//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
October 11, 2025 05:00
7
0
वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया गया, उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने, संघर्ष करने, और न्यायपूर्ण एवं शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए दिया गया है।
मारिया कोरिना मचाडो को राजनीतिक सक्रियता की भारी कीमत चुकानी पड़ी है, जिससे वे अलग-थलग पड़ गई हैं, क्योंकि उनके लगभग सभी वरिष्ठ सलाहकारों को या तो हिरासत में ले लिया गया है या देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। मचाडो द्वारा मादुरो के प्रशासन पर “आपराधिक माफिया” की तरह कार्य करने का आरोप लगाया है।
मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न:प्रश्न: वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए प्रयास करने के लिए दिया गया। संघर्षग्रस्त समाजों में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत साहस और नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द) |
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments