100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

UNESCO की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’

Lokesh Pal May 16, 2024 06:00 202 0

संदर्भ

हाल ही में रामचरितमानस, पंचतंत्र एवं सहृदयलोक-लोकन (Sahrdayaloka-Locana) को ‘UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर‘ में शामिल किया गया है।

संबंधित तथ्य

  • एशिया-प्रशांत के सदस्य देशों ने मंगोलिया के उलानबटार में मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड पैसिफिक (MOWCAP) की 10वीं आम बैठक में मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर के वर्ष 2024 चक्र के दौरान 20 अभिलेखों को शामिल किया।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने इस ऐतिहासिक क्षण को सुरक्षित रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • यह पहली बार है, जब IGNCA ने वर्ष 2008 में अपनी स्थापना के बाद से क्षेत्रीय रजिस्टर में नामांकन दर्ज कराया है।

भारतीय कार्य

विवरण

रामचरितमानस
  • यह 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी बोली में रचा गया था।
  • यह ऋषि वाल्मिकी के महान महाकाव्य रामायण पर आधारित है।
  • यह अपनी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि, नैतिक पाठ एवं काव्य सौंदर्य के लिए प्रतिष्ठित है।
पंचतंत्र
  • यह कम-से-कम तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का एक प्राचीन संग्रह है।
  • यह मूल रूप से पं. विष्णु शर्मा द्वारा संस्कृत में लिखा गया था। 
  • पंचतंत्र की कहानियाँ नीति सूत्र अर्थात् जीवन जीने का नैतिक तरीके को सिखाती हैं।
    • इसकी कहानियों का उद्देश्य मानवरूपी विभिन्न प्रकार के काल्पनिक पात्रों की वार्ता के माध्यम से व्यावहारिक जीवन की शिक्षा देना है।
  • इसका केंद्रीय विषय मनुष्य का सामंजस्यपूर्ण एवं एकीकृत विकास है, एक ऐसा जीवन जिसमें सुरक्षा, समृद्धि, मित्रता तथा शिक्षा एक स्थायी खुशहाली हेतु एक साथ समाहित होते हैं।
सहृदयलोक-लोकन
  • यह आचार्य आनंदवर्धन द्वारा लिखित एक संस्कृत ग्रंथ है।

भारत के लिए इस उपलब्धि का महत्त्व 

  • समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि: यह समावेश भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो देश की समृद्ध साहित्यिक विरासत एवं सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि है।
  • साझा मानवता को आकार देने वाला: यह वैश्विक सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों में एक कदम आगे बढ़ने का प्रतीक है, जो भारत की साझा मानवता को आकार देने वाले विविध आख्यानों एवं कलात्मक अभिव्यक्तियों को पहचानने तथा उनकी सुरक्षा करने के महत्त्व पर प्रकाश डालता है।

देश

एशिया-प्रशांत के लिए MOWCAP क्षेत्रीय रजिस्टर में 20 दस्तावेज

ऑस्ट्रेलिया और तुवालु
  • फुनाफुटी: द एजवर्थ डेविड 1897 एक्स्पिडिशन डाक्यूमेंट्स (Funafuti: The Edgeworth David 1897 Expedition Documents)
बांग्लादेश
  • रोकेया एस. हुसैन द्वारा ‘सुल्ताना का सपना’ (‘Sultana’s Dream’ by Rokeya S. Hossain)
चीन
  • चेंग्दू पारंपरिक चायघरों (Chengdu Traditional Teahouses) से संबंधित पुरालेख।
  • हुइझोऊ वंशावली अभिलेखागार (Huizhou Genealogy Archives)।
  • डेर्ज प्रिंटिंग हाउस (Derge Printing House) में रखे गए प्रिंटिंग ब्लॉक।
भारत
  • तुलसीदास की रामचरितमानस की सचित्र पांडुलिपियाँ।
  • सहृदयालोक-लोकन की पांडुलिपि: भारतीय काव्यशास्त्र का मौलिक पाठ।
  • पंचतंत्र कल्पित कहानी की 15वीं शताब्दी की पांडुलिपि।
इंडोनेशिया
  • इंदारुंग I, दक्षिण-पूर्व एशिया में पहला सीमेंट संयंत्र (1910-1972)
  • इंडोनेशियाई चीनी अनुसंधान संस्थान के अभिलेखागार 1887-1986: विश्व चीनी उद्योग में ISRI की अनुसंधान गतिविधियों की भूमिका।
  • टैम्बो तुआंकु इमाम बोनजोल पांडुलिपि (Tambo Tuanku Imam Bonjol Manuscript)।
मलेशिया
  • अल-तारिख सलासिलाह नेगेरी केदाह: केदाह राज्य का वंशावली इतिहास।
  • बगिंडा उमर का रॉयल कॉरेस्पोंडेंस (सूरत पर्सेंडिरियन बगिंडा उमर)।
मंगोलिया
  • खलखा मंगोलों के वंशानुगत राजाओं का पारिवारिक चार्ट, चंगेज खान की वंशावली।
  • मंगोलिया का पहला डाक टिकट ‘एल्डेव ओचिर’ (‘Eldev Ochir)।
फिलिपींस
  • डॉक्ट्रिना क्रिस्टियाना एन लेंगुआ एस्पनोला वाई टैगाला (स्पेनिश एवं तागालोग में ईसाई सिद्धांत), मनीला, 1593।
  • हिनिलावॉड महाकाव्य मंत्र रिकॉर्डिंग (Hinilawod Epic Chant Recordings)।
उज्बेकिस्तान
  • खुदाईबर्गन देवानोव (Khudaibergan Devanov) द्वारा खोरेजम ओएसिस (Khorezm Oasis) की छवियाँ (1879-1937)।
  • ‘तुर्किस्तान एल्बम’ 1871-1872।
वियतनाम
  • हू इंपीरियल पैलेस में नौ कांस्य कलशों पर बेस-रिलीफ (Bas-reliefs on the Nine Bronze Urns in Hue Imperial Palace)।

यूनेस्को के ग्लोबल मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड (MOW) कार्यक्रम के बारे में

  • इसे वर्ष 1992 में लॉन्च किया गया था एवं यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य दस्तावेजी विरासत की सुरक्षा, संरक्षण तथा पहुँच एवं उपयोग को सुविधाजनक बनाना है।
  • उद्देश्य
    • विश्व की दस्तावेजी विरासत के संरक्षण की सुविधा प्रदान करना।
    • दस्तावेजी विरासत तक सार्वभौमिक पहुँच को उत्प्रेरित करना।
    • दस्तावेजी विरासत के महत्त्व के बारे में दुनिया भर में जन जागरूकता बढ़ाना।

मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड पैसिफिक (MOWCAP) के बारे में

  • स्थापना: MOWCAP की स्थापना वर्ष 1998 में की गई थी एवं यह यूनेस्को के वैश्विक मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड (MOW) कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय मंच है।
  • समझौता: इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रजिस्टरों पर महत्त्वपूर्ण दस्तावेजी विरासत का शिलालेख शामिल है।
    • MOWCAP का उद्देश्य एशिया/प्रशांत क्षेत्र की दस्तावेजी विरासत के संरक्षण एवं उस तक सार्वभौमिक पहुँच में सहायता करना तथा विरासत के अस्तित्व एवं महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
    • MOWCAP अन्य श्रेणियों के अलावा, वंशावली अध्ययन, साहित्य एवं विज्ञान में एशिया-प्रशांत उपलब्धियों को संबोधित करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.