Q. जब तकनीकी समाधान व्यक्तिगत परिवर्तन को आसान बनाते हैं, तो वे सामाजिक दबाव के नए रूप भी उत्पन्न कर सकते हैं। ओज़ेम्पिक जैसी सेमाग्लूटाइड-आधारित दवाओं के बढ़ते उपयोग के नैतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिए, जो शारीरिक छवि, व्यक्तिगत स्वायत्तता और सामाजिक मानदंडों को आकार देने में भूमिका निभाते हैं। (15 अंक, 250 शब्द)

March 23, 2026

GS Paper IVEthics, Integrity and Aptitude

प्रश्न की मुख्य माँग

  • शारीरिक छवि, व्यक्तिगत स्वायत्तता एवं सामाजिक मानदंडों पर नैतिक प्रभावों की चर्चा कीजिए।
  • आगे की राह सुझाइए।

उत्तर

सेमाग्लूटाइड-आधारित दवाओं जैसे ओजेम्पिक (Ozempic) की बढ़ती उपलब्धता एक ऐसे परिवर्तन का संकेत देती है, जहाँ चिकित्सीय समाधान केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक अपेक्षाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं। इससे शारीरिक छवि, व्यक्तिगत स्वायत्तता और बदलते सामाजिक मानदंडों से जुड़े महत्त्वपूर्ण नैतिक प्रश्न उभर रहे हैं।

शारीरिक छवि, व्यक्तिगत स्वायत्तता एवं सामाजिक मानदंडों पर नैतिक प्रभाव

  • पतलापन नया मानक: आसान वजन घटाने के कारण पतलापन एक आकांक्षा से बढ़कर अपेक्षा बन गया है, जिससे यह एक आधारभूत मानक के रूप में स्थापित हो गया है।
  • शारीरिक विविधता में कमी: मानकीकरण के चलते विभिन्न शारीरिक प्रकारों की स्वीकृति और दृश्यता घट सकती है।
    • उदाहरण: फैशन उद्योग में आकार और डिजाइनों की विविधता सीमित हो सकती है।
  • दिखावे-आधारित भेदभाव में वृद्धि: शारीरिक रूप-रंग सामाजिक अवसरों और परिणामों को अधिक प्रभावित करने लगता है।
    • उदाहरण: नौकरियों और वैवाहिक चयन में शारीरिक छवि की भूमिका।
  • जीवनशैली का चिकित्सीयकरण: चिकित्सीय दवाओं का उपयोग उपचार के बजाय सौंदर्य सुधार के लिए बढ़ रहा है।
    • उदाहरण: ओजेम्पिक (Ozempic) का उपयोग मधुमेह के अलावा वजन घटाने के लिए किया जा रहा है।
  • तुलना का बढ़ता दबाव: जो लोग इन दवाओं का उपयोग नहीं करते, उन्हें दृश्य अंतर के कारण अप्रत्यक्ष रूप से आँका जा सकता है।
  • सीमित विकल्प: आसान उपलब्धता के कारण, कानूनी बाध्यता न होने के बावजूद परिवर्तन से बाहर रहने की वास्तविक स्वतंत्रता सीमित हो सकती है।
  • असमान पहुँच और अनुरूपता: सामर्थ्य यह निर्धारित करता है कि कौन नए मानकों को अपनाने में सक्षम है।
  • सूचित सहमति का क्षरण: गैर-चिकित्सीय उपयोग में जोखिमों और दुष्प्रभावों की अनदेखी हो सकती है।
    • उदाहरण: उपचारात्मक उपयोग से जीवनशैली-आधारित उपयोग की ओर परिवर्तन।
  • सांस्कृतिक मूल्यों में परिवर्तन: परिश्रम-आधारित आदर्शों की जगह त्वरित एवं चिकित्सीय परिवर्तन ले सकते हैं।
    • उदाहरण: पहले पतलापन अनुशासन से जुड़ा था, अब इसे चिकित्सा माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

आगे की राह

  • उपयोग पर सुदृढ़ नियामकीय निगरानी: यह सुनिश्चित किया जाए कि दवाएँ केवल चिकित्सीय आवश्यकताओं के लिए ही निर्धारित हों, न कि सौंदर्यात्मक उपयोग के लिए।
    • उदाहरण: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन का परामर्शीय दवाओं पर दिशा-निर्देश।
  • शारीरिक सकारात्मकता एवं विविधता को प्रोत्साहन: विभिन्न शारीरिक रूपों को सामान्य बनाने और कलंक को कम करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएँ।
    • उदाहरण: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित अभियान, न कि केवल बाहरी रूप पर।
  • नैतिक चिकित्सकीय व्यवहार एवं सूचित सहमति सुनिश्चित करना: चिकित्सकों को जोखिमों की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए और दुरुपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
    • उदाहरण: चिकित्सा परिषद के नैतिक प्रिस्क्रिप्शन संबंधी दिशा-निर्देश।
  • समान पहुँच सुनिश्चित करना एवं असमानता को रोकना: मूल्य नियंत्रण एवं नीतिगत हस्तक्षेप के माध्यम से ऐसी तकनीकों तक समान पहुँच सुनिश्चित की जाए।
    • उदाहरण: भारत में जेनेरिक दवा नीतियाँ आवश्यक दवाओं की वहनीयता बढ़ाती हैं।
  • त्वरित समाधान के बजाय समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बढ़ावा: चिकित्सीय उपचार के साथ-साथ संतुलित आहार, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बल दिया जाए।
    • उदाहरण: फिट इंडिया मूवमेंट  के माध्यम से जीवनशैली-आधारित स्वास्थ्य को प्रोत्साहन।

निष्कर्ष

यद्यपि सेमाग्लूटाइड-आधारित दवाएँ महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं, किंतु उनका व्यापक उपयोग सामाजिक मानदंडों को इस प्रकार प्रभावित कर सकता है कि व्यक्तिगत स्वायत्तता और विविधता कमजोर पड़ जाए। अतः नैतिक शासन का उद्देश्य सूचित विकल्प एवं समावेशिता सुनिश्चित करना तथा शरीर के एकरूपी मानकीकरण के दबाव को रोकना होना चाहिए।

When technological solutions make personal transformation easier, they can also create new forms of social pressure. Examine the ethical implications of the growing use of semaglutide-based drugs such as Ozempic in shaping body image, individual autonomy, and societal norms. in hindi

Explore UPSC Foundation Course

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.