100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

लुप्त हो रहे पूर्वी अफ्रीकी ग्लेशियर

Lokesh Pal February 24, 2024 06:35 129 0

संदर्भ

हाल ही में ‘एनवायरनमेंट रिसर्च’ (Environment Research) पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि पूर्वी अफ्रीका में उष्णकटिबंधीय ग्लेशियर (Tropical Glaciers) जलवायु कारकों के कारण तेज गति से सिकुड़ रहे हैं।

डीग्लेशिएशन (Deglaciation): डीग्लेशिएशन का तात्पर्य बर्फ की चादरों एवं ग्लेशियरों के पीछे हटने या पिघलने से है।

डीग्लेशिएशन के प्रभाव

  • ग्लेशियरों के सिकुड़ने से बर्फ के द्रव्यमान में कमी आती है।
  • समुद्र के स्तर में वैश्विक वृद्धि होती है।

अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

  • पूर्वी अफ्रीका में, कुल हिमनद आवरण के लगभग 1.36 वर्ग किमी. होने का अनुमान है।
  • उष्णकटिबंधीय ग्लेशियरों का क्षेत्र माउंट केन्या (Mount Kenya) पर 0.069 वर्ग किमी., युगांडा और ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ की रवेंजोरी रेंज (Rwenzori Range) में 0.38 वर्ग किमी. एवं तंजानिया में किलीमंजारो  (Kilimanjaro) में 0.98 वर्ग किमी. तक सिकुड़ गया है।
  • पूर्वी अफ्रीका के इन तीन क्षेत्रों में ग्लेशियर क्षेत्र वर्ष 1900 के आसपास किए गए पहले अवलोकन की तुलना में 10% की कमी आई है।
  • इन ग्लेशियरों के कुल क्षेत्रफल में 21वीं सदी की शुरुआत के आधे से अधिक की गिरावट आई है।
  • मुख्य रूप से हाई एल्टीट्यूड ह्यग्रिक सीजनलिटी (High-Altitude Hygric Seasonality) द्वारा नियंत्रित होने के कारण, ये ग्लेशियर उष्णकटिबंधीय जलवायु परिवर्तनशीलता (Tropical Climate Variability) एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावी संकेतक हैं।
  • दक्षिणी अमेरिकी एंडीज (Southern American Andes) और इंडोनेशियाई सुदीरमन रेंज (Indonesian Sudirman Range) जैसी अन्य उच्च पर्वत शृंखलाएँ जिनमें उष्णकटिबंधीय ग्लेशियर मौजूद हैं, ये सभी भूमध्य रेखा के पास अवस्थित हैं और ‘अंतःउष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र’ (Intertropical Convergence Zone- ITCZ) से प्रभावित हैं।

पूर्वी अफ्रीका में महत्त्वपूर्ण ग्लेशियर

  • युगांडा और ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ की रवेंजोरी रेंज (Rwenzori Range) में: माउंट स्टेनली (Mount Stanley), माउंट स्पीके (Mount Speke) एवं माउंट बेकर (Mount Baker)।
  • तंजानिया के किलीमंजारो (Kilimanjaro) में: उत्तरी बर्फ क्षेत्र (Northern Ice Field), दक्षिणी बर्फ क्षेत्र (Southern Ice Field), केर्स्टन ग्लेशियर (Kersten Glacier)।
  • केन्या: नॉर्थे एवं डार्विन ग्लेशियर (Northey and Darwin Glaciers), लुईस ग्लेशियर (Lewis Glacier)।
  • अफ्रीकी महाद्वीप में अन्य महत्त्वपूर्ण ग्लेशियर: क्रेडनर ग्लेशियर (Credner Glacier) एवं फर्टवांगलर ग्लेशियर (Furtwangler Glacier)।

माउंट किलीमंजारो (Mount Kilimanjaro)

  • यह पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में अवस्थित है, एक सुसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcano) है।
  • यह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है, जिसका शिखर समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊँचा है।
  • इसमें तीन अलग-अलग ज्वालामुखीय शंकु शामिल हैं- किबो (Kibo), मावेन्जी  (Mawenzi) और शिरा-किबो (Shira-Kibo)।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.