100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क

Lokesh Pal March 30, 2024 05:14 1305 0

संदर्भ 

हाल ही में यूनेस्को (UNESCO) के कार्यकारी बोर्ड ने यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (UNESCO Global Geoparks network) में 18 नई साइटों को शामिल करने को मंजूरी दी है।

संबंधित तथ्य

  • हाल ही में नामित जियोपार्क ब्राजील, चीन, क्रोएशिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्राँस, ग्रीस, हंगरी, पोलैंड, पुर्तगाल एवं स्पेन में अवस्थित हैं।
    • इसके अतिरिक्त, बेल्जियम एवं नीदरलैंड तक फैला एक नया ट्रांसबाउंड्री जियोपार्क (Transboundary Geopark) है।
  • हाल ही में 18 नई साइटें जुड़ने से जियोपार्क की कुल संख्या 213 हो गई है।
    • ये जियोपार्क दुनिया भर के 48 देशों में फैले हुए हैं।

ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (Global Geoparks network) के बारे में

  • ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (GGN) एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी।
  • प्रारंभ में, यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन यूनेस्को (UNESCO) का हिस्सा था, लेकिन वर्ष 2014 में, यह फ्रांसीसी कानून के तहत अपना स्वयं का समूह बन गया।
  • उद्देश्य एवं फोकस
    • GGN दुनिया भर में ग्लोबल जियोपार्क के बीच नेटवर्किंग एवं सहयोग की सुविधा प्रदान करता है।
    • यह सहयोग बढ़ाने एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए क्षेत्रीय नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है।
    • दुनिया भर में ग्लोबल जियोपार्क की निष्पक्ष स्थापना एवं प्रबंधन सुनिश्चित करता है।
    • जियोपार्क के उद्देश्य एवं कार्य की समझ बढ़ाना।
    • स्थानीय समुदायों को उनकी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करने में सहायता करना।
    • वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए पृथ्वी के इन अद्भुत पार्कों को सुरक्षित रखना।
    • प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर सतत विकास को बढ़ावा देना।
    • विभिन्न संस्कृतियों एवं विरासत संरक्षण के बीच संबंधों को बढ़ावा देना।
    • भू-वैज्ञानिक विशेषताओं के बारे में ज्ञान को बढ़ाने के लिए अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।
    • पारस्परिक लाभ के लिए ग्लोबल जियोपार्क के बीच सहयोग को सुगम बनाना।
  • क्षेत्रीय नेटवर्क
    • GGN चार क्षेत्रीय जियोपार्क नेटवर्क संचालित करता है:
      • एशिया प्रशांत जियोपार्क नेटवर्क (Asia Pacific Geoparks Network- APGN)
      • यूरोपीय जियोपार्क नेटवर्क(European Geoparks Network- EGN)
      • लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन जियोपार्क नेटवर्क (Latin America and Caribbean Geoparks Network- GeoLAC)
      • अफ्रीकी यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (African UNESCO Global Geoparks Network- AUGGN)
  • UNESCO ग्लोबल जियोपार्क में भूमिका
    • UNESCO ग्लोबल जियोपार्क के संचालन का समर्थन करने के लिए GGN, UNESCO के साथ मिलकर कार्य करता है।
    • यह गतिविधियों के समन्वय एवं वैश्विक स्तर पर जियोपार्क के उद्देश्यों को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • UNESCO ग्लोबल जियोपार्क पदनाम का निर्माण
    • UNESCO ग्लोबल जियोपार्क पदनाम वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था।
    • यह भू-वैज्ञानिक विरासत को वैश्विक महत्त्व के साथ स्वीकार करता है।
  • जियोपार्क को बढ़ावा देने में UNESCO के प्रयास
    • UNESCO सक्रिय रूप से उन क्षेत्रों में जियोपार्क अवधारणा को बढ़ावा देता है, जहाँ उनके बारे में जानकारी का अभाव है, जैसे- अफ्रीका, अरब देश एवं छोटे द्वीपीय विकासशील देश।
    • इस प्रमोशन में विशेषज्ञ मिशनों को सुविधाजनक बनाना, प्रशिक्षण सत्र प्रदान करना एवं राष्ट्रीय तथा स्थानीय दोनों स्तरों पर व्यक्तिगत परामर्श प्रदान करना शामिल है।
    • इन प्रयासों का उद्देश्य UNESCO ग्लोबल जियोपार्क स्थिति के लिए आवेदन तैयार करने में सहायता करना है, जिससे दुनिया भर में भू-वैज्ञानिक संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

नव नामित UNESCO ग्लोबल जियोपार्क

 

देश

UNESCO ग्लोबल जियोपार्क
बेल्जियम एवं नीदरलैंड  शेल्डे डेल्टा यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Schelde Delta UNESCO Global Geopark)
ब्राजील उबराबा यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Uberaba UNESCO Global Geopark)
चीन
  • एंशी ग्रांड कैन्यन-तेंगलोंगडोंग गुफा यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Enshi Grand Canyon-Tenglong Dong Cave UNESCO Global Geopark)
  • लिंक्सिया यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क
  • लोंगयान यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क
  • माउंट चांगबैशान यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क
  • वुगोंगशान यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क
  • जिंगी यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क
  • बायोकोवो-इमोट्स्की झीलें यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Biokovo-Imotski Lakes UNESCO Global Geopark)
डेनमार्क साउथ फिन द्वीपसमूह यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (South Fyn Archipelago UNESCO Global Geopark)
फिनलैंड इम्पैक्ट क्रेटर झील – लप्पाजर्वी यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Impact Crater Lake – Lappajärvi UNESCO Global Geopark)
फ्राँस  आर्मोरिक यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Armorique UNESCO Global Geopark)

नॉर्मंडी-मेन यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Normandie-Maine UNESCO Global Geopark)

ग्रीस मेटियोरा पाइली यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Meteora Pyli UNESCO Global Geopark)
हंगरी बुक्क क्षेत्र यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Bükk Region UNESCO Global Geopark)
पोलैंड लैंड ऑफ एक्सटिन्क्ट यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Land of Extinct Volcanoes UNESCO Global Geopark)
पुर्तगाल ओस्टे यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Oeste UNESCO Global Geopark)
स्पेन कैलात्रावा ज्वालामुखी स्यूदाद रियल यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (Calatrava Volcanoes Ciudad Real UNESCO Global Geopark)