//php print_r(get_the_ID()); ?>
Samsul Ansari
January 31, 2024 05:07
469
0
संदर्भ
वैज्ञानिकों ने ‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (IVF) के जरिए विश्व का पहला सफल गैंडा गर्भधारण कराया है।
संबंधित तथ्य
विशेषताएँ | सफेद गैंडा | भारतीय गैंडा (इंडियन राइनो) |
वैज्ञानिक नाम | सेराटोथेरियम सिमम (Ceratotherium simum) | राइनोसोर्स यूनिकॉर्निस (Rhinoceros unicornis) |
आवास | दक्षिण अफ्रीका और सवाना घास के मैदान | एशिया घास भूमि और भारत एवं नेपाल के नदी वन |
सींग | 2 सींग; आगे का बड़ा सींग, पीछे का छोटा सींग | 1 एकल सींग, कभी-कभी 2 |
लिप्स (होंठ) | चौड़ा, चौकोर ऊपरी होंठ | परिग्राही ऊपरी होंठ |
संरक्षण स्थिति | गंभीर रूप से संकटग्रस्त | सुभेद्य |
उत्तरी सफेद गैंडा: उत्तरी सफेद गैंडा, सफेद गैंडे की एक उप-प्रजाति है। यह उप-प्रजाति घास के मैदानों और सवाना भूमि में चरते हुए पाई जाती है। उत्तरी सफेद गैंडे कभी सहारा के दक्षिण में पूर्वी और मध्य अफ्रीका जैसे विभिन्न देशों में पाए जाते थे।
सफेद गैंडे को बचाने के लिए उठाए गए कदम: चूँकि, उत्तरी सफेद गैंडे की कोई नर उप-प्रजाति नहीं बची थी, इसलिए उत्तरी सफेद मादा गैंडा प्रजनन करने में असमर्थ थी।
भारतीय गैंडा और सफेद गैंडा दोनों को दुनिया की सबसे बड़ी गैंडा प्रजाति माना जाता है।
चुनौतियाँ
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments