100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

नासा के सुनीता विलियम्स तथा बैरी विल्मोर 2025 तक अंतरिक्ष में फँसे रह सकते हैं!

Lokesh Pal August 13, 2024 05:00 84 0

संदर्भ :

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने वाले अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरिक्ष में लम्बा समय बिताना पड़ा।

प्रारंभिक परीक्षा हेतु विषय : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS), मीर अंतरिक्ष स्टेशन आदि।

मुख्य परीक्षा हेतु विषय: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का महत्त्व, लम्बे समय से चल रहे अंतरिक्ष मिशनों का अंतरिक्ष यात्रियों पर प्रभाव आदि।

प्रमुख मुद्दा 

  • नासा के अनुसार उन्हें पृथ्वी पर लौटने के लिए फरवरी 2025 तक इंतजार करना पड़ सकता है। यद्यपि वे किसी भी प्रकार के खतरे में नहीं हैं
  • ISS उन्हें अगले छह महीनों तक अंतरिक्ष में रख सकता है।
  • वर्तमान में अंतरिक्ष स्टेशन पर सात अन्य अंतरिक्ष यात्री हैं ।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) एक स्थायी अंतरिक्ष प्रयोगशाला है, जो पृथ्वी की लगभग 400 किमी. दूरी पर परिक्रमा कर रही है, जिसमें वर्ष 2000 से लगातार कोई-न-कोई अंतरिक्ष यात्री रहा है| 
  • यह पहली बार नहीं है, कि तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अपना प्रवास बढ़ाना पड़ा हो।
  • विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में स्टारलाइनर नामक बोइंग अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।
  • यह अंतरिक्ष यान इससे पहले दो बार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर चुका है, लेकिन यह पहली बार था जब यह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जा रहा था।
  • प्रक्षेपण से पहले, स्टारलाइनर की प्रणोदन प्रणाली में हीलियम रिसाव का पता चला था, लेकिन इसे इतना गंभीर नहीं माना गया कि यात्रा को रद्द कर दिया जाए।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण के लंबे समय तक संपर्क के कारण, अंतरिक्ष यात्रियों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे- हड्डियों के घनत्व में कमी, दृष्टि संबंधी समस्याएँ और DNA क्षति के कारण कैंसर का खतरा आदि ।
  • यही कारण है कि अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों को छोटा रखा जाता है, जो कुछ सप्ताह से अधिक नहीं चलते।
  • हालाँकि ISS से जुड़ने और दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंदर भेजने के बाद, प्रक्षेपण यान में और अधिक समस्याएँ उत्पन्न हो गईं, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी यात्रा संबंधी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे, जो मूल रूप से सिर्फ एक सप्ताह बाद निर्धारित थी।
  • अभी तक प्रक्षेपण यान की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिसके कारण विलियम्स और विल्मोर फँसे हुए हैं |
  • नासा और बोइंग दोनों ने कहा है, कि उन्हें स्टारलाइनर को शीघ्र ही तैयार करने की उम्मीद है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो अंतरिक्ष यात्री फरवरी 2025 में किसी अन्य यान से पृथ्वी पर लौट सकेंगे, जो सितंबर में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)  जाएगा।
  • स्पेसएक्स द्वारा संचालित यह अंतरिक्ष यान चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा तथा फरवरी में उन्हें वापस लाएगा ।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) : मुख्य विशेषताएँ 

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS), जो लगभग 25 वर्षों से कार्यरत है, में एक साथ कुल सात अंतरिक्ष यात्री रहने के साथ अन्वेषण कार्य कर सकते हैं।
  • ये अंतरिक्ष यात्री अधिकांशतः उन पाँच देशों से आते हैं, जिनकी स्पेस एजेंसियों ने ISS के निर्माण और प्रबंधन में योगदान दिया है, जो हैं – संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जापान, कनाडा और यूरोप।
  • अंतरिक्ष यात्री विभिन्न प्रकार के अंतरिक्ष-आधारित प्रयोग करते हैं और स्वयं भी कुछ प्रयोगों के विषय होते हैं, विशेष रूप से वे प्रयोग जो मानव शरीर पर बाह्य अंतरिक्ष पर्यावरण के प्रभावों के अध्ययन से संबंधित होते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) इतना बड़ा है कि इसमें एक से अधिक अंतरिक्ष यात्री रह सकते हैं। यह संख्या तब बढ़ जाती है जब कोई नई टीम कार्यभार संभालने आती है या जब अंतरिक्ष यात्री विलियम्स और विल्मोर की तरह छोटी अवधि के लिए आते हैं।
  • नासा के अनुसार, यह सुविधा अमेरिका में स्थित किसी भी छह बेडरूम वाले अपार्टमेंट से बड़ी है। इसमें छह शयन कक्ष, दो बाथरूम और एक जिम भी है।
  • कार्गो अंतरिक्ष यान नियमित रूप से ISS की यात्रा करते हैं और आवश्यक सामग्रियाँ ले जाते हैं तथा रख-रखाव संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
  • वापस लौटते समय ये अंतरिक्ष यान ISS में उत्पन्न अपशिष्ट को अपने साथ ले जाते हैं तथा पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करते समय अंतरिक्ष में उसका निपटान कर देते हैं, जहाँ घर्षण के कारण वह अपशिष्ट जल जाता है।
  • एक साथ कुल आठ अंतरिक्ष यान ISS से जुड़ सकते हैं।

अंतरिक्ष यात्री तथा उनका अंतरिक्ष में समय

  • अंतरिक्ष में नौ से दस महीने बिताना काफी लंबा समय है, लेकिन असामान्य नहीं है।
  • कई अंतरिक्ष यात्री इससे भी अधिक समय तक अंतरिक्ष में पहले ही रह चुके हैं।
  • वर्तमान रिकॉर्ड रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पोल्याकोव के नाम है, जिन्होंने जनवरी 1994 से मार्च 1995 के बीच मीर अंतरिक्ष स्टेशन पर कुल 438 दिन बिताए थे।
  • रूस का मीर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन 1986 से 2001 तक कार्यरत था।
  • हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने सितंबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच ISS में कुल 371 दिन पूरे किए।
  • महिलाओं सहित कई अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन बिताए हैं।
  • विलियम्स और विल्मोर के वापस लौटने तक संभवतः 250 दिन से अधिक दिन व्यतीत हो जाएगा।
  • ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की अपनी तीसरी यात्रा पर हैं।
  • विलियम्स ने 2006-2007 में अपनी पहली यात्रा में 196 दिन और फिर 2012 में 127 दिन बिताए थे। विल्मोर ने 2014 और 2015 में अपनी दो पिछली यात्राओं के दौरान ISS में कुल 178 दिन बिताए हैं।

निष्कर्ष

  • विलियम्स और विल्मोर का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में लंबा प्रवास जहाँ एक तरफ अंतरिक्ष में प्रवास संबंधी चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित करता है, तो वहीं दूसरी तरफ लम्बे अंतरिक्ष अभियानों का मानव स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी प्रकाश डालता है| स्पष्ट है कि अंतरिक्ष यात्रियों का यह प्रवास अंतरिक्ष संबंधी रहस्यों को सुलझाने में सहायक होगा |

मुख्य परीक्षा पर आधारित प्रश्न

प्रश्न : अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे अंतरिक्ष मिशनों के लिए समायोजित करने में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की भूमिका का विश्लेषण कीजिए | साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों पर लंबे समय तक अंतरिक्ष मिशन के शारीरिक प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।

(15 अंक, 250 शब्द)

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.