UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. 'साॅवरेन AI' (Sovereign AI) से आप क्या समझते हैं? भारत की आर्थिक स्वायत्तता के लिए इसके महत्त्व और स्वदेशी AI बुनियादी ढाँचे के निर्माण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)

April 14, 2026

GS Paper IIIScience & Tech

प्रश्न की मुख्य माँग

  • आर्थिक स्वायत्तता के लिए ‘सॉवरेन AI’ के महत्त्वों को स्पष्ट कीजिए।
  • स्वदेशी AI अवसंरचना निर्माण की चुनौतियों को रेखांकित कीजिए। 

उत्तर

‘सॉवरेन AI’ का तात्पर्य किसी राष्ट्र की उस क्षमता से है, जिसके माध्यम से वह अपने डेटा, अवसंरचना और प्रतिभा का उपयोग करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का विकास, संचालन और नियमन कर सके। यह तकनीकी आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करता है, विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता को कम करता है और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करता है।

आर्थिक स्वायत्तता के लिए महत्त्व

  • डेटा नियंत्रण: राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर डेटा का संरक्षण रणनीतिक स्वायत्तता सुनिश्चित करता है और बाहरी निर्भरता को कम करता है।
    • उदाहरण: भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (आधार, यूपीआई) डेटा संप्रभुता का मॉडल प्रस्तुत करती है।
  • घरेलू नवाचार: स्थानीय AI क्षमता स्टार्ट-अप, अनुसंधान एवं विकास (R&D) और संदर्भ-विशिष्ट समाधानों को सुदृढ़ करती है।
    • उदाहरण: IndiaAI मिशन स्वदेशी AI अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देता है।
  • निर्भरता में कमी: सॉवरेन AI विदेशी प्लेटफॉर्म, मॉडल और क्लाउड सेवाओं पर निर्भरता को सीमित करता है।
  • रणनीतिक लाभ: AI क्षमता वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्द्धात्मक बढ़त प्रदान करती है।

स्वदेशी AI अवसंरचना निर्माण की चुनौतियाँ

  • उच्च पूँजी लागत: AI अवसंरचना जैसे सेमीकंडक्टर और डेटा केंद्र के लिए भारी निवेश की आवश्यकता होती है।
    उदाहरण: भारत अभी भी उन्नत GPU और चिप्स के लिए आयात पर निर्भर है।
  • प्रतिभा की कमी: कुशल AI पेशेवरों की कमी नवाचार और कार्यान्वयन को सीमित करती है।
  • डेटा की सीमाएँ: उच्च गुणवत्ता वाले और संरचित डेटा की कमी से AI मॉडल की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
    • उदाहरण: भारतीय भाषाओं और क्षेत्र-विशिष्ट डेटा (स्वास्थ्य, कृषि) की आवश्यकता।
  • प्रौद्योगिकी निर्भरता: विदेशी AI प्लेटफॉर्म पर निरंतर निर्भरता वास्तविक स्वायत्तता को सीमित करती है।
  • नीतिगत अंतराल: विकसित हो रहे नियामक और शासन ढाँचे अनिश्चितता उत्पन्न करते हैं।
    • उदाहरण: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और IndiaAI मिशन के तहत AI शासन व्यवस्था अभी विकासशील अवस्था में है।

निष्कर्ष

सॉवरेन AI प्राप्त करने के लिए अवसंरचना, मानव संसाधन (प्रतिभा) और नीतिगत ढाँचे में निरंतर निवेश आवश्यक है। स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करते हुए वैश्विक सहयोग का संतुलित उपयोग करना होगा, ताकि आर्थिक स्वायत्तता सुनिश्चित की जा सके और भारत को उभरते हुए AI परिदृश्य में प्रतिस्पर्द्धात्मक बढ़त मिल सके।

 

What do you understand by ‘Sovereign AI’? Discuss its significance for India’s economic autonomy and the challenges in building indigenous AI infrastructure. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.