100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा

Lokesh Pal December 18, 2025 03:51 16 0

संदर्भ

हाल ही में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने तीन देशों  (जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान) की आधिकारिक यात्रा की।

तीन देशों  (जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान) की आधिकारिक यात्रा के बारे में

  • इस यात्रा का उद्देश्य पश्चिम एशिया और अफ्रीका में रणनीतिक साझेदारों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
  • इसका एक प्रमुख लक्ष्य भारत की आर्थिक साझेदारियों को विस्तार देने के लिए महत्त्वपूर्ण व्यापारिक समझौतों को अंतिम रूप देना है।
  • प्रत्येक देश में, प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और उन्हें ‘जीवंत सेतु’ के रूप में उनकी भूमिका को मान्यता दी।

जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा

  • जॉर्डन की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मिले।
  • यह उच्च स्तरीय राजनयिक बैठक भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित की गई थी।

जॉर्डन के साथ प्रमुख परिणाम और समझौते

  • नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।
  • राजनीतिक संबंधों में मजबूती: दोनों देशों ने विश्वसनीय साझेदारों के रूप में कार्य करने और नियमित उच्च स्तरीय बैठकों के माध्यम से इन आपसी संबंधों को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
  • आर्थिक और व्यापारिक विकास: चर्चा में स्थिर द्विपक्षीय व्यापार (वर्ष 2024 में 2.3 अरब डॉलर मूल्य का) और विविधीकरण की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि: जॉर्डन की सामरिक स्थिति भारत के लिए रसद और निजी क्षेत्र के सहयोग को बढ़ाने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

जॉर्डन के बारे में

  • आधिकारिक नाम: हाशेमी किंगडम ऑफ जॉर्डन।
  • राजधानी: अम्मान
  • स्थान: जॉर्डन मध्य पूर्व में अवस्थित है और सीरिया, इराक, सऊदी अरब, इजरायल और फिलिस्तीन से घिरा हुआ है।
  • इतिहास: वर्ष 1946 से स्वतंत्र हुआ। वर्ष 1994 में इजरायल के साथ शांति समझौता किया और मध्य पूर्वी कूटनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • प्रमुख स्मारक और स्थान
    • पेट्रा: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और प्राचीन नबातेई राजधानी, प्रतिष्ठित ‘गुलाबों का शहर’।
    • मृत सागर: पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु, अपने अत्यधिक खारे जल के लिए प्रसिद्ध है।

प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा

  • प्रधानमंत्री की इथियोपिया की दो दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।
  • संसद में संबोधन: प्रधानमंत्री ने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।
  • उच्च सम्मान से सम्मानित: प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया।

इथियोपिया के साथ प्रमुख परिणाम और समझौते

  • नवीन संबंध: सबसे महत्त्वपूर्ण परिणाम भारत-इथियोपिया संबंधों को सामरिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का पारस्परिक समझौता था।
  • प्रमुख समझौते: तीन प्रमुख समझौतों/समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ:-
    • संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग।
    • सीमा शुल्क मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता।
    • इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में एक डेटा केंद्र की स्थापना।
  • व्यापक सहयोग क्षेत्र: स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और स्वच्छ ऊर्जा में नए सहयोग क्षेत्रों की पहचान की गई।
    • भारत ने अदीस अबाबा में महात्मा गांधी अस्पताल के उन्नयन और इथियोपियाई छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को दोगुना करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इथियोपिया के बारे में

  • इथियोपिया ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में एक भू-आबद्ध देश है।
  • राजधानी: अदीस अबाबा।
  • सीमावर्ती देश: उत्तर में इरिट्रिया, पूर्व में जिबूती और सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में दक्षिण सूडान तथा सूडान।
  • इथियोपिया अफ्रीकी संघ और अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग के मुख्यालय की भी मेजबानी कर रहा है।
  • राजनयिक केंद्र: अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ के मेजबान के रूप में, इथियोपिया को अक्सर अफ्रीका की राजनयिक राजधानी’ के रूप में जाना जाता है।
  • भू-वैज्ञानिक और भौगोलिक विशेषताएँ
    • इथियोपियाई उच्चभूमि: अक्सर अफ्रीका की छत’ कही जाने वाली इस ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय शृंखला में देश की सबसे ऊँची चोटी, माउंट रास देजेन भी शामिल है।
    • ग्रेट रिफ्ट वैली: विशाल पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट प्रणाली का हिस्सा, यह इथियोपिया से उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत है और विवर्तनिकी गतिविधियों, ज्वालामुखियों और झीलों से चिह्नित है।

प्रधानमंत्री की ओमान की आधिकारिक यात्रा

  • मुख्य उद्देश्य: राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाना और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना।
  • निमंत्रण: प्रधानमंत्री मोदी ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर ओमान की यात्रा पर हैं।
    • यह प्रधानमंत्री की ओमान की दूसरी आधिकारिक यात्रा है।
    • यह यात्रा दिसंबर 2023 में सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत यात्रा के प्रतिउत्तर स्वरूप की जा रही है।
  • मुख्य क्षेत्र: व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रक्षा की व्यापक समीक्षा।
    • एक प्रमुख अपेक्षित परिणाम के रूप में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किये गए।

ओमान के बारे में 

  • स्थान: ओमान पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर अवस्थित है।
  • सामरिक महत्त्व: यह फारस की खाड़ी के मुहाने पर अवस्थित है, जिससे यह महत्त्वपूर्ण जलमार्ग पर अपना नियंत्रण करता है।
  • स्थलीय सीमाएँ: ओमान तीन देशों के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है: उत्तर-पश्चिम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), पश्चिम में सऊदी अरब और दक्षिण-पश्चिम में यमन।
  • समुद्री सीमाएँ: उत्तर-पूर्व में ओमान की खाड़ी और दक्षिण और पूर्व में अरब सागर के साथ इसकी विस्तृत तटरेखाएँ हैं।
  • राजधानी: राजधानी और सबसे बड़ा शहर मस्कट है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.