100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

UAE द्वारा OPEC से बाहर होना

Lokesh Pal April 30, 2026 02:30 3 0

संदर्भ

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 1 मई, 2026 से पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) से बाहर निकलने की घोषणा की, जो वैश्विक तेल बाजार में उत्पन्न व्यवधानों के बीच एक महत्त्वपूर्ण निर्णय है।

UAE के OPEC से बाहर होने के कारण

  • उत्पादन कोटा के तहत सीमाएँ: OPEC के उत्पादन प्रतिबंधों ने UAE को अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर रखा है, जबकि उसने उत्पादन को वर्ष 2027 तक 5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने हेतु लगभग 150 अरब डॉलर का निवेश किया है।
    • OPEC कोटा सदस्य देशों के बीच उत्पादन सीमाएँ निर्धारित करता है, जिससे वैश्विक तेल के मूल्यों का संतुलन बनाए रखा जा सके।
    • OPEC के अंतर्गत UAE लगभग 3.4 मिलियन बैरल प्रतिदिन के कोटा तक सीमित है, जबकि उसकी क्षमता इससे अधिक है।
  • रणनीतिक आर्थिक विविधीकरण: UAEनॉलेज इकोनॉमी’ की ओर संक्रमण का लक्ष्य रखता है; इसके लिए तेल उत्पादन बढ़ाकर प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं सेवा क्षेत्रों में निवेश हेतु पूँजी सृजन आवश्यक माना जा रहा है।
  • भू-राजनीतिक दबाव एवं ईरान संघर्ष: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट तथा ईरान से संबंधित संघर्ष के दौरान उत्पन्न व्यवधानों ने निर्यात को प्रभावित किया, जबकि OPEC की सर्वसम्मति-आधारित व्यवस्था (जिसमें ईरान भी शामिल है) ने UAE के रणनीतिक लचीलेपन को सीमित किया है।
  • नीतिगत स्वायत्तता की आकांक्षा: OPEC से बाहर निकलने से UAE को उत्पादन स्तरों का स्वतंत्र निर्धारण, नए साझेदारी संबंध स्थापित करने तथा ऊर्जा नीति को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति के अनुरूप ढालने की स्वतंत्रता प्राप्त होगी।

UAE के OPEC से बाहर निकलने के संभावित प्रभाव

  • OPEC के बाजार नियंत्रण में कमी: एक प्रमुख उत्पादक के बाहर निकलने से OPEC की सामूहिक आपूर्ति नियंत्रण क्षमता कमजोर होगी तथा वैश्विक तेल मूल्यों पर उसका प्रभाव घट सकता है।
  • तेल आपूर्ति में वृद्धि एवं मूल्य अस्थिरता: कोटा से मुक्त होने के बाद UAE उत्पादन बढ़ा सकता है, जिससे वैश्विक आपूर्ति बढ़ेगी, कीमतों पर दबाव पड़ेगा तथा मूल्य अस्थिरता में वृद्धि हो सकती है।
    • वैश्विक उत्पादन में योगदान: संयुक्त अरब अमीरात वैश्विक कच्चे तेल उत्पादन का लगभग 4–4.5% योगदान देता है तथा शीर्ष उत्पादकों में शामिल है।
  • तेल बाजार में अत्यधिक प्रतिस्पर्द्धा: OPEC के अन्य सदस्य, विशेषकर सऊदी अरब, उत्पादन रणनीतियों में परिवर्तन के लिए बाध्य हो सकते हैं, जिससे प्रतिस्पर्द्धात्मक उत्पादन प्रवृत्तियाँ उभर सकती हैं।
  • ऊर्जा आयातक देशों के लिए निहितार्थ: भारत जैसे देशों को कम कीमतों तथा विविध आपूर्ति स्रोतों से लाभ मिल सकता है, जिससे अल्पकाल में ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ हो सकती है।
  • OPEC+ गठबंधन में तनाव: इस निर्णय से OPEC+ के भीतर, विशेषकर रूस के साथ, मतभेद बढ़ सकते हैं तथा गठबंधन की एकजुटता पर प्रश्न उठ सकते हैं।

पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) के बारे में

  • पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है, जो प्रमुख तेल निर्यातक देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय करता है।
  • उत्पत्ति: इसकी स्थापना वर्ष 1960 में बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला द्वारा की गई; इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में स्थित है।
  • सदस्य (12): अल्जीरिया, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन, ईरान, इराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला।*
    • * संयुक्त अरब अमीरात ने 1 मई, 2026 से समूह से बाहर निकलने की घोषणा की।
    • सऊदी अरब OPEC का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक तथा प्रमुख निर्णयकर्ता है।
  • महत्त्व
    • उत्पादन कोटा के माध्यम से वैश्विक तेल कीमतों को प्रभावित करता है।
    • स्थिर आपूर्ति एवं उचित प्रतिफल सुनिश्चित करता है।
    • विश्व के लगभग 80% भंडार तथा 30–40% वैश्विक उत्पादन से संबंधित।
    • ऊर्जा सुरक्षा एवं वैश्विक भू-राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका।

OPEC+ के बारे में

  • OPEC+ एक विस्तारित गठबंधन है, जिसमें OPEC सदस्य देश तथा प्रमुख अन्य तेल उत्पादक देश शामिल हैं।
  • उत्पत्ति: वर्ष 2016 में घटती तेल कीमतों तथा बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा से निपटने हेतु गठित किया गया।
  • सदस्य: इसमें OPEC देशों के अतिरिक्त रूस, मैक्सिको, कजाखस्तान, अजरबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, मलेशिया, ओमान, दक्षिण सूडान, सूडान आदि शामिल हैं।
    • अंगोला ने 1 जनवरी, 2024 को OPEC+ से पृथक होने का निर्णय लिया था।
  • महत्त्व
    • वैश्विक तेल उत्पादन का लगभग 50–60% नियंत्रित करता है।
    • समन्वित उत्पादन कटौती के माध्यम से तेल बाजार को स्थिर करता है।
    • प्रमुख उत्पादकों के बीच भू-राजनीतिक समन्वय को सुदृढ़ करता है।
    • वैश्विक ऊर्जा बाजार में मूल्य अस्थिरता के प्रबंधन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष

संयुक्त अरब अमीरात का OPEC से बाहर निकलना ‘ऊर्जा राष्ट्रवाद’ की ओर एक परिवर्तन को दर्शाता है, जो पहले से ही अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में वैश्विक तेल प्रशासन, बाजार स्थिरता तथा भू-राजनीतिक संरेखणों को पुनः आकार दे सकता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.