100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal December 02, 2025 03:59 4 0

एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा  प्रमुख भारतीय परियोजनाओं का वित्तपोषण 

भारत और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चार राज्यों में प्रमुख विकास पहलों का समर्थन करने हेतु $800 मिलियन से अधिक ऋण और एक तकनीकी सहायता अनुदान पर समझौता किया।

ADB द्वारा वित्तपोषित परियोजनाएँ

  • महाराष्ट्र – विद्युत वितरण संवर्द्धन कार्यक्रम ($500 मिलियन)
    • वर्ष 2028 तक यह कार्यक्रम लगभग 9 लाख किसानों को दिन के समय सौर ऊर्जा उपलब्ध कराएगा। जिसमे सबस्टेशनों का आधुनिकीकरण, वितरण लाइनों का विस्तार, और 500 MWh बैटरी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना।
  • मध्य प्रदेश – इंदौर मेट्रो रेल परियोजना ( $190.6 मिलियन)
    • 8.62 किमी लंबा भूमिगत मेट्रो मार्ग सात स्टेशनों के साथ, सघन शहरी क्षेत्रों में गतिशीलता सुधारने हेतु।
    • मल्टीमॉडल एकीकरण को बढ़ावा देना, बाजार और शिक्षा केंद्रों तक पहुँच में सुधार करना। जनवरी 2030 तक परिचालन तत्परता का लक्ष्य।

गुजरात – कौशल विकास कार्यक्रम ($109.97 मिलियन)

  • 11 मेगा ITI का आधुनिकीकरण, उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना। उद्योग और अकादमी के बीच ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल के माध्यम से साझेदारी का विस्तार।
  • असम – SWIFT परियोजना (तकनीकी सहायता अनुदान: $1 मिलियन)।
  • इसका उद्देश्य जैव विविधता को बढ़ाना, मछुआरों की आजीविका को बढ़ावा देना और SWIFT (सतत् आर्द्रभूमि और एकीकृत मत्स्य क्षेत्र परिवर्तन) परियोजना के लिए संस्थागत ढाँचा तैयार करना है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) के बारे में

  • ADB एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समावेशी, सतत् और सुदृढ़ विकास को बढ़ावा देता है।
  • स्थापना: 19 दिसंबर, 1966; 
  • मुख्यालय: मेट्रो मनीला, फिलीपींस।
  • सदस्य देश: 69 (जिनमें से 50 एशिया-प्रशांत क्षेत्रसे संबंधित हैं)।
  • मताधिकार: पूँजी योगदान पर आधारित।
  • शेयरधारिता: जापान और अमेरिका (~15.6% प्रत्येक) सबसे बड़े शेयरधारक है इसके बाद चीन (~6.5%), भारत (~6.3%), ऑस्ट्रेलिया (~5.8%)।

भारत और ADB का संबंध

  • भारत ADB का स्थापक सदस्य (वर्ष 1966) और बुनियादी ढाँचा एवं ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सबसे बड़े उधारकर्ताओं में से एक है।
  • ADB भारत के नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन आधुनिकीकरण, शहरी विकास, कौशल विकास और जलवायु स्थिरता लक्ष्यों का समर्थन करता है।
  • भारत में ADB द्वारा वित्तपोषित कई प्रमुख मेट्रो (मुंबई मेट्रो और चेन्नई मेट्रो), राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (NICDP) के अंतर्गत औद्योगिक गलियारे और बिजली क्षेत्र में सुधार कार्य संचालित हो रहे हैं।

श्रॉडिंगर अर्थव्यवस्था

भारत का नवीनतम GDP आँकड़ा एक विरोधाभासी स्थिति प्रस्तुत करता है कि वास्तविक (रियल) GDP तो तेजी से बढ़ रही है, जबकि नॉमिनल GDP में तीव्र गिरावट हुई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक साथ तेजी से बढ़ रही है और कमजोर हो रही है,  इसे “श्रॉडिंगर अर्थव्यवस्था” कहा जा सकता है।

वर्तमान GDP  डेटा

  • उच्च वास्तविक GDP  वृद्धि: पहली तिमाही में 7.8% के बाद वास्तविक GDP  में दूसरी तिमाही में 8.2% की वृद्धि हुई।
  • नॉमिनल GDP  में गिरावट: नॉमिनल GDP  मार्च में 10.7% से जून में 8.8% और सितंबर में 8.7% तक धीमी हुई।

श्रॉडिंगर अर्थव्यवस्था क्या है?

