100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (UNESCO World Heritage Committee)

Samsul Ansari January 10, 2024 03:23 200 0

संदर्भ

भारत यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी करेगा।

संबंधित तथ्य 

  • भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी करने वाला है।
  • मेजबान होने के कारण भारत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर आयोजित वैश्विक चर्चा के केंद्र में होगा एवं इस तरह भारत को वैश्विक मंच पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

  • परिचय: यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट संस्था है जिसकी स्थापना वर्ष 1945 में ‘लीग ऑफ नेशंस’ द्वारा ‘बौद्धिक सहयोग के लिए निर्मित अंतर्राष्ट्रीय समिति’ के स्थान पर हुई थी।
  • उद्देश्य: शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हुए शांति एवं सुरक्षा में योगदान देना।
  • सदस्य: वर्तमान में यूनेस्को में भारत सहित 194 सदस्य देश और 12 सहयोगी सदस्य देश हैं।
    • संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के साथ ही कोई भी देश यूनेस्को का सदस्य बन जाता है किन्तु इजराइल और लिकटेंस्टीन यूनेस्को के सदस्य नहीं हैं पर ये संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं|
  • मुख्यालय: पेरिस (फ्राँस)
  • विवरण: संयुक्त राष्ट्र विश्व जलीय विकास रिपोर्ट एवं वैश्विक शिक्षा निगरानी रिपोर्ट
  • भारत तथा यूनेस्को: विश्व विरासत स्थलों की सूची में भारत के 42 स्थल शामिल हैं| वर्ष 2023 में ही शांतिनिकेतन और होयसाला के पवित्र स्थानों को इस सूची में शामिल किया गया है।

विश्व धरोहर समिति 

  • स्थापना: इसकी स्थापना 16 नवंबर 1972 को यूनेस्को के सत्रहवें सत्र में अपनाए गए विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत (विश्व विरासत सम्मेलन) के संरक्षण हेतु किए गए समझौते के तहत हुई थी।
  • सदस्य: सम्मेलन के लिए 21 देश महासभा द्वारा निर्वाचित किए गए थे, जिनमें शामिल हैं: अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया, ग्रीस, भारत, इटली, जमैका, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मैक्सिको, कतर, दक्षिण कोरिया, रवांडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सेनेगल, तुर्किये, यूक्रेन, वियतनाम तथा जाम्बिया।
    • विश्व धरोहर सम्मेलन के अनुसार, समिति के सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष होता है।
  • उत्तरदायित्व 
    • कार्यान्वयन: यह विश्व धरोहर समझौता के प्रावधानों को लागू करता है। साथ ही विश्व धरोहर कोष के उपयोग को निर्धारित कर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है।
    • विश्व धरोहर स्थलों की सूची: सांस्कृतिक, धार्मिक या किसी अन्य महत्व वाले स्थान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने या न करने का अंतिम अधिकार यूनेस्को को प्राप्त है।
    • संरक्षण के प्रयासों की निगरानी: यह संस्था सूची में शामिल धरोहरों के संरक्षण की स्थिति पर रिपोर्टों की जाँच करती है तथा जब धरोहरों का उचित संरक्षण नहीं किया जा रहा हो तो संबंधित देश को उचित कदम उठाने की सलाह भी देती है।
    • यह संस्था विश्व विरासत की संकटग्रस्त सूची में धरोहरों को शामिल करने या हटाने का निर्णय भी करती है।

विश्व विरासत सम्मेलन

  • स्वीकृति: विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण संबंधी समझौते को 16 नवंबर 1972 को यूनेस्को के सम्मेलन में अपनाया गया था।
  • संधि का उद्देश्य: यह एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है जो प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा संबंधी अवधारणा एवं दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की मूलभूत आवश्यकता को प्रदर्शित करती है।
  • उद्देश्य: समझौते पर हस्ताक्षर के माध्यम से प्रत्येक देश न केवल अपने क्षेत्र में स्थित वैश्विक धरोहरों को संरक्षित करने का वादा करता है बल्कि अपनी राष्ट्रीय विरासत की रक्षा करने का भी लक्ष्य रखता है। सदस्यों को अपने देश में संभावित विरासत स्थलों की पहचान करनी होती है तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण करना होता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.