100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ग्रे-जोन वॉरफेयर

Lokesh Pal February 26, 2024 05:23 133 0

संदर्भ

रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) में भारत के ‘चीफ ऑफ डिफेंस’ स्टाफ ने आधुनिक युद्ध में ‘ग्रे जोन वॉरफेयर’ (Grey Zone Warfare) के उद्भव पर चर्चा की।

ग्रे जोन वॉरफेयर के बारे में

  • परिभाषा: यह एक युद्ध क्षेत्र-केंद्रित अवधारणा के रूप में उभरा है एवं इसे शांति तथा युद्ध के बीच परिचालन स्थान का लाभ उठाने के लिए प्रभावी उपायों के उपयोग के रूप में परिभाषित किया गया है।
    • सामान्य रूप से ‘ग्रे-जोन वॉरफेयर’ मूलतः सैन्य कार्रवाइयों (Military Actions) से अलग प्रतिद्वंदी को भिन्न-भिन्न मोर्चों पर कमजोर करने की विधि है, जिसके तहत युद्ध काल में ही नहीं, शांति काल में भी अलग-अलग अभियान संचालित होते रहते हैं। चीन की ‘सलामी स्लाइसिंग’ पॉलिसी इसी ग्रे-जोन वॉरफेयर का एक हिस्सा है।
    • ‘ग्रे-जोन वॉरफेयर’ में कार्रवाई का लाभ, लंबे समय के बाद ही मिलता है। इस रणनीति को आक्रामक राष्ट्र अपने आधुनिक संशोधनवादी दावों से उचित ठहराते हैं।
  • तरीका: यह पारंपरिक सैन्य बल एवं अनियमित प्रॉक्सी युद्ध द्वारा गतिशील तथा गैर-गतिशील तरीकों का युग्मन है।
    • गतिशील (Kinetic): यह जमीनी कार्रवाई या विवादित मुद्दों के दबाव या सैन्यीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय यथास्थिति में बदलाव के लिए प्रॉक्सी वॉरफेयर का उपयोग है।
      • उदाहरण: दक्षिण चीन सागर में चीन की कार्रवाई या क्रीमिया पर रूस का आक्रमण।
    • गैर-गतिशील (Non-kinetic): ये उत्प्रेरक कार्रवाइयाँ होती हैं, जैसे- साइबर हमले, दुष्प्रचार अभियान, चुनाव में हस्तक्षेप, प्रवासियों को हथियार बनाना, व्यापार एवं वित्तीय कार्यवाही का बलपूर्वक उपयोग।
  • विशेषताएँ
    • सशस्त्र संघर्ष की चरम सीमा से नीचे: ‘ग्रे-जोन’ गतिविधियाँ अक्सर गैर-सैन्य उपकरणों के उपयोग के माध्यम से एक उचित प्रतिक्रिया के रूप में पूर्ण सैन्य आक्रमण को बढ़ावा देने की चरम सीमा से नीचे रहती हैं।
      • उदाहरण: क्रीमिया पर रूस का हमला एवं दक्षिण चीन सागर में चीन की कार्रवाई ‘ग्रे जोन वॉरफेयर’।
    • आक्रामक कार्यों का प्रगतिशील प्रकटीकरण: इसके अंतर्गत अपनाई जाने वाली रणनीति में एक ओर विवाद को जारी रखने के लिए आक्रामक-निष्क्रिय प्रतिरोध को दशकों तक बनाए रखा जाता है, वहीं दूसरी ओर विवाद को सुलझाने के लिए संबंधित मामले में शामिल होने की झूठी कहानी भी पेश की जाती है, जिससे निर्णायक प्रतिक्रिया को रोका जा सकता है।
      • उदाहरण: चीन द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय यथास्थिति को बदलने के लिए सलामी स्लाइसिंग (Salami Slicing) रणनीति का उपयोग।
    • आक्रामकता वृद्धि का जोखिम: ‘ग्रे जोन’ आक्रामकता वृद्धि के जोखिम को बलपूर्वक प्रभावन क्षमता के स्रोत के रूप में उपयोग करता है तथा निर्णायक प्रतिक्रिया को रोकता है।
      • उदाहरण: भारत की उत्तरी हिमालयी सीमाओं में चीन एवं पाकिस्तान की घुसपैठ।
    • उत्तरदायित्व का अभाव: आक्रामक देश आसानी से अपनी भागीदारी से इनकार कर सकता है तथा अधिकांश ग्रे जोन अभियानों में प्रतिक्रिया से ध्यान भटका सकता है, जो सफल निवारण की संभावना को बाधित करता है क्योंकि यह आसानी से उनकी जिम्मेदारी से हट सकता है।
      • उदाहरण: साइबर हमले या दुष्प्रचार अभियान या प्रॉक्सी बलों का उपयोग, चुनाव में हस्तक्षेप (यू. एस. ए. चुनावों में रूस द्वारा हस्तक्षेप का आरोप)।
    • विशिष्ट कमजोरियों को लक्षित करना: ग्रे जोन अभियान लक्षित देशों में विशिष्ट कमजोरियों को लक्षित करते हैं, लक्षित अभियानों का उद्देश्य अराजकता पैदा करना है।
      • उदाहरण: अलग-अलग समूहों को हथियार देकर अन्य देशों में आतंकवाद तथा विद्रोह को वित्तपोषित करना।
    • रणनीतिक अस्पष्टता: कड़ी प्रतिक्रियाएँ प्रतिकूल प्रतीत होती हैं क्योंकि आक्रामक देश संबंधों में रणनीतिक अस्पष्टता का लाभ उठाता है, जिसके कारण पूर्ण संघर्ष में शामिल न होने के लिए प्रतिस्पर्द्धी रणनीतिक, आर्थिक एवं  घरेलू राजनीतिक कारण होते हैं।
      • उदाहरण: डोकलाम गतिरोध के मद्देनजर भारत द्वारा चीनी अनुप्रयोगों पर प्रतिबंध को भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया नहीं माना जाता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.