  • परिभाषा: यह क्वांटम भौतिकी में ‘श्रॉडिंगर समीकरण’ के समान ही उस अर्थव्यवस्था को दर्शाता है, जो एक साथ दुर्बल और सशक्त प्रतीत होती है।
  • महत्त्व: यह विरोधाभासी या मिश्रित आर्थिक संकेतों को उजागर करता है, जिससे अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना कठिन हो जाता है।
  • शब्द की उत्पत्ति: भौतिक विज्ञानी ‘इरविन श्रॉडिंगर’ के विचार से प्रेरित।

बर्टेले फुट (Burtele Foot)

वैज्ञानिकों ने एथियोपिया से प्राप्त 3.4 मिलियन वर्ष पुराने “बर्टेले फुट” जीवाश्मों की पहचान ऑस्ट्रेलोपिथेकस डेयिरेमेडा के रूप में की है, जिससे प्रारंभिक मानव पूर्वजों के सहअस्तित्व की स्पष्टता हुई है।

“बर्टेले फुट” के बारे में

  • “बर्टेले फुट” का तात्पर्य इथियोपिया के अफार क्षेत्र के बर्टेले में वर्ष 2009 में खोजी गई आठ जीवाश्म पैर की हड्डियों से संबंधित है।
  • इन जीवाश्मों को अब ऑस्ट्रेलोपिथेकस डेयिरेमेडा के साथ जोड़ा गया है, जो एक प्रारंभिक होमिनिन है।
    • होमिनिन चिंपैंजी और आधुनिक मानव के बीच की अंतिम साझा कड़ी है, जो प्रजातियों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें आधुनिक मानव और उस विभाजन के बाद से हमारे सभी विलुप्त पूर्वज शामिल हैं।
    • इस वंश में होमो, ऑस्ट्रेलोपिथेकस और आर्डिपिथेकस जैसी प्रजातियाँ शामिल हैं।
  • इसकी पहचान उसी प्रजाति के 25 दाँतों और एक बच्चे के जबड़े की हड्डी की खोज के बाद संभव हो पाई।

ऑस्ट्रेलोपिथेकस डेयिरेमेडा की मुख्य विशेषताएँ

  • यह प्रजाति द्विपादीय थी।
  • दाँत के इनेमल के रासायनिक विश्लेषण से पता चलता है कि इसका आहार मुख्यतः पेड़ और झाड़ी आधारित था, जबकिए. अफारेन्सिस’ का आहार अधिक विविध था।
  • जीवाश्म 3.5-3.3 मिलियन वर्ष पूर्व दो निकट संबंधी होमिनिन ए. डेयरेमेडा और ‘ए. अफारेन्सिस’ के सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हैं।

महत्त्व

  • यह खोज स्पष्ट प्रमाण देती है कि प्रारंभिक मानव विकास रैखिक नहीं था, बल्कि कई होमिनिन प्रजातियाँ एक साथ अस्तित्व में थीं।
  • सह-अस्तित्व अलग पारिस्थितिकी अनुकूलन को दर्शाता है, जिसमें विभिन्न गति शैलियाँ और पौधों पर आधारित आहार शामिल हैं, जिससे प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्द्धा कम हुई
  • जीवाश्म मानव द्विपादीयता में विकासात्मक प्रयोगों की समझ को समृद्ध करते हैं और यह दर्शाते हैं कि पैर, पैर की हड्डियों तथा कूल्हे में विभिन्न अनुकूलन समय के साथ कैसे क्रमिक रूप से विकसित हुए।

मन्नार उरुलि (Mannar Uruli)

प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में मन्नार उरुलि का उल्लेख किए जाने पर केरल के कारीगरों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

मन्नार उरुलि के बारे में

  • मन्नार उरुलि केरल के मन्नार में निर्मित एक पारंपरिक कांस्य निर्मित रसोई बर्तन है, जो इस क्षेत्र की प्राचीन धातु-कारीगरी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।
  • मन्नार में लगभग 200 कुशल कारीगर कार्यरत हैं, जहाँ एक शताब्दी-पुरानी संस्थाएँ उच्च गुणवत्ता वाली धातु ढलाई की परंपरा बनाए रखती हैं।

उरुलि की विशेषताएँ

  • मन्नार उरुलि उच्च-गुणवत्ता वाले कांस्य से निर्मित की जाती है, जो मजबूती, ताप-धारण क्षमता और दैनिक पाक-प्रयोग के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
  • यह बर्तन प्राकृतिक ‘केसरोल’ की तरह कार्य करता है, पकाए गए भोजन की ऊष्मा को कई घंटों तक बनाए रखता है, जिससे यह केरल के घरों में अत्यधिक उपयोगी होता है।

उरुलि के उपयोग

  • कांस्य निर्मित उरुलि का उपयोग मुख्यतः पायसम, पारंपरिक व्यंजनों के धीमी आँच पर पकाने में किया जाता है।
  • इसकी धातु संरचना सुरक्षित मानी जाती है और पारंपरिक कांस्य बर्तनों में पकाने से जुड़े स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है।
  • ये बर्तन 10 इंच से 24 इंच तक के आकारों में उपलब्ध हैं, जो इन्हें घरेलू और औपचारिक खाना पकाने की आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त बनाता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.