100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

क्षेत्रीय असमानताओं का समाधान (solution to regional disparities)

Samsul Ansari December 30, 2023 11:23 193 0

सन्दर्भ:

भारत में अक्सर यह तुलना की जाती है कि दक्षिण के राज्य, उत्तर की तुलना में अधिक विकसित हैं।

कारण:

  • असमानताओं में स्थानिक भिन्नताएँ अंतर्निहित ऐतिहासिक कारकों, विविध जनसांख्यिकी, भौगोलिक स्थितियों और नीतिगत निर्णयों के मिश्रण से उत्पन्न होती हैं; जैसे:
    • औपनिवेशिक विरासत: ब्रिटिश शासन के दौरान बॉम्बे, मद्रास जैसे कुछ प्रांतों के विकास पर अधिक ध्यान दिया गया।
    • इसके अलावा, तटीय राज्यों को अतिरिक्त लाभ मिला क्योंकि वे अन्य देशों के साथ व्यापार कर सकते थे।
    • परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों को बढ़त मिली।
  • दक्षिणी राज्यों में उच्च सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि: पिछले दशक में, दक्षिणी राज्यों में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 5-6% के मध्य रही, जबकि अधिकांश उत्तरी राज्यों में 2-3% रही।
    • आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में गोवा, बिहार से 9.6 गुना अधिक समृद्ध है।
  • श्रम द्वारा योगदान: बिहार जैसे राज्यों से श्रम जुटाने के पैटर्न ने कुछ राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र) के विकास में योगदान दिया।
  • क्षेत्रीय अंतर: विनिर्माण क्षेत्र में, दक्षिणी राज्य अपने उत्तरी समकक्षों से 2% के अंतर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्षेत्रीय असमानताओं के प्रकार: 

  • आय संबंधी असमानताएँ: यह देश के विभिन्न क्षेत्रों में आय स्तरों में अंतर को संदर्भित करता है। 
    • कुछ क्षेत्रों में दूसरों की तुलना में काफी अधिक या कम आय स्तर होता है।
  • बुनियादी ढांचे से संबंधित असमानताएँ: यह विभिन्न क्षेत्रों खासकर परिवहन, ऊर्जा और संचार सुविधाओं जैसे बुनियादी ढाँचे तक पहुँच में अंतर को संदर्भित करता है।
  • आर्थिक अवसर से संबंधित असमानताएँ: यह विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और निवेश जैसे आर्थिक अवसरों तक पहुंच में अंतर को संदर्भित करता है।

विषमताओं का रुझान:

  • जिलों द्वारा राज्य की जीडीपी में योगदान:
  • महाराष्ट्र: एक निश्चित राज्य के भीतर जिलों का राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान भिन्न –भिन्न होता है।
  • उदाहरण के लिए: महाराष्ट्र के चार जिले क्रमशः मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक- सामूहिक रूप से राज्य के जीएसडीपी का 50% से अधिक हिस्सा रखते हैं।
  • उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में, गौतम बुद्ध नगर की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, 
  • जो राज्य के जीएसडीपी में 8.91% का प्रतिनिधित्व करता है।
  • शेष 65 जिले सामूहिक रूप से 4% से कम योगदान करते हैं।
  • निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता: 680 निर्यातक जिलों में से, शीर्ष सौ जिले भारत के कुल निर्यात में लगभग 87% का योगदान करते हैं।
  • जल और चालू नल कनेक्शन तक पहुँच: 680 जिलों में से, 105 जिलों के सभी घरों में चालू नल जल कनेक्शन हैं।
  • 339 जिलों में 50% से कम घरों में चालू नल जल आपूर्ति है।
  • दक्षिणी राज्य: प्रमुख दक्षिणी राज्यों में, कर्नाटक ने 2010 और 2020 के मध्य उल्लेखनीय 7.07% की वृद्धि दर दर्ज की और यह लगातार बढ़ रही है, जबकि दक्षिणी राज्यों की औसत विकास दर लगभग 6.31% कम हो गई है।

क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने के तरीके:

  • शिक्षा और कौशल पर ध्यान: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल में निवेश उत्पादकता परिणामों में सुधार और कुशल श्रमिकों का एक समूह बनाने में मदद कर सकता है।
  • जनसांख्यिकीय लाभांश का दोहन: भारत जनसंख्या की आयु बढ़ने से पहले जनसांख्यिकीय लाभांश से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए युवाओं को शामिल करने के अपने उच्च स्तर पर है।

आगे की राह:

  • जैसे-जैसे भारत प्रतिस्पर्धी संघवाद के युग की ओर आगे बढ़ रहा है, राज्यों को विकास के चालक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और अपनी सक्रिय भागीदारी को सुविधाजनक बनाना होगा।
  • राष्ट्रीय नीतियों को स्थानिक असमानताओं का संज्ञान लेना चाहिए और देश भर में इसके सभी आयामों में विकास को संबोधित करना चाहिए।

मुख्य परीक्षा पर आधारित प्रश्न: उदारीकरण के बाद की अवधी के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों के मध्य विकास दर एवं क्षेत्रीय असमानताओं के मध्य अंतर में वृद्धि देखि गई है।भारत में इन क्षेत्रीय असमानताओं के बढ़ने के पीछे के प्रमुख कारणों का विश्लेषण करते हुए इन्हें दूर करने संबंधी प्रमुख सुझावों का उल्लेख कीजिए।

News Source: Financial Express

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.