UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. लैंगिक-संवेदनशील बजट (GRB) की अवधारणा और भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिए। संघ स्तर पर इसके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों की आलोचनात्मक जाँच कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

January 20, 2025

GS Paper III

प्रश्न की मुख्य माँग

  •  लैंगिक-संवेदनशील बजट (GRB) की अवधारणा और भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिए।
  • संघ स्तर पर इसके कार्यान्वयन से संबंधित चुनौतियों का परीक्षण कीजिए।
  • उपयुक्त समाधान सुझाइये।

उत्तर

लैंगिक-संवेदनशील बजट (GRB) एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जो बजटीय प्रक्रिया के सभी चरणों में जेंडर परिप्रेक्ष्य को एकीकृत करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सार्वजनिक संसाधनों का आवंटन, महिलाओं और पुरुषों की विविध आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित करे। भारत में,  महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए GRB एक महत्त्वपूर्ण तंत्र के रूप में कार्य करता है, जो लैंगिक समानता को बढ़ाने और महिलाओं के लिए सामाजिक-आर्थिक परिणामों में सुधार करने वाले कार्यक्रमों में धन निर्देशित करता है ।

Enroll now for UPSC Online Course

लैंगिक-संवेदनशील बजट (GRB) की अवधारणा और भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका

  • लैंगिक-संवेदनशील बजटिंग की परिभाषा: GRB, बजट प्रक्रिया में लैंगिक दृष्टिकोण को एकीकृत करता है ताकि उचित संसाधन आवंटन सुनिश्चित किया जा सके और विकास में लैंगिक असमानताओं को दूर किया जा सके। 
    • उदाहरण के लिए: वर्ष 2005-06 में पेश किया गया लैंगिक बजट विवरण (G B.S.) महिला-विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए संसाधन आवंटन पर प्रकाश डालता है।
  • संसाधन आवंटन: G.R.B. महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार लाने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ाने वाले क्षेत्रों में वित्तीय संसाधनों के आवंटन पर जोर देता है। 
    • उदाहरण के लिए: जननी सुरक्षा योजना जैसी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं में बढ़ी हुई धनराशि मातृ स्वास्थ्य को बढ़ाती है और मातृ मृत्यु दर को कम करती है।
  • आर्थिक भागीदारी: GRB, महिलाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल वृद्धि योजनाओं को लक्षित करके महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। 
    • उदाहरण के लिए: महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाएँ ग्रामीण महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
  • नीतियों में समावेशिता: GRB लक्षित योजनाओं के माध्यम से SC/ST और अल्पसंख्यक महिलाओं जैसे हाशिए पर स्थित समूहों के लिए असमानताओं को दूर करने में सहायता करता है। 
    • उदाहरण के लिए: STEP (सपोर्ट टू ट्रेनिंग एंड एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम) जैसे कार्यक्रम, कौशल-आधारित अवसरों में कमजोर महिलाओं का समावेशन सुनिश्चित करते हैं।
  • लिंग समानता को मुख्यधारा में लाना: बजट में लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित करके, GRB यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं की चिंताओं को राष्ट्रीय योजना में एकीकृत किया जाए। 
    • उदाहरण के लिए: केरल और कर्नाटक जैसे राज्य समानता प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने बजट में विशिष्ट लिंग प्राथमिकताओं की पहचान करते हैं।

