//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
June 18, 2026 03:23
35
0
हाल ही में एक चिकित्सा छात्रा द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है, जिसने चिकित्सा नैतिकता (Medical Ethics), कैडेवर (शव) के प्रति सम्मान, तथा चिकित्सा शिक्षा में घटती समानुभूति पर व्यापक बहस को जन्म दिया है।


कैडेवर विवाद केवल तकनीकी दक्षता तक सीमित चिकित्सा शिक्षा के बजाय नैतिक, संवेदनशील और मानवीय चिकित्सा प्रशिक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करता है। एक चिकित्सक केवल रोगों और अंगों का नहीं, बल्कि गरिमा, भावनाओं और अधिकारों से युक्त व्यक्तियों का उपचार करता है। अतः चिकित्सा शिक्षा में वैज्ञानिक उत्कृष्टता के साथ समानुभूति, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संतुलन स्थापित करना आवश्यक है, तथा चिकित्सा के प्रथम शिक्षकों—कैडेवरों (शवों)—के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखनी चाहिए।
<div class="new-fform">
</div>

Latest Comments