प्रकाश के वितरण को प्रभावित करता है। तीन प्रकार की कक्षीय विविधताएँ होती हैं- विलक्षणता, झुकाव कोण में परिवर्तन और पूर्वगामी (Precession)। ये तीनों विविधताएँ सामूहिक रूप से मिलनकोविच चक्रों (Milankovitch Cycles) का कारण बनती हैं। मिलनकोविच चक्र हिमयुग और अंतर-हिमनद काल से जुड़े हुए हैं।
    • महासागरीय धाराएँ: यह जलवायु प्रणाली का महत्त्वपूर्ण घटक है, जो क्षैतिज हवाओं द्वारा संचालित होता है। जलीय क्षेत्रों में तापमान का अंतर क्षेत्रीय जलवायु पैटर्न को प्रभावित करता है।
  • जलवायु को प्रभावित करने वाले मानवजनित कारक
    • ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन: औद्योगिक क्रांति के बाद से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में मनुष्यों द्वारा उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
    • भूमि उपयोग में परिवर्तन: औद्योगिक युग के दौरान भूमि उपयोग में परिवर्तन हुए, जिसमें कृषि के लिए वनों की कटाई शामिल है। वनों की कटाई के परिणामस्वरूप होने वाले एल्बिडो (Albedo) परिवर्तन पृथ्वी पर सतह के तापमान को प्रभावित करते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.