100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

विश्व मलेरिया दिवस

Lokesh Pal April 28, 2025 02:25 7 0

संदर्भ

निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (पहले इसे अफ्रीकी मलेरिया दिवस कहा जाता था) को मान्यता दी गई।

संबंधित तथ्य

  • इसकी स्थापना वर्ष 2007 विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान WHO के सदस्य देशों द्वारा की गई थी।
  • वर्ष 2025 के लिए थीम: ‘मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन’ (Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite)।

मलेरिया रोग के बारे में

  • रोग का प्रकार: मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और प्लास्मोडियम प्रोटोजोआ के कारण होता है।
  • व्यापकता: यह जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करता है, मुख्य रूप से अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
  • कारण: यह बीमारी प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होती है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है।
  • संचरण: संक्रामक नहीं; एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकता है।
    • प्राकृतिक संक्रमण के दौरान मनुष्य मलेरिया के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं करता है।
  • याउंडे घोषणा (Yaounde Declaration)
    • प्रजातियाँ और खतरा: पाँच परजीवी प्रजातियाँ, मनुष्यों में मलेरिया का कारण बनती हैं, जिनमें प्लास्मोडियम फैल्सीपेरम और प्लास्मोडियम विवैक्स (Plasmodium Vivax) सबसे बड़ा खतरा हैं।

मलेरिया नियंत्रण के लिए भारतीय पहल: मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा (2016-2030)

  • लक्ष्य: भारत सरकार ने वर्ष 2027 तक भारत में मलेरिया को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
  • 5 वर्षों के लिए मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना।
    • वर्ष 2017 में शुरू की गई इस योजना ने मलेरिया नियंत्रण से लेकर उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित किया।
    • इसने वर्ष 2022 तक भारत के 678 जिलों में से 571 जिलों में मलेरिया को समाप्त करने का रोडमैप प्रदान किया।
  • मलेरिया उन्मूलन अनुसंधान गठबंधन-भारत (MERA-India)
    • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा स्थापित किया गया। 
    • यह मलेरिया नियंत्रण पर काम करने वाले भागीदारों का एक समूह है।
  • भारत की उपलब्धि: भारत ने वर्ष 2000 से वर्ष 2020 के मध्य मलेरिया की रुग्णता में 83% से अधिक और मलेरिया से होने वाली मृत्यु दर में 92% की कमी हासिल की है।

वैश्विक पहल

  • मलेरिया के लिए WHO की वैश्विक तकनीकी रणनीति 2016-2030, जिसे वर्ष 2021 में अद्यतन किया गया है, सभी मलेरिया-प्रभावित देशों के लिए एक तकनीकी ढाँचा प्रदान करती है।

मलेरिया उन्मूलन पर याउंडे घोषणा के बारे में

  • यह मलेरिया से होने वाली मौतों को कम करने के प्रयासों में तेजी लाने और ऐसी दुनिया बनाने की प्रतिज्ञा है, जहाँ मलेरिया से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो।
  • मार्च 2024 में 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था। 
  • प्रतिज्ञा: अफ्रीकी क्षेत्र में मलेरिया के खतरे को स्थायी और समान रूप से संबोधित करना, जहाँ वैश्विक स्तर पर मलेरिया से होने वाली मौतों का 95% भाग है।

वर्तमान स्थिति

  • वैश्विक भार
    • ~263 मिलियन लोग सालाना प्रभावित होते हैं (WHO विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2024)।
    • सालाना 6,00,000 मौतें; अफ्रीका में 94-95%।
    • हालाँकि, वर्ष 2020 में COVID-19 महामारी के चरम के बाद से मृत्यु दर में कमी आई है, जिससे महत्त्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हुए।
  • भारत का प्रदर्शन: भारत वर्ष 2024 में ‘हाई बर्डन टू हाई इंपैक्ट’ (HBHI) पहल से सफलतापूर्वक बाहर निकल गया।
    • वर्ष 2017 और वर्ष 2023 के मध्य, भारत में मलेरिया के मामलों में 69% की गिरावट आई (6.4 मिलियन से 2 मिलियन तक), और मृत्यु दर में 68% की गिरावट आई (11,100 से 3,500 तक)।
  • उन्नति
    • दवाएँ: कुनैन → क्लोरोक्वीन → आर्टेमिसिनिन।
    • रोकथाम: कीटनाशक से उपचारित जाल, इनडोर छिड़काव, अब टीके (RTS,S और R21/मैट्रिक्स-एम वैक्सीन)।
  • आधुनिक चुनौतियाँ
    • जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, स्थिर जल के कारण मच्छरों के क्षेत्र में वृद्धि। 
    • मलेरिया नियंत्रण को अब पर्यावरणीय प्रभाव आकलन में एकीकृत किया गया है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.