संघ स्तर पर G.R.B के कार्यान्वयन में चुनौतियाँ

  • सीमित बजट हिस्सा: GRB आवंटन, केंद्रीय बजट का 4-5.5% बना हुआ है, जो लैंगिक असमानताओं को दूर करने के लिए अपर्याप्त है।
    • उदाहरण के लिए: बजट 2023-24 की आलोचना महामारी के बाद महिलाओं को उनके जीवन की पुनर्बहाली के लिए अपर्याप्त समर्थन प्रदान करने हेतु की गई थी।
  • लैंगिक-विशिष्ट डेटा का अभाव: लिंग-विभाजित डेटा की अनुपस्थिति महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावी योजना बनाने, निगरानी करने और संसाधन आवंटन में बाधा डालती है। 
    • उदाहरण के लिए: मुस्लिम और DNT महिलाओं जैसे वंचित वर्गों के डेटा को लिंग बजट ढाँचे  में शायद ही कभी शामिल किया जाता है।
  • दृष्टिकोण में एकरूपता: महिलाओं को एकरुपी समूह के रूप में मानने से वंचित समुदायों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियां और अंतर्संबंध दरकिनार हो जाते हैं।
    • उदाहरण के लिए: सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़ेपन और बहिष्कार के बावजूद मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी कम है।
  • कमजोर निगरानी तंत्र: अपर्याप्त निगरानी ढाँचे , जेंडर-बजटिंग परिणामों की ट्रैकिंग और कार्यक्रम वितरण में अंतराल को संबोधित करने में बाधा डालते हैं। 
    • उदाहरण के लिए: बजट में योजनाओं के समूहीकरण ने उनके लिंग-विशिष्ट प्रभाव को कम कर दिया है।
  • नौकरशाही चुनौतिया: जेंडर बजट सेल (GBC) में अक्षमता और मंत्रालयों के बीच समन्वय की कमी, कार्यान्वयन में बाधा डालती है। 
    • उदाहरण के लिए: कुछ मंत्रालय,  महिलाओं की आवश्यकताओं के हिसाब से जेंडर एक्शन प्लान तैयार करते हैं।

GRB कार्यान्वयन को मजबूत करने के समाधान

  • बजट आवंटन में वृद्धि: महिला-केंद्रित कार्यक्रमों में पर्याप्त निवेश सुनिश्चित करने और लिंग-संवेदनशील नियोजन में सहायता करने के लिए, GRB आवंटन में वृद्धि करनी चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: वंचित समुदायों की महिलाओं को लक्षित करने वाली शैक्षिक और कौशल-विकास पहलों के लिए अधिक धनराशि आवंटित की जानी चाहिए।
  • डेटा संग्रह में सुधार करना: विशेष रूप से SC/ST, अल्पसंख्यकों और विकलांग महिलाओं जैसे हाशिए के समूहों के लिए व्यापक लिंग-पृथक डेटा सिस्टम विकसित करना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: कल्याणकारी कार्यक्रमों में समावेशन सुनिश्चित करने के लिए मुस्लिम महिलाओं हेतु लक्षित सर्वेक्षण आयोजित करने चाहिए।
  • अंतर-विभागीय दृष्टिकोण: महिलाओं के विभिन्न समूहों की विविध चुनौतियों को पहचानते हुए और अंतर-विभागीयता को संबोधित करते हुए GRB रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: दलित और आदिवासी महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण दोनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम तैयार करना चाहिए।
  • GBC  का क्षमता निर्माण: जेंडर बजट सेल को पर्याप्त प्रशिक्षण, संसाधन और अधिकार देकर मजबूत बनाना चाहिये ताकि वे जेंडर-रिस्पॉन्सिव एक्शन प्लान बना सकें। 
    • उदाहरण के लिए: परफॉर्मेंस ऑडिट करने और जेंडर मुद्दों के अनुरूप नीतिगत हस्तक्षेप सुझाने के लिए GBC को सशक्त बनाना चाहिये।
  • मजबूत निगरानी तंत्र: नियमित फीडबैक लूप के साथ GRB आवंटन के प्रदर्शन और प्रभाव पर नज़र रखने के लिए एक मजबूत ढांचा विकसित करना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: महिला-विशिष्ट कार्यक्रमों और उनके परिणामों की वास्तविक समय की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड लागू करना चाहिए।

Check Out UPSC CSE Books From PW Store

हालाँकि भारत की लैंगिक-संवेदनशील बजटिंग के प्रति प्रतिबद्धता, महिला सशक्तिकरण के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करती है परंतु GRB की प्रभावशीलता महिलाओं को लाभ पहुँचाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बहिष्कार और लैंगिक-विभाजित डेटा की कमी जैसी चुनौतियों से बाधित है। मजबूत निगरानी तंत्र और व्यापक डेटा संग्रह के माध्यम से इन मुद्दों को संबोधित करना, लैंगिक समानता प्राप्त करने में GRB की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए आवश्यक है ।

Discuss the concept of gender-responsive budgeting (GRB) and its role in promoting women’s empowerment in India. Critically examine the challenges associated with its implementation at the Union level. in hindi

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.