100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ट्रक टेक्नोलॉजी

Lokesh Pal April 23, 2026 02:30 5 0

संदर्भ

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार द्वि-आयामी उद्देश्य के साथ कर रहा है, जिसमें संपर्कता को बढ़ाना और वैश्विक सुरक्षा मानकों को अपनाना शामिल है, साथ ही ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स (TMA) के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं और श्रमिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

संबंधित तथ्य

  • 9 राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत
    • 33 ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स (TMA) तैनात किए गए हैं।
    • 15 टोएबल ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स (TTMA) स्थापित किए गए हैं।
    • सभी इकाइयाँ वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त सुरक्षा मानकों, जिनमें मैश टेस्ट लेवल-3 (TL-3) और NCHRP 350 टेस्ट लेवल-3 शामिल हैं, के अनुरूप हैं।
    • ये प्रणालियाँ 100 किमी./घंटा तक की गति पर प्रभावों के संदर्भ में डिजाइन की गई हैं।

ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स (TMA) के बारे में

  • ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रभाव-समाप्ति सुरक्षा उपकरण हैं, जो श्रमिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं दोनों की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रारंभिक चेतावनी: तैनात किए गए TMA में उच्च-तीव्रता विग-वैग चेतावनी लाइटें लगी होती हैं, जिन्हें वैकल्पिक (आल्टरनेटिंग) पैटर्न में चमकने के लिए डिजाइन किया गया है, जो दिशात्मक तीर (एरो) बनाती हैं। ये संकेत आने वाले चालकों को स्पष्ट और समयबद्ध चेतावनी प्रदान करते हैं।
    • यह विशेष रूप से उपयोगी है:
      • उच्च-गति राजमार्ग गलियारों में
      • रात्रिकालीन संचालन के दौरान
      • कोहरे या कम दृश्यता की स्थितियों में।
  • टक्कर की स्थिति में, ये प्रणालियाँ गतिज ऊर्जा को अवशोषित करती हैं, जिससे प्रभाव की तीव्रता कम हो जाती है। यह निम्नलिखित में सहायता करता है:
    • वाहन के आगे कार्य कर रहे रखरखाव कर्मियों की सुरक्षा
    • टक्कर से प्रभावित वाहन के यात्रियों के लिए चोट के जोखिम को कम करना
    • राजमार्ग कार्य क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की गंभीरता को न्यूनतम करना।

लाभ

  • सड़क सुरक्षा पहलों के साथ संरेखण: ट्रक माउंटेड अटेनुएटर्स राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति के अंतर्गत भारत के व्यापक सड़क सुरक्षा ढाँचे का समर्थन करते हैं।
    • ये राजमार्ग कार्य क्षेत्रों में मृत्यु दर को कम करने में योगदान देते हैं, जो सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी के वैश्विक लक्ष्यों के अनुरूप है।
  • सेफ सिस्टम’ दृष्टिकोण का अंगीकरण: TMAसेफ सिस्टम’ दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करते हैं, जो इस बात पर बल देता है कि मानवीय त्रुटियाँ घातक परिणामों में परिवर्तित न हों।
    • ये टक्कर की तीव्रता को अवशोषित कर, एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करते हैं।
  • सड़क श्रमिकों की सुरक्षा: ये राजमार्ग निर्माण और रखरखाव में लगे श्रमिकों के लिए एक चलित सुरक्षा अवरोध प्रदान करते हैं।
  • उन्नत सुरक्षा प्रौद्योगिकी का उपयोग: ये ऊर्जा अवशोषण और क्रैश प्रबंधन प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं।
    • ये निम्नलिखित वैश्विक मानकों के अनुरूप हैं:
      • मैश (सुरक्षा हार्डवेयर मूल्यांकन मैनुअल)
      • NCHRP 350
  • आर्थिक एवं सामाजिक लाभ: ये दुर्घटनाओं की गंभीरता को कम करते हैं, जिससे निम्नलिखित में कमी आती है:
    • स्वास्थ्य देखभाल लागत
    • वाहन मरम्मत व्यय
    • परियोजना में विलंब।

सीमाएँ

  • तैनाती की उच्च लागत: TMA की खरीद और स्थापना में पर्याप्त लागत आती है, जिससे बड़े पैमाने पर तैनाती चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
    • बजटीय सीमाएँ सभी राजमार्ग परियोजनाओं में इनके उपयोग को सीमित कर सकती हैं।
  • कुशल कर्मियों की आवश्यकता: TMA के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षित चालक और तकनीकी कर्मियों की आवश्यकता होती है।
    • पर्याप्त प्रशिक्षण के अभाव में उनकी दक्षता और सुरक्षा लाभ कम हो सकते हैं।
  • चालकों में कम जागरूकता: अनेक सड़क उपयोगकर्ता TMA के संकेतों और चेतावनी प्रणालियों से अपरिचित होते हैं, जिससे उनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है।
    • यह प्रारंभिक चेतावनी तंत्र की निवारक भूमिका को सीमित करता है।
  • क्षेत्रों में सीमित विस्तार: वर्तमान में TMA की तैनाती मुख्यतः प्रमुख राजमार्गों और उच्च यातायात गलियारों तक सीमित है।
    • ग्रामीण और कम यातायात वाले क्षेत्र अक्सर इससे वंचित रह जाते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.