100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वैश्विक समुद्री बर्फ आवरण में कमी

Lokesh Pal February 22, 2025 12:54 17 0

संदर्भ

फरवरी 2024 की शुरुआत में, वैश्विक समुद्री बर्फ आवरण घटकर 15.76 मिलियन वर्ग किमी. हो गया, जिसने वर्ष 2023 की शुरुआत में निर्धारित 15.93 मिलियन वर्ग किमी. के पिछले निम्नतम रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

संबंधित तथ्य

  • डेटा स्रोत: अमेरिकी राष्ट्रीय हिम एवं बर्फ डेटा केंद्र (National Snow and Ice Data Center-NSIDC) के रिकॉर्ड का उपयोग करके बीबीसी द्वारा विश्लेषण किया गया।

समुद्री बर्फ क्या है?

  • समुद्री बर्फ ध्रुवीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली तैरती हुई बर्फ है।
  • यह सर्दियों में अधिक होती है और गर्मियों में पिघल जाती है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा पूरे वर्ष बना रहता है।

  • यह हिमखंडों, ग्लेशियरों, बर्फ की चादरों और बर्फ की परतों से अलग है, जो भूमि पर स्थित होती हैं।
  • समुद्री बर्फ क्यों महत्त्वपूर्ण है?
    • यह समुद्र में ऊष्मा को रोककर और ऊपर की पवन को ठंडा बनाए रखकर ग्रह के ताप की नियंत्रित रखने में मदद करती है।
    • समुद्री बर्फ के आवरण में कमी से वैश्विक तापमान में वृद्धि और गंभीर पर्यावरणीय परिणाम हो सकते हैं।
    • पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता: समुद्री बर्फ समुद्री प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करती है और शैवाल जैसे जीवों के अस्तित्व का समर्थन करती है।
    • आर्थिक गतिविधियाँ: समुद्री बर्फ मत्स्यन आबादी के वितरण को प्रभावित करती है, क्योंकि यह मछली के लार्वा के लिए आश्रय प्रदान करती है और शिकारियों (जैसे सील और ध्रुवीय भालू) और कठोर वातावरण से सुरक्षा प्रदान करती है।
      • इसका प्रभाव अंततः वाणिज्यिक मत्स्यन पर पड़ता है।
    • संसाधन निष्कर्षण: समुद्री बर्फ की कमी से दुर्गम क्षेत्रों से तेल और गैस निकालने का विकल्प प्राप्त हो गया है।

आर्कटिक और अंटार्कटिक समुद्री बर्फ संबंधी प्रवृत्ति

आर्कटिक सागर की बर्फ

  • आर्कटिक बर्फ का आवरण अपने सबसे कम रिकॉर्ड किए गए विस्तार पर है।
  • 1970 के दशक के उत्तरार्द्ध से, आर्कटिक बर्फ का औसतन 77,800 वर्ग किलोमीटर हिस्सा प्रत्येक वर्ष नष्ट हो रहा है।
  • 1981-2010 के बीच, आर्कटिक बर्फ में हर दशक में 12.2% की कमी आई (NASA के अनुसार, सितंबर का न्यूनतम स्तर)।
  • हाल के वर्षों में, गर्म समुद्री तापमान और देरी से जमने की प्रक्रिया ने बर्फ की कमी में योगदान दिया है।

अंटार्कटिक समुद्री बर्फ

  • अंटार्कटिका में शुरू में वर्ष 2015 तक समुद्री बर्फ आवरण में मामूली वृद्धि देखी गई।
  • हालाँकि, वर्ष 2014-2017 के बीच, अंटार्कटिका में 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर बर्फ पिघल गई – जो स्पेन के आकार से चार गुना अधिक है।
  • वर्ष 2023 में अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ का विस्तार सामान्य स्तर से 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर कम था, जो ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम था।
  • यहाँ तक कि 2024 में भी, अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ वर्ष 1981-2010 के औसत अधिकतम विस्तार से 1.55 मिलियन वर्ग किलोमीटर कम थी।

कमी के कारण

  • वायु और समुद्र का बढ़ता तापमान
    • गर्म वायु और समुद्र के तापमान के कारण बर्फ जमने में देरी होती है और बर्फ पिघलने की दर में वृद्धि हुई है।
    • आर्कटिक में, हडसन की खाड़ी में असामान्य रूप से गर्म जल के कारण बर्फ देर से जमी।
    • अंटार्कटिका में, गर्म वायु’ के कारण बर्फ की सतह परत पिघल गई हैं, जिससे बर्फ में तेजी से कमी आई है।
  • तेज पवनें और तूफान
    • अंटार्कटिक की बर्फ अपने समुद्री परिवेश के कारण पतली और अधिक गतिशील है, जिससे यह बर्फ विच्छेदक पवनों के प्रति संवेदनशील है।
    • आर्कटिक बैरेंट्स और बेरिंग सागर में तूफानों ने बर्फ को और भी अधिक विच्छेदित कर दिया है।
  • बर्फ पिघलने से मीठे जल की मात्रा में वृद्धि
    • बर्फ पिघलने से समुद्र में मीठे जल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे लवणता का संतुलन बिगड़ जाता है और बर्फ का निर्माण कम हो जाता है।

समुद्री बर्फ के नुकसान के परिणाम

  • ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि
    • बर्फ कम होने का तात्पर्य है कि समुद्र का जल सौर ऊष्मा को अधिक अवशोषित करता है, जिससे तापमान बढ़ता है।
    • इस प्रभाव के कारण ध्रुवीय क्षेत्र बाकी दुनिया की तुलना में अधिक तेजी से गर्म हो रहे हैं।
  • महासागरीय परिसंचरण में व्यवधान
    • पिघलती बर्फ से मीठे जल का प्रवाह समुद्री धाराओं को धीमा कर देता है, जिससे वैश्विक जलवायु पैटर्न प्रभावित होता है।
    • यह बर्फ की परतों को अस्थिर कर सकता है, समुद्री खाद्य शृंखला को बाधित कर सकता है और मौसम प्रणालियों को परिवर्तित कर सकता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.