//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
April 29, 2026 03:43
7
0
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority) ने मूलभूत स्तर पर जैव विविधता शासन को मजबूत करने के लिए ‘जैव विविधता संरक्षण प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित करने हेतु संस्थागत क्षमताओं की सुदृढ़ीकरण परियोजना’ (Strengthening Institutional Capacities for Securing Biodiversity Conservation Commitments Project) नामक पंचवर्षीय परियोजना शुरू की है।
यह परियोजना स्थानीय शासन में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण को एकीकृत करने के लिए ₹40+ करोड़ (4.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के वित्तपोषण के साथ शुरू की एक पहल (2025-2030) है।
यह प्रणालीगत दृष्टिकोण इस तथ्य को रेखांकित करता है कि भारत वैश्विक पर्यावरणीय उद्देश्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए, एक विकेंद्रीकृत, समावेशी और दीर्घकालिक जैव विविधता शासन ढाँचे की ओर अग्रसर है।
<div class="new-fform">
</div>

Latest Comments