प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रासंगिकता: ट्रॉफी हंटिंग तथा हाथियों की आबादी के बारे में ।
मुख्य परीक्षा के लिए प्रासंगिकता: अवैध शिकार के मुद्दे एवं मानव-पशु संघर्ष।
संदर्भ:
हाल ही में बोत्सवाना के राष्ट्रपति द्वारा जर्मनी में तकरीबन 20,000 हाथियों को भेजने की धमकी दी गई है ।
बोत्सवाना में हाथियों की बड़ी आबादी का कारण:
सुरक्षित आश्रय स्थल: बोत्सवाना अपनी स्थिर सरकार और छोटी मानव आबादी के कारण हाथियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल रहा है।
सुरक्षित वातावरण: नामीबिया और अंगोला में संघर्ष-प्रेरित बड़े पैमाने पर अवैध शिकार के बाद, हाथियों ने चोबे नदी (Chobe River) को क्रॉस करना बंद कर दिया है और वे अब सुरक्षित बोत्सवाना में रहना पसंद करने लगे हैं।
सख्त संरक्षण नीति का कार्यान्वयन: बोत्सवाना ने सख्त संरक्षण नीतियों को भी लागू किया है। जब 2013 में अवैध शिकार की घटनाएँ बढ़ रही थीं, तो इसने संदिग्ध शिकारियों को लक्षित करने के लिए ‘गोली मारो’ नीति की घोषणा की।
ट्रॉफी हंटिंग पर प्रतिबंध: देश ने ट्रॉफी हंटिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया – शिकार जो पहले आधिकारिक सरकारी लाइसेंस के तहत होता था।
ट्रॉफी हंटिंग
ट्रॉफी हंटिंग जंगली प्रजातियों का चयन करके शिकार करने का एक वैध तरीका है।
ऐसे जानवरों के टैक्सिडर्मीकृत घटक (Taxidermied Components), जैसे- जानवरों के सिर या शव को घर वापस ले जाते हैं और उसे एक “ट्रॉफी” के रूप में प्रदर्शित करते हैं।
हाथियों की आबादी में वृद्धि: कंजर्वेशन फ्रंटलाइन्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ 1960 के दशक की शुरुआत में, देश में 10,000 से भी कम हाथी थे, वहीं 1990 के दशक के मध्य तक, आबादी 80,000 तक पहुँच गई थी।
बोत्सवाना में हाथियों की बड़ी आबादी का मुद्दा:
मानव-पशु संघर्ष में वृद्धि: बोत्सवाना में हाथियों की बढ़ती आबादी के कारण मानव-पशु संघर्ष में वृद्धि हुई है।
ग्रामीण समुदायों के लिए खतरा: हाथी देश के ग्रामीण समुदायों के लिए खतरा बन गया है, वह नियमित रूप से घरों को नुकसान पहुँचा रहा है, पाइपों से पानी पी रहा है, फसलों को खा रहा है या नष्ट कर रहा है, और लोगों और मवेशियों को कुचलकर मार रहा है।
आवास और जैव विविधता का नुकसान: हाथियों की एक बड़ी आबादी अन्य प्रजातियों के लिए भी खतरा है, और यह जैव विविधता हानि और आवास क्षरण का कारण बनती है।
उदाहरण: हाथी चारे के लिए पेड़ों को तोड़ देते हैं और बड़ी मात्रा में पानी का उपभोग करते हैं, जिससे अन्य वन्यजीवों की संख्या में गिरावट आ सकती है।
हाथियों की आबादी कम करने के लिए उठाए गए कदम:
अन्य देशों को हाथी दान: बोत्सवाना ने अन्य देशों को हाथी दान में दिये हैं।
उदाहरण: बोत्सवाना ने पड़ोसी अंगोला को लगभग 8,000 हाथी दिए और, 2022 में, उसने मोज़ाम्बिक को 500 हाथी दान में दिए।
ट्रॉफी हंटिंग पर से प्रतिबंध हटाना: बोत्सवाना ने 2019 में ट्रॉफी हंटिंग पर से प्रतिबंध हटा लिया था।
प्रतिबंध हटाने के लाभ: इससे न केवल हाथियों की संख्या को सीमित करने में मदद मिली है, बल्कि शिकारियों के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है, जो सामान्यतः दूसरे देशों से आते हैं, मारे गए प्रत्येक हाथी के लिए $50,000 तक का भुगतान करते हैं।
ट्रॉफी हंटर्स ने दक्षिण अफ्रीका की अर्थव्यवस्था में सालाना 250 मिलियन डॉलर का निवेश किया और 17,000 नौकरियों का समर्थन किया।
ट्रॉफी हंटिंग के लाभ:
प्रजातियों के लिए लाभ: अधिकारियों ने यह भी तर्क दिया है कि विनियमित ट्रॉफी हंटिंग अंततः उन प्रजातियों की मदद करता है जिन्हें शिकारी लक्षित करते हैं।
संरक्षण: सरकारें संरक्षण के लिए अमीर शिकारियों के पैसे का उपयोग कर सकती हैं, और स्थानीय समुदायों के साथ लाभ साझा कर सकती हैं, जिससे निवास स्थान के नुकसान को रोका जा सकता है और जानवरों की सुरक्षा की जा सकती है।
आर्थिक लाभ: आठ प्रमुख अफ्रीकी देशों में, ट्रॉफी हंटिंग सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में अधिकतम 0.03 प्रतिशत का योगदान करते हैं।
निष्कर्ष:
निष्कर्षस्वरुप यह कहा जा सकता है कि यदि देश ट्रॉफी हंटिंग पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक वर्ष करोड़ों डॉलर के राजस्व का एक वैकल्पिक स्रोत रखना होगा। परिणामों को जाने बिना चीजों पर प्रतिबंध लगाना वास्तव में प्रजातियों के लिए और अधिक समस्याएँ पैदा कर रहा है।
Latest Comments