UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026 डिजिटल संतुलन को बढ़ावा देने और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने के बीच एक संवेदनशील संतुलन स्थापित करते हैं। वास्तविक-धन (Real-money) वाले गेमिंग पर पूर्ण प्रतिबंध के आलोक में इसका आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

April 25, 2026

GS Paper IIIndian Polity

प्रश्न की मुख्य माँग

  • ‘रियल-मनी गेमिंग’ पर प्रतिबंध के पीछे तर्कों का उल्लेख कीजिए।
  • उपभोक्ता संरक्षण पर प्रभावों का वर्णन कीजिए।
  • डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार पर प्रभावों की चर्चा कीजिए।

उत्तर

भारत के ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026 तीव्रता से हो रहे डिजिटल विस्तार और नियामकीय उत्तरदायित्व के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास करते हैं। ‘रियल-मनी गेमिंग’ पर प्रतिबंध लगाते हुए और नियंत्रित सामाजिक गेमिंग को अनुमति देते हुए, यह ढाँचा उपभोक्ता सुरक्षा और नवाचार-आधारित डिजिटल विकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करता है।

‘रियल-मनी गेमिंग’ पर प्रतिबंध के पीछे तर्क

  • लत लगने का जोखिम: रियल-मनी गेमिंग में लगातार धन का उपयोग व्यवहारिक लत को बढ़ावा देता है।
    • उदाहरण: नियमों में आयु-सीमा, समय-सीमा और परामर्श सहायता जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, ताकि अत्यधिक गेमिंग को रोका जा सके।
  • धोखाधड़ी की आशंका: धन के दांव से ठगी, चीटिंग और अपारदर्शी एल्गोरिदम की संभावना बढ़ जाती है।
    • उदाहरण: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर बढ़ती धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया।
  • नियामकीय विसंगति: विभिन्न राज्यों के अलग-अलग कानूनों से कानूनी खामियाँ और असमान प्रवर्तन की स्थिति बनी।
    • उदाहरण: इन समस्याओं को दूर करने के लिए एकीकृत केंद्रीय ढाँचा लागू किया गया।
  • वित्तीय स्थिरता: उच्च जोखिम वाले गेमिंग से विशेषकर युवाओं के बीच घरेलू बचत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • कानूनी स्पष्टता: कौशल और भाग्य-आधारित खेलों के बीच अंतर स्पष्ट नहीं था
    • उदाहरण: ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण खेलों को मनी, सामाजिक और ई-स्पोर्ट्स श्रेणियों में वर्गीकृत करता है।

उपभोक्ता संरक्षण पर प्रभाव

  • नियामकीय निगरानी: एक केंद्रीय नियामक निगरानी, अनुपालन और प्रवर्तन सुनिश्चित करता है।
    • उदाहरण: ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण (OGAI) को निर्देश जारी करने, शिकायतें सुनने और दंड आरोपित करने का अधिकार है।
  • भुगतान सुरक्षा: वित्तीय मध्यस्थ नियंत्रण तंत्र के रूप में कार्य करते हैं।
    • उदाहरण: बैंक और भुगतान गेटवे को लेनदेन से पहले गेम की वैधता की पुष्टि करनी होती है।
  • शिकायत निवारण प्रणाली: संरचित व्यवस्था से जवाबदेही और उपयोगकर्ता विश्वास बढ़ता है।
    • उदाहरण: दो-स्तरीय प्रणाली—पहले प्लेटफॉर्म स्तर पर शिकायत, फिर सरकारी प्राधिकरण के समक्ष अपील।
  • उपयोगकर्ता सुरक्षा उपकरण: अनिवार्य सुरक्षा उपाय संवेदनशील उपयोगकर्ताओं की रक्षा करते हैं।
    • उदाहरण: प्लेटफॉर्म को अभिभावक नियंत्रण, रिपोर्टिंग उपकरण और निष्पक्ष खेल की निगरानी प्रदान करनी होती है।
  • डेटा संरक्षण: डेटा का स्थानीय भंडारण नियामकीय निगरानी और उपयोगकर्ता सुरक्षा को सुदृढ़ करता है।
    • उदाहरण: प्लेटफॉर्म को गेमिंग से संबंधित डेटा भारत के भीतर ही संग्रहित करना अनिवार्य है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार पर प्रभाव

  • स्टार्टअप पर प्रभाव: मुद्रीकरण पर प्रतिबंध से गेमिंग स्टार्टअप के राजस्व मॉडल प्रभावित होते हैं।
    • उदाहरण: ड्रीम11 (Dream11) और विनजो (WinZO) जैसे प्लेटफॉर्म के रियल-मनी प्रारूप पर प्रतिबंध लगा है।
  • नवाचार में परिवर्तन: नियामकीय दबाव से नवाचार सुरक्षित गेमिंग प्रारूपों की ओर स्थानांतरित होता है।
    • उदाहरण: नए ढाँचे के तहत ई-स्पोर्ट्स और सामाजिक गेमिंग श्रेणियों का विस्तार हो रहा है।
  • नियामकीय स्पष्टता: स्पष्ट वर्गीकरण से अनिश्चितता कम होती है और निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।
    • उदाहरण: OGAI की निर्धारण प्रणाली प्रत्येक खेल के लिए अनुपालन आवश्यकताओं को स्पष्ट करती है।
  • अनुपालन बोझ: बढ़ी हुई नियामकीय आवश्यकताओं से कंपनियों की संचालन लागत बढ़ती है।
    • उदाहरण: अनिवार्य सत्यापन, रिपोर्टिंग और डेटा भंडारण जैसी शर्तें।
  • संतुलित विकास: यह ढाँचा सामाजिक नुकसान के बिना विकास सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।
    • उदाहरण: सुरक्षित गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए उच्च जोखिम वाले रियल-मनी गेमिंग को समाप्त किया गया है।

निष्कर्ष

ये नियम एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जहाँ रियल-मनी गेमिंग पर सख्त प्रतिबंध के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है, जबकि नियंत्रित विकल्पों के जरिए नवाचार को बनाए रखा गया है। आगे चलकर, अनुकूलनशील नियमन, समय-समय पर समीक्षा, उत्तरदायी राजस्व मॉडल, तथा डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ करना आवश्यक होगा, ताकि उपभोक्ता संरक्षण और नवाचार के बीच संतुलन स्थापित किया जा सके और भारत का गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र सुरक्षित तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धी बन सके।

The online Gaming Rules 2026 strikes a delicate balance between fostering digital balance and ensuring consumer protection. Critically analyse this in light of the outright ban on real-money gaming. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.