//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
August 24, 2024 05:45
544
0
‘2047’ सिर्फ़ एक संख्या नहीं है, बल्कि भारत की आज़ादी का शताब्दी वर्ष है। यह वह वर्ष है जब हमने अपने देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। हालाँकि, यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके लिए प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) में वर्तमान स्तर से लगभग छह गुना वृद्धि की आवश्यकता है। जिसके लिए एक व्यापक विकास दृष्टिकोण की आवश्यकता है, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में एवं जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
वर्ष 2047 तक का मार्ग भारतीय कृषि के लिए महत्त्वपूर्ण चुनौतियों और अवसरों को प्रस्तुत करता है। विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करने के लिए भारत को संधारणीय प्रथाओं, तकनीकी प्रगति तथा मजबूत नीतियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा । इन क्षेत्रों को संबोधित करके भारत किसानों की आय बढ़ा सकता है, बढ़ती खाद्यान्न मांगों को पूरा कर सकता है एवं समावेशी और संधारणीय विकास को सुनिश्चित कर सकता है; जिससे इसके शताब्दी वर्ष तक एक समृद्ध कृषि क्षेत्र और राष्ट्रीय विकास के लिए एक मंच तैयार हो सके।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments