100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM)

Lokesh Pal March 27, 2024 05:19 137 0

संदर्भ

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दशक में दर्ज की गई 64,000 प्रवासी मौतों में से लगभग 60 प्रतिशत जल में डूबने से संबंधित थीं।

रिपोर्ट से संबंधित तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में दर्ज की गई प्रवासी मौतों का सबसे बड़ा कारण डूबना रहा है, जिसमें प्रवासियों की संख्या 36,000 से अधिक है।
    • स्थान संबंधी आँकड़े: समुद्र में हुई इन मौतों में से 27,000 से अधिक मौतें भूमध्य सागर में हुईं।
    • उत्तरी अफ्रीका से दक्षिणी यूरोप तक पहुँचने की कोशिश करने वाले कई प्रवासियों द्वारा वर्षों से इस मार्ग का अनुसरण किया गया।
  • एक-तिहाई से अधिक प्रवासी “संघर्षरत देशों या बड़ी शरणार्थी आबादी वाले देशों” से आए थे।
  • वर्ष 2023 संबंधी आँकड़े: वर्ष 2023 में दुनिया भर में प्रवासन मार्गों पर 8,500 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे IOM द्वारा एक दशक पहले डेटा एकत्र करना शुरू करने के बाद से यह सबसे घातक वर्ष बन गया।
  • वर्ष 2024 में भी अब तक के आँकड़े चिंताजनक हैं।
    • भूमध्यसागरीय मार्ग में वर्ष 2023 की तुलना में गिरावट आई है, लेकिन मृत्यु की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग उतनी ही अधिक है।
  • उपाय
    • मौतों को रोकने के लिए मजबूत खोज और बचाव क्षमताओं के साथ-साथ “सुरक्षित, नियमित प्रवासन मार्गों” की तत्काल आवश्यकता है।
    • संकट में फँसे प्रवासियों को “अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के सिद्धांत के अनुरूप” अधिक सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM)

  • पृष्ठभूमि एवं परिचय
    • IOM का उद्भव वर्ष 1951 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पश्चिमी यूरोप की अराजकता और विस्थापन को रोकने हेतु हुआ था। 
    • इसे पहले ‘यूरोप से प्रवासियों के संचलन के लिए अनंतिम अंतर सरकारी समिति’ (PICMME) के रूप में जाना जाता था । 
    • युद्ध से विस्थापित अनुमानित 11 मिलियन लोगों के लिए यूरोपीय सरकारों को पुनर्वास देशों की पहचान करने में मदद करने के लिए IOM ने 1950 के दशक के दौरान लगभग एक मिलियन प्रवासियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की।
    • अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन का संविधान 19 अक्टूबर, 1953 को वेनिस में प्रस्तुतकिया गया। 
    • 30 नवंबर, 1954 को संविधान लागू हुआ और संगठन की औपचारिक रूप से स्थापना हुई।
    • सदस्य
      • अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन में वर्तमान में 175 सदस्य देश हैं। 
      • अन्य 8 राज्यों के पास पर्यवेक्षक का दर्जा है। 
      • भारत इसका सदस्य देश है।
  • कार्य
    • IOM प्रवासन प्रबंधन के चार व्यापक क्षेत्रों में कार्य करता है: 
      • प्रवासन और विकास, 
      • प्रवास को सुविधाजनक बनाना, 
      • प्रवास को विनियमित करना और 
      • जबरन प्रवास को संबोधित करना। 
    • ‘क्रॉस-कटिंग’ गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन कानून का प्रचार, नीतिगत बहस और मार्गदर्शन, प्रवासियों के अधिकारों की सुरक्षा, प्रवासन स्वास्थ्य तथा प्रवास के लैंगिक आयाम शामिल हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.