UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. किसी न्यायिक संस्था की औपचारिक राय उसके निर्णयों और आदेशों से प्रतिबिंबत होती है, न कि उसके मौखिक कथनों से। हाल की घटनाओं और एम.आर. विजयभास्कर मामले (2021) के संदर्भ में, न्यायपालिका की विश्वसनीयता पर अनुचित न्यायिक टिप्पणियों के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

May 22, 2026

GS Paper IIIndian Polity

प्रश्न की मुख्य माँग

  • मौखिक टिप्पणियों का सीमित संस्थागत अधिकार 
  • अनुचित टिप्पणियों का नकारात्मक प्रभाव 
  • अनुचित टिप्पणियों का सकारात्मक या सुधारात्मक प्रभाव।

उत्तर

परिचय

हाल के वर्षों में, न्यायिक सुनवाइयों के दौरान की गई कई मौखिक टिप्पणियों ने अंतिम आदेशों का हिस्सा न होने के बावजूद, सार्वजनिक और मीडिया जगत में तीव्र संवीक्षा को जन्म दिया है। एम.आर. विजयभास्कर मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह दोहराया कि एक न्यायालय आधिकारिक तौर पर केवल अपने लिखित आदेशों द्वारा ही अपनी राय व्यक्त करता है। इस निर्णय ने इस बात पर महत्त्वपूर्ण प्रश्न खड़े कर दिए हैं कि न्यायपालिका की अनौपचारिक टिप्पणियाँ जन-विश्वास और संस्थागत विश्वसनीयता को किस प्रकार प्रभावित करती है।

मौखिक टिप्पणियों का सीमित संस्थागत प्राधिकार 

  • औपचारिक विभेद: केवल लिखित निर्णय और हस्ताक्षरित आदेश ही न्यायालयों के आधिकारिक संस्थागत रुख का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    • उदाहरण: मुख्य चुनाव आयुक्त बनाम एम.आर. विजयभास्कर (2021) मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने मौखिक टिप्पणियों और औपचारिक न्यायिक आदेशों के बीच स्पष्ट विभेद किया था।
  • कोई बाध्यकारी मूल्य नहीं: मौखिक टिप्पणियों में सामान्यतः कोई मिसाल (जो भविष्य के मामलों के लिए उदाहरण बने) या कानूनी रूप से लागू करने योग्य प्राधिकार नहीं होता।
  • तात्कालिक प्रकृति : न्यायपीठ की मौखिक टिप्पणियाँ अक्सर दलीलों/बहस के दौरान स्वाभाविक रूप से उभरती हैं और संभव है कि वे न्यायाधीश के अंतिम तार्किक निष्कर्ष  को न दर्शाती हों।
  • संस्थागत परंपरा: यद्यपि न्यायाधीशों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई स्पष्ट संवैधानिक प्रतिबंध नहीं है, फिर भी न्यायिक नैतिकता यह माँग  करती है कि वे अपने आचरण में आत्मसंयम बनाए रखें।
    • उदाहरण: ‘न्यायिक जीवन के मूल्यों का पुनर्कथन’ (Restatement of Values of Judicial Life, 1997) के अंतर्गत न्यायिक आचरण में गरिमा और औचित्य बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया था।
  • स्पष्टीकरण का दायरा : न्यायाधीशों द्वारा अपनी मौखिक टिप्पणियों पर कालांतर में दिए जाने वाले स्पष्टीकरण यह सिद्ध करते हैं कि ये कथन अंतरिम व गैर-बाध्यकारी प्रकृति (Non-final & non-binding character) के होते हैं। 

