UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. त्रि-भाषा सूत्र का कार्यान्वयन भाषाई विविधता और कार्यकारी थोपने के बीच टकराव को उजागर करता है। भारतीय विद्यालयों में अनिवार्य भाषा नीतियों को लागू करने में आने वाली तार्किक और संवैधानिक चुनौतियों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

June 1, 2026

GS Paper IISocial Justice

प्रश्न की मुख्य माँग

  • अनिवार्य भाषा नीतियों को लागू करने में व्यावहारिक लॉजिस्टिक चुनौतियाँ
  • अनिवार्य भाषा नीतियों को लागू करने में संवैधानिक चुनौतियाँ
  • समावेशी बहुभाषी शिक्षा के लिए आगे की राह।

उत्तर

परिचय

भारत की भाषायी विविधता उसकी एक महत्त्वपूर्ण संवैधानिक संपदा है, किंतु भाषाओं के अनिवार्य अध्ययन को लागू करने के प्रयास अक्सर राष्ट्रीय एकीकरण और क्षेत्रीय स्वायत्तता के बीच तनाव उत्पन्न करते हैं। त्रिभाषा सूत्र समान भाषा नीतियों को लागू करने में आने वाली व्यावहारिक तथा संवैधानिक कठिनाइयों का प्रमुख उदाहरण प्रस्तुत करता है।

व्यावहारिक लॉजिस्टिक चुनौतियाँ

  • शिक्षकों की कमी: अनेक विद्यालयों में अतिरिक्त भारतीय भाषाओं के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों का अभाव है।
  • पाठ्यपुस्तकों की कमी: अनेक भाषाओं के लिए पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध नहीं है।
  • विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ: अतिरिक्त भाषा की अनिवार्यता विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व छात्रों पर शैक्षणिक दबाव बढ़ाती है।
    • उदाहरण: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए।
    • अतिरिक्त कार्यभार को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों ने चिंता व्यक्त की है।
  • त्वरित क्रियान्वयन: नीतियों में अचानक परिवर्तन होने से शैक्षणिक संस्थानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।
    • उदाहरण: CBSE ने प्रारंभ में इसे वर्ष 2029-30 से लागू करने का प्रस्ताव दिया था, किंतु बाद में इसे जुलाई 2026 से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए, जिससे तैयारियों को लेकर चिंताएँ उत्पन्न हुईं।
  • प्रशासनिक लागत: अतिरिक्त भाषा पाठ्यक्रमों को लागू करने के लिए शिक्षकों की भर्ती, प्रशिक्षण और आवश्यक अवसंरचना पर पर्याप्त व्यय करना पड़ता है।
    • उदाहरण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP 2020) स्वयं बहुभाषी शिक्षा के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता को स्वीकार करती है।

संवैधानिक चुनौतियाँ

  • चयन की स्वतंत्रता से संबंधित चिंताएँ: भाषा का चयन व्यक्तिगत स्वतंत्रता और शैक्षिक विकल्पों से जुड़ा हुआ है।
  • संघीय तनाव: शिक्षा और भाषा नीतियाँ उन राज्यों को प्रभावित करती हैं, जिनकी विशिष्ट भाषायी पहचान है।
    • उदाहरण: तमिलनाडु जैसे राज्यों ने ऐतिहासिक रूप से अनिवार्य भाषा नीतियों का विरोध करते हुए द्विभाषा नीति का समर्थन किया है।
  • कार्यपालिका के अतिक्रमण की आशंका: विधायी समर्थन के बिना कोई कार्यपालिका-आधारित संस्था व्यापक शैक्षिक दायित्व थोपने का अधिकार नहीं रख सकती है।
    • उदाहरण: यह तर्क दिया जाता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) संसद द्वारा कानून बनाए बिना इतनी व्यापक अनिवार्यता लागू नहीं कर सकता है।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विरोधाभास: अनिवार्य क्रियान्वयन, राष्ट्रीय नीति की लचीलेपन की भावना के विपरीत हो सकता है।
    • उदाहरण: राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 (NEP-2020) में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि किसी भी छात्र या राज्य पर कोई भाषा नहीं थोपी जाएगी।
  • समानता से संबंधित मुद्दे: एक समान अनिवार्य व्यवस्था विभिन्न भाषायी और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रों पर असमान प्रभाव डाल सकती है।
    • उदाहरण: संविधान के अनुच्छेद-14, 29 और 30 समानता तथा अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और भाषायी अधिकारों की रक्षा करते हैं।

आगे की राह

  • लचीला विकल्प: छात्रों और राज्यों को भाषा चयन में अधिक लचीलापन दिया जाए, जो NEP-2020 के इस सिद्धांत के अनुरूप हो कि किसी भी छात्र या राज्य पर कोई भाषा नहीं थोपी जानी चाहिए।
  • चरणबद्ध क्रियान्वयन: पर्याप्त तैयारी के बाद भाषा सुधारों को कई शैक्षणिक सत्रों में क्रमिक रूप से लागू किया जाए।
  • शिक्षक क्षमता निर्माण: समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों की भर्ती तथा भाषा-प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाए।
  • विधायी समर्थन: प्रमुख शैक्षिक अनिवार्यताओं को लोकतांत्रिक कानून-निर्माण प्रक्रिया के माध्यम से वैधता प्रदान की जानी चाहिए।
    • उदाहरण: केवल कार्यकारी परिपत्रों के बजाय संसद या राज्य विधानमंडलों में विचार-विमर्श के माध्यम से निर्णय लिए जाएँ।
  • सहकारी संघवाद: देशव्यापी भाषा सुधार लागू करने से पहले राज्यों के साथ व्यापक सहमति विकसित की जाए।
    • उदाहरण: अंतर-राज्यीय परिषद तथा शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलनों के माध्यम से परामर्श और समन्वय को बढ़ावा दिया जाए।

निष्कर्ष

त्रिभाषा सूत्र (Three-Language Formula) बहुभाषी दक्षता को बढ़ावा दे सकता है, किंतु इसकी सफलता अनिवार्यता के बजाय सहमति और सहभागिता पर आधारित क्रियान्वयन में निहित है। राष्ट्रीय एकीकरण, संवैधानिक संघवाद, भाषायी स्वतंत्रता और प्रशासनिक तैयारी के मध्य संतुलन स्थापित करना एक सतत्, समावेशी और प्रभावी भाषा नीति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

The implementation of the Three-Language Formula highlights the friction between linguistic diversity and executive imposition. Critically analyze the logistical and constitutional challenges in enforcing mandatory language policies in Indian schools. in hindi

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.