//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
August 09, 2024 02:59
248
0
केंद्रीय बजट में वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दीर्घकालिक लक्ष्य को विशेष स्थान दिया गया साथ ही इसका भी उल्लेख किया गया है कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई क्षेत्रों में सुधार (विशेष रूप से व्यापार नीति में) की आवश्यकता होगी।
व्यापार नीति उन कारकों में से एक है जो मजबूत निर्यात प्रदर्शन को दर्शाती है। अन्य पहल, जैसे कि मजबूत बुनियादी ढाँचा विकसित करना, रसद लागत कम करना, मानव कौशल का विकास तथा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में सुधार करना, भी महत्त्वपूर्ण हैं। ये कारक न केवल निर्यात के लिए, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था के लिए प्रासंगिक हैं।
विकसित भारत, 2047 के लक्ष्य एवं सपने को हासिल करने के लिए भारत को निम्नलिखित विभिन्न चुनौतियों से निपटना होगा:
पिछले वर्षो में, भारत ने व्यापार नीतियों के प्रति अपने दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव किया है, जो विनियामक सुधारों, तकनीकी प्रगति तथा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर बढ़ते जोर के संयोजन से प्रेरित है।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments