100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

यूनेस्को का विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (WNBR)

Lokesh Pal September 30, 2025 04:08 17 0

संदर्भ

हाल ही में चीन के ‘हांग्जो’ में आयोजित मैन एंड द बायोस्फीयर (MAB) प्रोग्राम के 37वें अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद के सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश में स्थित भारत के शीत मरुस्थल जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Cold Desert Biosphere Reserve) को यूनेस्को के विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क (World Network of Biosphere Reserves- WNBR) में शामिल किया गया।

  • इसने जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों की समीक्षा, स्थायित्व को बढ़ावा देने और जैव विविधता संरक्षण पर वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिए यूनेस्को के सदस्य देशों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को एकत्रित किया।

मैन एंड द बायोस्फीयर (Man and the Biosphere Programme- MAB) प्रोग्राम के बारे में

  • MAB एक अंतर-सरकारी वैज्ञानिक कार्यक्रम है, जिसे वर्ष 1971 में यूनेस्को द्वारा शुरू किया गया था।
  • इसका उद्देश्य लोगों एवं उनके पर्यावरण के बीच संबंधों में सुधार के लिए एक वैज्ञानिक आधार स्थापित करना है।

विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (WNBR) के बारे में

  • यह यूनेस्को के मैन एंड द बायोस्फीयर (MAB) प्रोग्राम के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्रों का एक वैश्विक नेटवर्क है।
  • उद्देश्य: यह संरक्षित पारिस्थितिकी तंत्रों के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण, सतत् विकास एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देता है।
  • सहयोग: यह नेटवर्क उत्तर-दक्षिण एवं दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देता है, जिससे पारिस्थितिकी प्रबंधन के लिए ज्ञान, प्रथाओं तथा क्षमता निर्माण का आदान-प्रदान संभव होता है।
  • जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों के विश्व नेटवर्क में अब 142 देशों के 785 स्थल शामिल हैं।

WNBR में भारतीय स्थल (वर्ष 2025 तक इसनकी संख्या 13 है।)

आरक्षित जैवमंडल  राज्य/केंद्रशासित प्रदेश MAB समावेशन का वर्ष पारिस्थितिकी महत्त्व
नीलगिरि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक वर्ष  2000 पश्चिमी घाट

  • नीलगिरी तहर, लायन-टेल मकाॅक एवं बाघ का क्षेत्र।
मन्नार की खाड़ी तमिलनाडु वर्ष 2001 तटीय पारिस्थितिकी तंत्र

  • डुगोंग, प्रवाल भित्तियों एवं समुद्री घास के संस्तरों को समर्थन देता है।
सुंदरवन पश्चिम बंगाल वर्ष 2001 सबसे बड़ा ज्वारीय लवणमृदु मैंग्रोव वन

  • रॉयल बंगाल टाइगर का आवास क्षेत्र।
नंदा देवी उत्तराखंड वर्ष 2004 पश्चिमी हिमालय

  • हिम तेंदुआ एवं हिमालयी काले भालू सहित समृद्ध जैव विविधता।
नोकरेक मेघालय वर्ष 2009 पूर्वी पहाड़ियाँ

  • लाल पांडा एवं विविध वनस्पतियों का क्षेत्र।
पंचमढ़ी मध्य प्रदेश वर्ष 2009 मध्य भारत

  • जैव विविधता एवं स्थानिक प्रजातियों से समृद्ध है।
  • ‘इंडियन जाइंट स्क्विरल’ (जिसे ‘नन्ही’ भी कहा जाता है) तथा ‘फ्लाइंग स्क्विरल’ पाई जाती हैं।
सिमलीपाल ओडिशा वर्ष 2009 दक्कन प्रायद्वीप

  • बाघ आबादी एवं समृद्ध वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।
ग्रेट निकोबार अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह वर्ष 2013 यह द्वीपसमूह ‘निकोबार पिजन’ और विविध समुद्री जीवन के लिए आवास स्थल है।
अचानकमार-

अमरकंटक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ वर्ष 2012 मध्य भारत 

  • जैव विविधता एवं जल संसाधनों से समृद्ध।
  • बाघ अभयारण्य के लिए जाना जाता है।
अगस्त्यमलाई केरल,

तमिलनाडु

वर्ष 2016 पश्चिमी घाट

  • एशियाई हाथियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है।
  • अगस्त्यामलाई बम्बूटेल डैमसेल्फाई जैसी अद्वितीय वनस्पतियों और जीवों का क्षेत्र है।
कंचनजंगा सिक्किम वर्ष 2018 पूर्वी हिमालय

  • हिम तेंदुए, लाल पांडा, हिमालयी काले भालू, आदि।
  • समृद्ध जैव विविधता एवं सांस्कृतिक महत्त्व के लिए जाना जाता है।
पन्ना मध्य प्रदेश वर्ष 2020 मध्य भारत

  • अपनी बाघ आबादी एवं समृद्ध वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।
शीत मरुस्थल हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 इसे वर्ष 2009 में एक जैवमंडल क्षेत्र घोषित किया गया था।

ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र (लाहुल-स्पीति जिला)।

  • इसमें पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान और उसके आस-पास के क्षेत्र, चंद्रताल और सरचू एवं किब्बर वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।
  • हिम तेंदुआ, नीली भेड़ और अद्वितीय अल्पाइन वनस्पतियों का आवास।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.