100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2025

Lokesh Pal May 05, 2025 03:20 19 0

संदर्भ 

वर्ष 2025 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में से 151वें स्थान पर है।

मुख्य बिंदु

  • भारत की स्थिति में वर्ष 2024 के 159वें स्थान एवं वर्ष 2023 के 161वें स्थान से मामूली रूप से सुधार हुआ है। हालाँकि, यह अभी भी  “बहुत गंभीर” श्रेणी में बना हुआ है।
  • भारत अपने पड़ोसी देशों नेपाल (90वें), मालदीव (104वें), श्रीलंका (139वें) एवं बांग्लादेश (149वें) से नीचे है।
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता: नॉर्वे (पहला), एस्टोनिया (दूसरा) एवं नीदरलैंड (तीसरा)।
  • वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता को पहली बार “कठोर स्थिति” में वर्गीकृत किया गया है।
    • आर्थिक दबाव संपूर्ण विश्व में मीडिया की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाला एक प्रमुख कारक है।

भारत के बारे में चिंताएँ

  • मीडिया स्वामित्व का संकेंद्रण: राजनीतिक एवं कॉरपोरेट संस्थाओं का प्रभुत्व मीडिया की बहुलता तथा स्वतंत्रता को खतरे में डालता है।
  • पत्रकारों का उत्पीड़न: सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को उत्पीड़न, धमकी एवं कानूनी दबाव का सामना करना पड़ता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के बारे में

  • यह RSF द्वारा पत्रकारों की स्वतंत्र रूप से कार्य करने एवं रिपोर्ट करने की क्षमता का आकलन करते हुए प्रतिवर्ष संकलित किया जाता है।
  • RWB पाँच संकेतकों के आधार पर देशों में प्रेस स्वतंत्रता का मूल्यांकन करता है:
    • राजनीतिक संदर्भ।
    • आर्थिक संदर्भ।
    • विधायी ढाँचा।
    • सामाजिक वातावरण।
    • सुरक्षा स्थिति।

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RWB) के बारे में

  • यह लोकतांत्रिक शासन के सिद्धांतों द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।
  • यह प्रत्येक व्यक्ति के स्वतंत्र एवं विश्वसनीय सूचना तक पहुँच के अधिकार की रक्षा करता है।
  • मुख्यालय: पेरिस।

प्रेस की स्वतंत्रता क्या है?

  • यह पत्रकारों की राजनीतिक, आर्थिक, कानूनी एवं सामाजिक हस्तक्षेप से स्वतंत्रता तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक हित में समाचारों का चयन, उत्पादन तथा प्रसार करने की क्षमता है।

PWOnlyIAS विशेष

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

प्रत्येक वर्ष  3 मई को मनाया जाता है, यह प्रेस स्वतंत्रता के महत्त्व पर प्रकाश डालता है एवं सरकारों को इसे बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

उत्पत्ति

  • घोषणा: दिसंबर 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा, UNESCO के महाधिवेशन की सिफारिश के बाद।
  • तिथि का महत्त्व: विंडहोक घोषणा (वर्ष 1991) की वर्षगाँठ को चिह्नित करता है।

उद्देश्य एवं लक्ष्य

  1. प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों को संबोधित करना।
  2. विश्व स्तर पर प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करना।
  3. मीडिया को उनकी स्वतंत्रता पर हमलों से बचाना।
  4. उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देना, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गँवाई है।
  5. मीडिया पेशेवरों के बीच पेशेवर नैतिकता पर विचार करना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.