100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

चंद्रमा के दोनों भाग अलग-अलग दिखने के कारण

Lokesh Pal May 20, 2025 03:52 133 0

संदर्भ

NASA के ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लेबोरेटरी (GRAIL) मिशन के आँकड़ों से इस बारे में नई जानकारी मिली है कि चंद्रमा के दो गोलार्द्ध दिखने में अलग-अलग क्यों हैं।

चंद्रमा के दो भाग कौन से हैं?

  • निकटवर्ती भाग: यह वह भाग है, जो पृथ्वी से हमेशा दिखाई देता है।
    • ज्वालामुखी गतिविधियों से निर्मित विशाल मैदानों से ढका हुआ है, जिसे ‘मैरे’ (Mare) के नाम से जाना जाता है।
    • इस भाग की परत पतली है, जो मैग्मा को अधिक आसानी से ऊपर उठने देती है।
    • यह भाग थोरियम और टाइटेनियम जैसे रेडियोधर्मी तत्त्वों के कारण अधिक गर्म और रेडियोधर्मी है।

  • दूरस्थ भाग: यह भाग पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता।
    • मैदानी क्षेत्रों की तुलना में यहाँ अधिक ऊबड़-खाबड़ क्षेत्र है।
    • इस तरफ की परत मोटी है, जो लावा के प्रवाह को रोकती है।

GRAIL मिशन के बारे में

  • GRAIL का अर्थ है ग्रेविटी रिकवरी और इंटीरियर लेबोरेटरी।
  • यह NASA का चंद्र विज्ञान मिशन था।
  • वर्ष 2011 में लॉन्च किया गया।
  • इस मिशन में चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र का मानचित्रण करने के लिए दो अंतरिक्ष यान, एब (Ebb) और (Flo) फ्लो का प्रयोग किया गया था।
  • महत्त्व: इसने चंद्रमा की आंतरिक संरचना और भू-गर्भीय विकास के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद की।
    • शनि के ‘एन्सेलेडस’ और बृहस्पति के ‘गैनीमीड’ जैसे अन्य खगोलीय पिंडों के गहन अध्ययन के लिए मॉडल प्रदान करता है।
    • ग्रहों के निर्माण और विकास की समझ को बढ़ाता है।

चंद्रमा के भागों में विषमता के पीछे कारण

  • ज्वारीय विरूपण और गुरुत्वाकर्षण प्रभाव
    • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण चंद्रमा का निकटवर्ती भाग भू-गर्भीय रूप से अधिक सक्रिय और अनुकूल है।
    • ज्वारीय विरूपण के कारण निकटवर्ती भाग में अधिक आंतरिक गति होती है, जिससे इसकी सतह दूरवर्ती भाग से अलग आकार लेती है।
  • ज्वालामुखी गतिविधियाँ और ताप वितरण
    • निकटवर्ती भाग दूरवर्ती भाग की तुलना में ज्वालामुखीय रूप से अधिक सक्रिय था, जिसके परिणामस्वरूप बड़े ‘बसाल्टिक मैदानों’ (मैरे) का निर्माण हुआ।
    • थोरियम और टाइटेनियम जैसे ऊष्मा उत्पादक रेडियोधर्मी तत्त्व निकटवर्ती भाग पर जमा हो गए, जिससे यह दूरवर्ती भाग की तुलना में अधिक गर्म हो गया (लगभग 100-200 डिग्री सेल्सियस)।
    • इस ऊष्मा असंतुलन ने दोनों गोलार्द्धों की भू-वैज्ञानिक विशेषताओं को प्रभावित किया।
  • क्रस्ट की मोटाई और सतह संरचना
    • GRAIL डेटा से पता चला है कि निकटवर्ती भाग में एक पतली परत है, जिससे अतीत में मैग्मा अधिक आसानी से प्रवाहित होता था।
    • दूरवर्ती भाग में एक मोटी परत है, जो व्यापक लावा प्रवाह को रोकती है, जो इसकी ऊबड़-खाबड़, गड्ढेदार सतह की व्याख्या करती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.