UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. हाल के भारत-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में, भारत द्वारा अपनी विदेश नीति को सामरिक अस्पष्टता के बजाय नैतिक स्पष्टता के साथ व्यक्त करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की आकांक्षाओं पर इसके प्रभावों पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)

October 18, 2025

GS Paper IIInternational Relations

प्रश्न की मुख्य माँग

  • भारत के लिए अपनी विदेश नीति को सामरिक अस्पष्टता के बजाय नैतिक स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
  • एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की आकांक्षाओं पर इसके निहितार्थ।

उत्तर

वर्त्तमान में भारत की विदेश नीति ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक साझेदारियों और नैतिक स्थिति के प्रतिस्पर्द्धी दबावों के रूप में देखी जा रही है। वैश्विक अस्थिरता के इस युग में चुनौतियाँ  कूटनीति में नहीं, बल्कि ऐसी सैद्धांतिक स्पष्टता में निहित है जो राष्ट्रीय हित और वैश्विक उत्तरदायित्व दोनों को प्रतिबिंबित करे।

भारत को अपनी विदेश नीति में नैतिक स्पष्टता के साथ वक्तव्य देने की आवश्यकता क्यों है, न कि सामरिक अस्पष्टता के साथ

  • वैश्विक कूटनीति में विश्वसनीयता: अस्पष्ट प्रतिक्रियाएँ भारत की स्थिति को लेकर संदेह उत्पन्न कर सकती हैं, जिससे अन्य देश इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा सकते हैं।
    • उदाहरण: अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे पर भारत की अस्पष्ट प्रतिक्रिया कि भारतीय प्रधानमंत्री ने रूस से तेल आयात रोकने का आश्वासन दिया था, भारत ने टकराव से बचा लिया लेकिन अपनी स्थिति को लेकर अनिश्चितता छोड़ दी।
  • रणनीतिक साझेदारियों में स्थिरता: स्पष्ट नीति संवाद गलत व्याख्या को रोकता है और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास को मजबूत करता है।
  • ऊर्जा सुरक्षा और नैतिक विचारों में संतुलन: एक नैतिक परंतु व्यावहारिक दृष्टिकोण भारत को ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखते हुए वैश्विक संघर्षों पर सैद्धांतिक रुख अपनाने में सक्षम बनाता है।
    • उदाहरण: रूस से ऊर्जा जरूरतों के लिए तेल आयात जारी रखते हुए यूक्रेन संकट पर स्पष्ट नीति व्यक्त करना जिम्मेदार कूटनीति का संकेत है।
  • बाहरी दबावों से सुरक्षा: सामरिक अस्पष्टता को अन्य शक्तियाँ अपने हित में उपयोग कर सकती हैं, जिससे भारत की वार्ता शक्ति कमजोर पड़ सकती है।
    • उदाहरण: अमेरिका द्वारा बार-बार भारत की ऊर्जा नीतियों पर टिप्पणी यह दर्शाती है कि अस्पष्टता बाहरी दबाव को आमंत्रित कर सकती है।
  • वार्ता में भारत की स्थिति को मजबूत करना: विदेश नीति में नैतिक स्पष्टता भारत के प्रभाव को बढ़ाती है और सिद्धांत आधारित निर्णय-निर्माण को प्रदर्शित करती है।
    • उदाहरण: ऊर्जा और सुरक्षा पर BRICS या G20 जैसी बैठकों में स्पष्ट वक्तव्य भारत के नेतृत्व और सम्मान को सुदृढ़ करते हैं।

भारत की वैश्विक शक्ति बनने की आकांक्षाओं पर प्रभाव

  • वैश्विक विश्वसनीयता और मान्यता का निर्माण: सिद्धांत आधारित कूटनीति भारत को एक जिम्मेदार वैश्विक हितधारक के रूप में प्रस्तुत करती है।
    • उदाहरण: रूस से तेल आयात और यूक्रेन संकट पर स्पष्ट रुख भारत की स्वतंत्र और नैतिक विदेश नीति को प्रदर्शित करता है।
  • रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा: स्पष्ट वक्तव्य भारत को प्रमुख शक्तियों के प्रभाव से मुक्त होकर स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
    • उदाहरण: अमेरिका या चीन के दबावों के बावजूद व्यापार, ऊर्जा, और रक्षा नीतियों में स्वतंत्र विकल्प बनाए रखना भारत की संप्रभुता को सुदृढ़ करता है।
  • क्षेत्रीय स्थिरता में प्रभाव को बढ़ाना: पारदर्शी विदेश नीति भारत को एशिया में एक स्थिरता प्रदान करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित करती है।
    • उदाहरण: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को संतुलित करने हेतु स्पष्ट रणनीति भारत की क्षेत्रीय कूटनीति को सशक्त बनाती है।
  • दीर्घकालिक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय लाभ: सुसंगत और सैद्धांतिक नीतियाँ व्यापार, रक्षा, और ऊर्जा में स्थायी साझेदारियों को प्रोत्साहित करती हैं।
    • उदाहरण: स्पष्ट कूटनीति भारत–अमेरिका रणनीतिक संबंधों को मजबूत करती है और अन्य वैश्विक भागीदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा देती है।
  • सॉफ्ट पावर को मजबूत करना: नैतिक और पारदर्शी कूटनीति भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है, जिससे यह वैश्विक मानदंडों को आकार देने में अधिक प्रभावशाली बनता है।

निष्कर्ष

सामरिक अस्पष्टता तात्कालिक हितों की रक्षा कर सकती है, लेकिन दीर्घकालिक वैश्विक शक्ति पारदर्शी और मूल्य-आधारित कूटनीति पर निर्भर करती है। रणनीतिक स्वायत्तता को नैतिक स्पष्टता के साथ जोड़कर भारत विश्वास, प्रभाव और नेतृत्व को सशक्त कर सकता है  और एक उत्तरदायी वैश्विक शक्ति के रूप में बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में अपनी भूमिका को सुदृढ़ कर सकता है।

In the context of recent India–U.S. interactions, discuss the need for India to articulate its foreign policy with moral clarity rather than tactical ambiguity. Discuss its implications for India’s aspirations as a global power. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.