अनुचित टिप्पणियों का नकारात्मक प्रभाव 

  • विश्वसनीयता का क्षरण: कठोर या अपमानजनक टिप्पणियाँ न्यायिक निष्पक्षता (Judicial Impartiality) और न्यायालय की गरिमा में जनता के विश्वास को कमजोर कर सकती हैं।
  • मीडिया द्वारा अतिशयोक्ति : अंतिम लिखित निर्णयों की तुलना में न्यायालय के मौखिक कथनों को मीडिया रिपोर्टिंग के माध्यम से अक्सर अधिक सार्वजनिक ध्यान और सुर्खियाँ प्राप्त होती हैं।
  • पूर्वाग्रह की धारणा: असंयत टिप्पणियों से जनता में यह धारणा बन सकती हैं कि न्यायाधीशों ने अंतिम निर्णय से पूर्व ही मामले पर अपना पूर्वाग्रह या पूर्व-निर्णय बना लिया है।
  • संस्थागत क्षति: न्यायालय कक्ष में अमर्यादित या असंयत भाषा का प्रयोग संवैधानिक रक्षक (Constitutional Guardian) के रूप में न्यायिक संस्थाओं के प्रति सम्मान को कम कर सकता है।
    • उदाहरण: ‘न्यायिक जीवन के मूल्यों का पुनर्कथन’ (Restatement of Values of Judicial Life, 1997) इस बात पर बल देता है कि न्यायाधीशों को अपने संयमित आचरण के माध्यम से संस्थागत अखंडता की रक्षा करनी चाहिए।
  • व्यावसायिक क्षति: बिना पुष्टि की गई या अत्यधिक तीखी टिप्पणियाँ,  किसी व्यक्ति या पूरे पेशे/संस्था को अनुचित रूप से उनकी साख को धूमिल कर सकती हैं।

असंयत टिप्पणियों का सकारात्मक प्रभाव 

  • सार्वजनिक ध्यानाकर्षण: न्यायालय की सख्त टिप्पणियाँ संस्थागत अनियमितताओं या कदाचार की ओर समाज और शासन का त्वरित रूप से ध्यान आकर्षित कर सकती हैं।
    • उदाहरण: अधिवक्ताओं के बीच फर्जी प्रमाण-पत्र और अनैतिक व्यावसायिक आचरण को लेकर न्यायालय द्वारा जताई गई गंभीर चिंताएँ।
  • नैतिक संदेश: असंयत टिप्पणियाँ, संस्थागत भ्रष्टाचार या व्यवस्था के भीतर अधिकारों के दुरुपयोग के प्रति न्यायपालिका की शून्य-सहनशीलता (Zero-tolerance) या असहिष्णुता को दर्शाती है।
  • न्यायिक स्पष्टवादिता: न्यायालय की बेबाक एवं यथार्थवादी मौखिक टिप्पणियाँ यह प्रमाणित करती हैं कि न्यायपीठ सामाजिक वास्तविकताओं तथा जन-आकांक्षाओं से विमुख नहीं है, बल्कि वह उनके प्रति संवेदनशील है। 
    • उदाहरण: कोविड-19 महामारी संकट के दौरान, न्यायालयों की सख्त मौखिक टिप्पणियों ने सरकारों को ऑक्सीजन आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में सुधार करने के लिए त्वरित रूप से प्रेरित किया था।
  • सुधारात्मक दबाव: न्यायालय की तीखी या आलोचनात्मक मौखिक टिप्पणियाँ प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए बाध्य कर सकती हैं।
  • पारदर्शिता का बोध: न्यायालय कक्ष में होने वाले खुले संवाद न्यायिक विचार प्रक्रिया में जनता की पहुँच और दृश्यता को बढ़ा सकते हैं।

निष्कर्ष

यद्यपि मौखिक टिप्पणियाँ बाध्यकारी न्यायिक मत का निर्माण नहीं करती हैं, फिर भी वे सार्वजनिक विमर्श में अत्यधिक प्रतीकात्मक महत्त्व रखती हैं। इसलिए, न्यायशास्त्र की गरिमा, संवैधानिक वैधता और न्याय के निष्पक्ष रक्षक के रूप में न्यायालयों पर नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए न्यायिक आत्मसंयम (Judicial restraint) अत्यंत अनिवार्य बना हुआ है।

The formal opinion of a judicial institution is reflected through its judgments and orders, not its oral observations. In the light of recent events and the M.R. Vijayabhaskar Case (2021), evaluate the impact of intemperate judicial remarks on the credibility of the judiciary. in hindi

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.