UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में एक स्वतंत्र चुनाव आयोग के महत्व का विश्लेषण कीजिए। संवैधानिक सुरक्षा उपायों और इसकी स्वायत्तता सुनिश्चित करने में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका पर चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

February 25, 2026

GS Paper IIIndian Polity

प्रश्न की मुख्य माँग

  • बताइए कि स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का क्या महत्त्व है।
  • स्वायत्तता सुनिश्चित करने वाले संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
  • स्वायत्तता सुनिश्चित करने में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका का वर्णन कीजिए।

उत्तर

स्वतंत्र निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनावों के लिए अनिवार्य है, जो भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। संवैधानिक प्रावधान, वैधानिक सुरक्षा उपाय तथा न्यायिक निगरानी मिलकर इसकी स्वायत्तता की रक्षा करते हैं। इससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जन-विश्वास बना रहता है।

स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का महत्त्व

  • स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना: निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता चुनावी प्रक्रिया में राजनीतिक हस्तक्षेप को रोकती है तथा अनुच्छेद-326 के अंतर्गत वयस्क मताधिकार की रक्षा करती है।
    • उदाहरण: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित विवादों ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा हेतु निष्पक्ष निर्वाचन आयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।
  • लोकतंत्र को सुदृढ़ करना: एक तटस्थ निर्वाचन आयोग प्रतिनिधिक शासन सुनिश्चित करता है, जिससे निर्वाचित संस्थाओं की वैधता और जन-विश्वास बना रहता है।
  • अल्पसंख्यक एवं विपक्ष के अधिकारों की रक्षा: स्वतंत्रता यह सुनिश्चित करती है कि मतदाता सूचियों या चुनावी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार का ऐसा हेर-फेर न हो, जिससे कमजोर या हाशिए पर स्थित समूह प्रभावित हों।
  • कार्यपालिका की शक्ति पर संतुलन: निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता यह सुनिश्चित करती है कि सत्तारूढ़ सरकार चुनावों के दौरान प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग न कर सके।
  • संस्थागत विश्वसनीयता: एक स्वतंत्र निर्वाचन आयोग नागरिकों, राजनीतिक दलों और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के बीच विश्वास तथा सम्मान अर्जित करता है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि सुदृढ़ होती है।

स्वायत्तता सुनिश्चित करने वाले संवैधानिक प्रावधान

  • अनुच्छेद-324: यह अनुच्छेद निर्वाचन आयोग को सभी चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की व्यापक शक्तियाँ प्रदान करता है, जिससे इसकी स्थायित्व तथा स्वतंत्रता सुनिश्चित होती है।
  • निश्चित कार्यकाल एवं सेवा शर्तें: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले हो) तक निर्धारित है। उनकी सेवा शर्तों में उनके प्रतिकूल कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
  • जटिल पदच्युति प्रक्रिया: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को केवल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान प्रक्रिया द्वारा (सिद्ध दुराचार या अक्षमता के आधार पर) ही हटाया जा सकता है, जिससे मनमानी पदच्युति से संरक्षण सुनिश्चित होता है।
  • बहु-सदस्यीय संरचना: अनुच्छेद-324 बहु-सदस्यीय निर्वाचन आयोग का प्रावधान करता है, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त अध्यक्ष होते हैं। यह व्यवस्था सहमति-आधारित और लोकतांत्रिक निर्णय-प्रक्रिया को प्रोत्साहित करती है।
  • प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत: अक्षमता के मामलों में निष्पक्ष सुनवाई और चिकित्सीय परीक्षण जैसी व्यवस्थाएँ पदच्युति की प्रक्रिया में अर्द्ध-न्यायिक सुरक्षा को सुदृढ़ करती हैं।

स्वायत्तता सुनिश्चित करने में सर्वोच्च न्यायालय की भूमिका

  • न्यायिक पुनरावलोकन: सर्वोच्च न्यायालय यह सुनिश्चित करता है कि निर्वाचन आयोग अपने संवैधानिक दायरे के भीतर कार्य करे तथा कार्यपालिका के अतिक्रमण को रोका जा सके।
    • उदाहरण: विनीत नारायण बनाम भारत संघ (1997) में न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राष्ट्रपति को स्वप्रेरणा से परामर्श नहीं दे सकते हैं।
  • बहु-सदस्यीय निर्वाचन आयोग की मान्यता: टीएन शेषन बनाम भारत संघ (1995) में सर्वोच्च न्यायालय ने स्थायी बहु-सदस्यीय संरचना को वैध ठहराया, जिससे संस्थागत स्वतंत्रता को बल मिला।
  • प्रक्रियात्मक शुचिता की रक्षा: न्यायालय मतदाता सूची से नाम विलोपन जैसे चुनावी विवादों की निगरानी करता है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया का निष्पक्ष क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है।
  • विधायी अतिक्रमण पर नियंत्रण: सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसे संशोधनों या अधिनियमों को चुनौती दी है, जो निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता को प्रभावित कर सकते हैं।
    • उदाहरण: अनूप बरनवाल बनाम भारत संघ (2023) में न्यायालय ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक चयन समिति का प्रावधान अनिवार्य किया।
  • संवैधानिक संतुलन बनाए रखना: न्यायिक निगरानी निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उसे संवैधानिक ढाँचे के अंतर्गत जवाबदेह भी बनाए रखती है, जिससे शक्तियों के पृथक्करण का संतुलन बना रहता है।

निष्कर्ष

स्वतंत्र निर्वाचन आयोग भारतीय लोकतंत्र की स्थिरता और सुदृढ़ता के लिए अत्यंत आवश्यक है। संवैधानिक प्रावधान, वैधानिक सुरक्षा उपाय तथा सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी सामूहिक रूप से इसकी स्वायत्तता की रक्षा करते हैं। इन तंत्रों को और सुदृढ़ करना तथा राजनीतीकरण से बचाव सुनिश्चित करना विश्वसनीय चुनावों की आधारशिला है। इससे लोकतांत्रिक लचीलापन, निर्वाचन की निष्पक्षता तथा शासन की भविष्य दिशा में जन-विश्वास सुदृढ़ होता है।

Analyse the importance of an independent Election Commission in strengthening Indian democracy. Discuss the constitutional safeguards and the Supreme Court’s role in ensuring its autonomy. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.