100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

डंकी मार्ग (Dunki Route)

Samsul Ansari December 26, 2023 06:29 260 0

नोट : प्रस्तुत लेख The Indian Express me प्रकाशित “‘Dunki’ and immigration: How the first modern passports came to be” पर आधारित है |

संदर्भ:

हाल ही में, “डंकी” शीर्षक से एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हुई है, जो “डंकीमार्ग (Dunki Route)” के माध्यम से अवैध प्रवासन की व्यापकता को उजागर करती है।

प्रारंभिक परीक्षा: लैटिन अमेरिकी देशों की अवस्थिति।

मुख्य परीक्षा: डंकी, डंकीमार्ग और उससे जुड़ी चुनौतियाँ एवं आगे की राह।

 डंकी मार्ग के विषय में:

  • यह एक अवैध यात्रा है, जिसका उपयोग कई लोग दुनिया भर मेंअपने देश की सीमाओं से बाहर निकलने के लिए करते हैं।
  • इसे डंकी यात्रा या डंकी उड़ान के रूप में भी जाना जाता है।
  • “डंकी मार्ग” उन खतरनाक और लंबे मार्गों को संदर्भित करती है जो दुनिया भर के लोग किसी भी प्रकार के वैध परमिट के बगैर किसी अन्य देशों में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करते हैं। 
  • कानूनी परमिट या वित्तीय संसाधनों के अभाव की वजह से ये यात्राएँ अक्सर चुनौतीपूर्ण होती हैं।
    • उदाहरण: हरियाणा के लोग अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका पहुँचने की कोशिश करते हैं, पहले इक्वाडोर जाते हैं और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचने के लिए मैक्सिको के रास्ते स्थल मार्ग  से यात्रा करते हैं। 
      • पंजाब के लोग कई देशों से होते हुए अवैध रूप से कनाडा पहूँचना चाहते हैं।

भारत से अमेरिका तक डंकी मार्ग:

  • पहला चरण एक लैटिन अमेरिकी देश तक पहुँचना: इस चरण में एक लैटिन अमेरिकी देश तक पहुँचना है जो भारतीयों को आसानी से आगमन के लिए वीजा प्रदान करते हैं; जैसे- इक्वाडोर, बोलीविया, गुयाना, ब्राजील और वेनेजुएला। 
    • हालाँकि यह चरण कठिन नहीं है, लेकिन इसमें महीनों लग सकते हैं।
  • दूसरा चरण कोलंबिया पहुँचना: लैटिन अमेरिकी देश से अगला चरण कोलंबिया पहुँचना है।
  • तीसरा चरण पनामा में प्रवेश करना: कोलंबिया से, प्रवासी पनामा में प्रवेश करते हैं, जिसमें दोनों देशों के मध्य एक खतरनाक जंगल डेरियन गैप को पार करना पड़ता है।
  • पनामा के खतरनाक जंगल के अलावा अन्य विकल्प: यह कोलंबिया से एक मार्ग है जो सैन एन्ड्रेस से प्रारंभ होकर निकारागुआ तक जाता है। अवैध प्रवासियों के साथ मछली पकड़ने वाली नावें सैन एन्ड्रेस से लगभग 150 किलोमीटर दूर ‘फिशरमैन के’ (Fisherman’s Cay) तक जाती हैं। वहाँ से, प्रवासियों को मैक्सिको की ओर आगे बढ़ने के लिए दूसरी नाव पर स्थानांतरित किया जाता है। लेकिन यह अधिक सुरक्षित नहीं है
  • चौथा चरण है ग्वाटेमाला के रास्ते मेक्सिको में प्रवेश करना: ग्वाटेमाला इस मार्ग पर एक बड़ा समन्वय केंद्र है और यहीं से प्रवासियों को मेक्सिको में प्रवेश करने के लिए नए तस्करों को सौंप दिया जाता है।
    • कुछ एजेंट दुबई से मेक्सिको के लिए सीधे वीज़ा की व्यवस्था करते हैं। हालाँकि, स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा गिरफ्तारी के लिहाज से सीधे मेक्सिको में उतरना अधिक खतरनाक माना जाता है।
  • अंतिम चरण अमेरिकी सीमा में प्रवेश करना है: संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको को अलग करने वाली 3,140 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगी हुई है, जिसे प्रवासियों को कूदकर पार करना पड़ता है।
    • कई लोग खतरनाक रियो ग्रांडे नदी को पार करना चुनते हैं।
    • पार करने के बाद प्रवासियों को हिरासत में लिया जाता है और फिर शिविरों में रखा जाता है। 
    • अब, उनका भाग्य इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिकी अधिकारी उन्हें शरण के लिए उपयुक्त पाते हैं अथवा नहीं।
  • नये और सुरक्षित डंकी मार्ग की उपलब्धता: यूरोप से मैक्सिको और फिर अमेरिका तक;  यह सब एजेंटों के संपर्कों पर निर्भर करता है। हालाँकि यूरोप से होकर जाना आसान होता है।

शरणार्थी: 

  • शरणार्थी वह व्यक्ति होता है जो युद्ध, उत्पीड़न या हिंसा के कारण अपने देश को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं । 
  • किसी भी शरणार्थी को जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, राजनीतिक राय अथवा किसी विशेष सामाजिक समूह के कारण उत्पीड़न का डर होता है।
  • इन शरणार्थियों के साथ सबसे बड़ी समस्या इस बात की होती है कि वे अपने घर या तो नहीं ही लौट सकते हैं या तो लौटने से डरते हैं। 
  • शरणार्थियों को अपने देश से भागने के प्रमुख कारणों में- 
    • युद्ध और जातीय हिंसा  
    • जनजातीय और धार्मिक हिंसा आदि हैं।

आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति (IDP): 

  • ये वैसे व्यक्ति होते हैं जिसे अपने निवास स्थान से भागने के लिए मजबूर कर दिया गया है, किन्तु ये कभी भी कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं पार की है।
  • ये व्यक्ति कही भी अपनी सुरक्षा की तलाश करते हैं, जैसे- आस-पास के कस्बों में, स्कूलों में, बस्तियों में या आंतरिक शिविरों में यहाँ तक की जंगलों और खेतों इत्यादि में भी।
  • इनमें आंतरिक संघर्षों और प्राकृतिक आपदाओं से विस्थापित हुए लोगों को भी शामिल हैं।
  • आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय क़ानून द्वारा संरक्षण नहीं प्राप्त है क्योंकि ये लोग कानूनी रूप से अपने ही सरकार के संरक्ष्ण में होते हैं ।
  • आंतरिक रूप से विस्थापित आबादी वाले देशों की सूची में क्रमशः कोलंबिया, कांगो गणराज्य, सीरिया तथा यमन इत्यादि शामिल हैं ।

प्रवासी:

  • इस शब्द को किसी अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत परिभाषित नहीं किया गया है ।
  • यह उन व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह को परिभाषित करता है, जो किन्हीं कारणों वस अपने सामान्य निवास स्थान से दूर जाता है। 
    • यह व्यक्ति या तो देश के भीतर ही होगा अथवा देश से बाहर या अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार अस्थाई या स्थाई रूप से निवास करता है प्रवासी कहलाता है।
  • इसके अंतर्गत हम किसी प्रवासी श्रमिक तथा वे व्यक्ति जिनकी स्थिति अथवा आवाजाही को कानूनी रूप से परिभाषित नहीं किया गया है, खासकर अंतरराष्ट्रीय छात्र इत्यादि को भी शामिल कर सकते हैं।

जोखिम और चुनौतियाँ:

  • यह एक अनियमित प्रवासन पद्धति है जहाँ व्यक्ति लक्षित देश में प्रवेश करने के लिए सामान्यतः अप्रत्यक्ष उड़ान कनेक्शन का उपयोग करते हैं।
  • यह व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकता है और गंतव्य देशों के लिए चिंताएँ बढ़ा सकता है।
    • एजेंटों के भारत में तस्करों से लेकर अमेरिका तक संबंध हैं। यदि किसी कारण से, भारतीय एजेंट भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो इसका मतलब यह प्रवासी के लिए जीवन और मृत्यु संबंधी समस्या को जन्म दे सकता है।
  • यह बहुत महंगा है क्योंकि औसतन इस मार्ग से यात्रा करने का औसत खर्च 15 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच हो सकता है। 
    • कई बार इसकी कीमत 70 लाख रुपये तक भी पहुँच जाती है।
  • कानूनी परिणाम: किसी देश में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत, निर्वासन और आपराधिक आरोपों का जोखिम होता है।
  • सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ: लंबी, कठिन यात्राएँ, अपरिचित वातावरण और संभावित शोषण शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न करते हैं।

 वैश्विक प्रभाव:

  • गंतव्य देशों के लिए चुनौतियाँ: डंकी मार्ग से यात्रा आव्रजन प्रणालियों पर दबाव डाल सकती हैं और गंतव्य देशों की सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ा सकती है।
  • नैतिक निहितार्थ: खामियों का लाभ उठाने से निष्पक्षता और सुभेद्य व्यक्तियों के उपचार पर सवाल उठते हैं।
  • मानव तस्करी की संभावना: आपराधिक नेटवर्क व्यक्तियों को शोषणकारी स्थितियों में फंसाने के लिए हताशा का लाभ उठा सकते हैं।

आगे की राह:

  • इस मुद्दे को नियंत्रित करने और उसका मुकाबला करने के लिए घरेलू देशों में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने की आवश्यकता है
  • लोगों को अवैध रूप से दूसरे देशों को यात्रा करने को मजबूर लोगों के लिए सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे इन्हें बेहतर जीवन और आजीविका मिल सके | 
  • इस कार्य में संलग्न बिचौलियों (जो डंकी मार्ग का संचालन करते हैं) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

प्रारंभिक परीक्षा पर आधरित प्रश्न : 

Q)  डंकी मार्ग (Dunki Route) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए |

     1.   अमेरिका, ब्रिटेन तथा यूरोप जैसे देशों के मध्य अवैध अप्रवासन मार्ग |

     2. हिन्द और महासागर के मध्य यात्रा का अवैध मार्ग |

      निचे दी गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चुनाव कीजिए : 

      (a)  केवल 1 

      (b)  केवल 2 

      (c)  1 और 2 दोनों 

      (d) न तो 1 और न ही 2 

उत्तर : (a)

मुख्य परीक्षा पर आधरित प्रश्न : हाल में चर्चा में रहा शब्द डंकी मार्ग (Dunki Route) को व्याख्यायित करते हुए इससे संबंधित प्रमुख चुनौतियों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा कीजिए |

                                                                                  News Source: The Indian Express

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.