UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. "डिजिटल पायरेसी अब केवल बौद्धिक संपदा का उल्लंघन मात्र नहीं रह गई है, बल्कि यह एक गंभीर आर्थिक नुकसान का रूप ले चुकी है।" सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) अधिनियम, 2023 के आलोक में, भारत में फिल्म पायरेसी पर अंकुश लगाने में आने वाली तकनीकी और कानूनी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

April 18, 2026

GS Paper IIIIndian Economy

प्रश्न की मुख्य माँग

  • बताइए कि इस राह में तकनीकी चुनौतियाँ कौन-कौन सी हैं।
  • कानूनी चुनौतियों को भी रेखांकित कीजिए।
  • आगे की राह सुझाइए।

उत्तर

थलपति विजय की फिल्म जन नायकन का रिलीज से पहले लीक होना एक गहरे संकट को दर्शाता है, जहाँ भारत में फिल्म पायरेसी प्रतिवर्ष ₹20,000 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुँचा रही है। जिसे कभी केवल कॉपीराइट उल्लंघन माना जाता था, वह अब विकसित होकर संगठित आर्थिक हानि का रूप ले चुका है, जो पूरे मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र को कमजोर कर रहा है।

तकनीकी चुनौतियाँ

  • तत्काल प्रतिलिपि: डिजिटल सामग्री को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तुरंत कॉपी और साझा किया जा सकता है।
    • उदाहरण: धारा-6AA के बावजूद, जन नायकन के लीक होने के बाद इसकी तेजी से प्रतिलिपि बनाकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसार को रोका नहीं जा सका।
  • गुमनाम नेटवर्क: पायरेसी करने वाले वीपीएन, एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स और डार्क वेब का उपयोग करते हैं, जिससे उनकी पहचान और ट्रैकिंग कठिन हो जाती है।
    • उदाहरण: धारा 6AA अनधिकृत प्रसारण को दंडित करता है, फिर भी टेलीग्राम/टोरेंट उपयोगकर्ता गुमनामी उपकरणों के कारण पकड़ से बाहर रहते हैं।
  • वैश्विक सर्वर: यह कानून मुख्यतः भारतीय अधिकार क्षेत्र तक सीमित है और विदेशी सर्वरों पर होस्ट की गई पायरेसी वेबसाइट्स पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पाता है।
  • कैम रिकॉर्डिंग: कानून सिनेमाघरों में कैम रिकॉडिंग को सीधे संबोधित करता है, लेकिन सिनेमा हॉल में इसका प्रवर्तन अभी भी कमजोर है।
  • तेजी से प्रसार: कानून प्रारंभिक रिकॉर्डिंग/प्रसारण को दंडित करता है, लेकिन वास्तविक समय डिजिटल टेकडाउन या प्लेटफॉर्म-स्तरीय नियंत्रण के प्रभावी तंत्र का अभाव है।

कानूनी चुनौतियाँ

  • कमजोर प्रवर्तन: यद्यपि कानून में कारावास और जुर्माने का प्रावधान है, फिर भी प्रवर्तन क्षमता तथा दोषसिद्धि दर कम बनी हुई है।
    • उदाहरण: धारा 6AB में दंड का प्रावधान होने के बावजूद, कमजोर पुलिसिंग और अभियोजन की खामियों के कारण पायरेसी जारी रहती है।
  • अधिकार-क्षेत्र संबंधी समस्याएँ: कानून में सीमापार प्रवर्तन के लिए स्पष्ट ढाँचा नहीं है, जिससे वैश्विक पायरेसी नेटवर्क्स के विरुद्ध कार्रवाई कठिन हो जाती है।
    • उदाहरण: विदेशी सर्वरों पर संचालित पायरेसी वेबसाइट्स प्रभावी कार्रवाई से बाहर रहती हैं।
  • साक्ष्य का भार: कानून अनधिकृत रिकॉर्डिंग/प्रसारण को अपराध घोषित करता है, लेकिन वास्तविक अपराधी की पहचान और उसे सिद्ध करना कठिन होता है।
  • विलंबित न्याय: दंड कड़े होने के बावजूद, कानून में पायरेसी मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक तंत्र का अभाव है।
    • उदाहरण: सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के अंतर्गत मामले सामान्य न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हैं, जिससे निवारक प्रभाव कम हो जाता है।
  • अनौपचारिक तंत्र: कानून मुख्यतः डिजिटल पायरेसी पर केंद्रित है, लेकिन विकेंद्रीकृत ऑफलाइन पायरेसी नेटवर्क्स को पर्याप्त रूप से संबोधित नहीं करता है।
    • उदाहरण: कानूनी प्रावधानों के बावजूद अनाधिकृत पायरेसी जारी रहती है।

आगे की राह

  • तकनीकी समाधान: पायरेसी के स्रोतों का पता लगाने के लिए वॉटरमार्किंग, ब्लॉकचेन ट्रैकिंग और AI-आधारित निगरानी को अपनाया जाना चाहिए।
    • उदाहरण: वैश्विक स्तर पर स्टूडियो फॉरेंसिक वॉटरमार्किंग का उपयोग कर लीक के स्रोत की पहचान करते हैं।
  • वैश्विक सहयोग: विदेशी सर्वरों पर संचालित पायरेसी प्लेटफॉर्म्स से निपटने के लिए सीमा पार कानूनी समन्वय को मजबूत करना आवश्यक है।
    • उदाहरण: साइबर अपराध नियंत्रण के लिए इंटरपोल जैसी संस्थाओं के साथ सहयोग बढ़ाया जा सकता है।
  • फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स: पायरेसी मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि समयबद्ध दंड सुनिश्चित हो सके।
  • प्लेटफॉर्म का उत्तरदायित्व: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कड़े दायित्व लागू की जाएँ, ताकि वे पायरेटेड सामग्री को शीघ्र हटाएँ।
    • उदाहरण: ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य टेकडाउन मानदंड लागू किए जा सकते हैं।
  • जन जागरूकता: पायरेसी के कानूनी परिणामों और आर्थिक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।
    • उदाहरण: सरकारी अभियान फिल्म उद्योग में पायरेसी के कारण होने वाले रोजगार नुकसान को उजागर कर सकते हैं।

निष्कर्ष

यद्यपि सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) अधिनियम,  2023 एक मजबूत कानूनी पहल का प्रतिनिधित्व करता है, फिर भी पायरेसी की तकनीकी जटिलता समेकित समाधानों की माँग करती है। कानूनी प्रवर्तन, वैश्विक सहयोग और उन्नत प्रौद्योगिकी के संयोजन से ही भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था और सिनेमा के पारिस्थितिकी तंत्र की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Digital piracy is no longer merely an infringement of intellectual property, but a form of severe economic sabotage.” In the light of the Cinematograph (Amendment) Act, 2023, analyse the technological and legal challenges in curbing film piracy in India. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.