100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वैश्विक समुद्री बर्फ कवर का रिकॉर्ड निम्न स्तर

Lokesh Pal February 21, 2025 05:45 21 0

संदर्भ :

US नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर (NSIDC) के आँकड़ों के अनुसार, आर्कटिक और अंटार्कटिक समुद्री बर्फ की संयुक्त सीमा 15.93 मिलियन वर्ग किमी. से घटकर 15.76 मिलियन वर्ग किमी. हो गई, जो रिकॉर्ड निम्न स्तर है।

समुद्री बर्फ

  • समुद्री बर्फ के बारे में : समुद्री बर्फ ध्रुवीय क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से तैरने वाली बर्फ को संदर्भित करता है, जबकि यह आमतौर पर शीत ऋतु के दौरान फैलता है और ग्रीष्म ऋतु में पिघल जाता है, कुछ समुद्री बर्फ पर्यंत बनी रहती है।
    • यह हिमखंडों, ग्लेशियरों और बर्फ की चादरों से अलग है, जो स्थल पर बनते हैं।
  • वैश्विक वितरण
    • आर्कटिक समुद्री बर्फ : कुल वैश्विक समुद्री बर्फ का 40% भाग कवर करती है। 
    • अंटार्कटिक समुद्री बर्फ : बड़े मौसमी उतार-चढ़ाव के साथ 60% के लिए उत्तरदायी है।
  • जलवायु विनियमन में भूमिका
    • एल्बिडो में वृद्धि: सौर विकिरण को परावर्तित करता है, जिससे अत्यधिक तापन को रोका जा सकता है।
    • महासागरीय ऊष्मा को अवशोषित करना : उपसतह ऊष्मा को संगृहीत करके औसत महासागरीय तापमान को कम करता है।
    • महासागरीय अम्लीकरण को रोकना: महासागरीय तापमान तथा CO₂ अवशोषण को कम करता है, जिससे प्रवाल भित्तियों की रक्षा में मदद मिलती है।

आर्कटिक और अंटार्कटिक में बर्फ की मात्रा में कमी

  • कुल मिलाकर गिरावट: 1970 के दशक के उत्तरार्द्ध से प्रति वर्ष 77,800 वर्ग किलोमीटर समुद्री बर्फ कम हुई (NSIDC अनुमान)।
  • आर्कटिक समुद्री बर्फ में गिरावट: 1981-2010: प्रति दशक 12.2% की दर से सिकुड़ रही है (सितंबर में न्यूनतम सीमा)।
  • अंटार्कटिक समुद्री बर्फ
    • 2015 से पूर्व: वर्ष-दर-वर्ष मामूली वृद्धि देखी गई।
    • 2014-2017: 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर बर्फ़ पिघली – स्पेन के आकार से 4 गुना अधिक| 

बर्फ की मात्रा में कमी के कारण

  • परिवर्तित पवन प्रतिरूप: इसकी गतिशीलता के कारण यह तीव्र पवन द्वारा टूटन के प्रति अधिक संवेदनशील है। दक्षिणी गोलार्द्ध की ग्रीष्म ऋतु के अंत में गर्म वायु और जल ने पिघलने में तेज़ी ला दी।
  • बर्फ की शेल्फ पिघलना: उच्च तापमान के कारण अंटार्कटिक बर्फ की चादरों के किनारे नष्ट हो गए।
  • वायुमंडलीय परिवर्तन: अध्ययनों से पता चला है, कि दक्षिणी महासागर के अधिक तापमान ने अंटार्कटिक समुद्री बर्फ को पिघला दिया है।
  • उच्च वायु तापमान: बैरेंट सागर जैसे क्षेत्रों में कुछ तूफान आए, जिसके कारण आर्कटिक की बर्फ पिछले कुछ वर्षों में पतली और अधिक संवेदनशील हो गई है।
    • इसके अलावा, स्वालबार्ड, नॉर्वे जैसे क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान के कारण समुद्री बर्फ में और अधिक कमी आई।

समुद्री बर्फ आवरण में कमी का प्रभाव

  • ऊष्मा अवशोषण में वृद्धि: बर्फ में कमी का अर्थ है, अधिक समुद्री सतह का उजागर होना, जो अधिक सौर विकिरण को अवशोषित करता है। परावर्तक बर्फ के आवरण में कमी ध्रुवीय तापन  को बढ़ाता है।
  • महासागरीय परिसंचरण में व्यवधान: पिघलती बर्फ से निकलने वाले स्वच्छ जल से लवणता की मात्रा और घनत्व कम हो जाता है, जिससे गहरी जलधाराएँ धीमी हो जाती हैं। महासागरीय परिवर्तन (ocean overturning) के कमज़ोर होने से वैश्विक जलवायु, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और बर्फ की शेल्फ़ स्थिरता प्रभावित होती है।

निष्कर्ष

स्पष्ट है कि बर्फ आवरण में कमी के लिए उत्तरदायी कारकों और इसके संभावित परिणामों को समझना, प्रभावी शमन और अनुकूलन रणनीतियों को विकसित करने के लिए आवश्यक है।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

बढ़ते तापमान और बदलते वायुमंडलीय प्रतिरूप के कारण वैश्विक समुद्री बर्फ में कमी तीव्र हो गई है। इसमें योगदान देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिए और वैश्विक जलवायु प्रणालियों पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिए।

(15 अंक, 250 शब्द)

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.