100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

गिनी कृमि रोग (ड्रेकुनकुलियासिस)

Lokesh Pal February 23, 2024 06:58 119 0

संदर्भ:

हाल ही में WHO की साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2023 में गिनी वर्म रोग (Guinea Worm Disease-GWD) के केवल 6 मामलों की पहचान की गई है।

गिनी कृमि रोग का परिचय 

  • यह एक संक्रामकउपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग‘ (NTD) है।
  • वाहक : परजीवी ड्रेकुनकुलस मेडिनेंसिस(Dracunculus Medinensis) Fiery Serpent
  • संचरण: गिनी वर्म लार्वा का संचरण पीने के पानी के माध्यम से होता है।
  • प्रभावित क्षेत्र
    • यह अफ्रीका के दूरदराज के हिस्सों में गरीब समुदायों को प्रभावित करता है, जिनके पास पीने के लिए सुरक्षित पानी नहीं है।
  • यह मुख्य रूप से एक मानव रोग है, लेकिन मछली या मेंढक जैसे कुछ जलीय जीवों, जिनमें गिनी वर्म लार्वा हो सकते हैं, को खाने से जानवरों और मनुष्यों दोनों में भी संचरित हो सकता है
  • लक्षण
    • आमतौर पर इस बीमारी के कोई शुरुआती लक्षण नहीं होते हैं। लगभग एक वर्ष बाद पैरों पर छाले बन जाने के कारण दर्दनाक जलन महसूस होती है। छाला फूटने पर कीड़ा कुछ हफ्तों में त्वचा से बाहर आ जाता है।

गिनी वर्म रोग (GWD) की वर्तमान स्थिति

  • 1980 के दशक में इस बीमारी के 35 लाख से अधिक मामले थे, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट के अनुसार, ये मामले वर्ष 2021 में घटकर 14, वर्ष 2022 में 13 और वर्ष 2023 में सिर्फ 6 रह गए।
  • दक्षिण सूडान और माली जैसे देशों ने सराहनीय प्रगति की है, चाड और मध्य अफ्रीकी गणराज्य इसके प्रति संघर्षरत  है।
  • भारत ने 1990 के दशक में GWD का उन्मूलन कर दिया।
  • भारत को वर्ष 2000 में WHO से GWD-मुक्त प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ।

  • उपचार
    • गिनी वर्म संक्रमण के उपचार के लिए कोई दवा और वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
    • घायल हिस्से से कृमि को बाहर निकालना: वयस्क कृमि को छड़ी पर घुमाकर या कभी-कभी शल्य चिकित्सा द्वारा वर्म को हटाने में धीरे-धीरे कई दिनों से लेकर हफ्तों तक लग जाते हैं।
    • सूजनरोधी दवा (Anti-inflammatory Medicine) दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।
    • एंटीबायोटिक मलहम, संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है।
  • रोकथाम: पीने के पानी को महीन जालीदार कपड़े से छानकर, क्लोरीनीकरण कर या उबाल कर प्रयोग में लाना। 
  • विश्व स्तर पर GWD का उन्मूलन करने के लिए आवश्यक कदम
    • सघन गिनी कृमि उन्मूलन कार्यक्रम: राष्ट्रीय गिनी कृमि उन्मूलन कार्यक्रम (GWEP) वर्ष 1983-84 में शुरू किया गया था।
    • सहयोग: सरकारी एजेंसियों, स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच।
    • स्थानीय समुदायों को ज्ञान और संबंधित उपकरणों के साथ सशक्त बनाना: जिसमें उपयोग से पहले पानी को फिल्टर करना और तत्काल प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को मामलों की रिपोर्ट करना शामिल है।
    • सभी संक्रमित जानवरों का पता लगाने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए निगरानी बढ़ाना।
      • समुदाय के सदस्यों और पशु मालिकों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रावधान।
      • सशक्त और व्यापक वेक्टर नियंत्रण हस्तक्षेपों का कार्यान्वयन।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.