UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चीन से FDI पर प्रेस नोट 3 (PN 3) के निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। जोखिमों को कम करने में यह उपाय कितना प्रभावी रहा है? (10 अंक, 150 शब्द)

September 28, 2024

GS Paper IIIIndian Economy
प्रश्न की मुख्य माँग 

  • राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के संदर्भ में, चीन से FDI पर प्रेस नोट 3 (PN 3) के निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
  • जोखिमों पर अंकुश लगाने के लिए इस उपाय की प्रभावशीलता का परीक्षण कीजिए।

 

उत्तर:

प्रेस नोट 3 (PN3) भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2020 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) परिदृश्य के संबंध में प्रस्तुत किया गया था, विशेष रूप से उन देशों से निवेश के संबंध में जो भारत के साथ भूमि द्वारा सीमा साझा करते हैं। इसमें मुख्य रूप से चीनी FDI को लक्षित किया गया है। महामारी के दौरान बढ़ती राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच लागू किए गए PN3 में इन देशों से निवेश के लिए पूर्व सरकारी स्वीकृति अनिवार्य की गई है। इस विनियमन का उद्देश्य अवसरवादी अधिग्रहण को रोकना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ऐसे बाह्य प्रभावों से बचाना है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।

प्रेस नोट 3 (PN3) के निहितार्थ

  • अवसरवादी अधिग्रहण से होने वाले खतरों को कम करना: PN3 आर्थिक मंदी के दौरान विदेशी संस्थाओं द्वारा वित्तीय रूप से सुभेद्य भारतीय फर्मों के दुर्भावनापूर्ण अधिग्रहण को रोकने में मदद करता है। 
    • उदाहरण के लिए: महामारी के दौरान, कई भारतीय कंपनियों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा, जिससे वे विदेशी अधिग्रहण के प्रति सुभेद्य हो गईं।
  • महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा: महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर, भारत संभावित खतरों के खिलाफ अपनी प्रत्यास्थता को मजबूत करता है और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक सेवाओं की स्थिरता सुनिश्चित करता है।
    • उदाहरण के लिए: भारत के सुरक्षा तंत्र से समझौता होने से बचने के लिए 5G तकनीक और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की अधिक बारीकी से निगरानी की जाती है।
  • राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा: पड़ोसी देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए सरकारी मंजूरी अनिवार्य करके, भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करता है और घरेलू नीति में विदेशी हस्तक्षेप के जोखिम को कम करता है। 
    • उदाहरण के लिए: भारतीय तकनीकी फर्मों में चीन की बढ़ती हिस्सेदारी ने डेटा गोपनीयता और संप्रभुता के संबंध में चिंताएँ उत्पन्न कीं, जिसका PN3 में उल्लेख किया गया है।
  • आर्थिक दबाव कम करना: बुनियादी ढाँचे और दूरसंचार में चीन के रणनीतिक निवेश का इस्तेमाल आर्थिक दबाव के लिए किया जा सकता है, खासकर द्विपक्षीय विवादों के दौरान। 
    • उदाहरण के लिए: अगर रिश्ते और बिगड़ते हैं तो भारत के वित्तीय संस्थानों में चीन की हिस्सेदारी वित्तीय अस्थिरता का कारण बन सकती है।
  • साइबर सुरक्षा को मजबूत करना: प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्षेत्रों में चीनी फर्मों के निवेश से साइबर जासूसी के संबंध में महत्वपूर्ण चिंताएँ उत्पन्न होती हैं। PN3 संवेदनशील डेटा की सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पुनरीक्षण तंत्र स्थापित करता है। 
    • उदाहरण के लिए: भारत के 5G बुनियादी ढाँचे में Huawei की भागीदारी के संबंध में आई  चिंताओं ने सरकार को प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित किया।
  • रणनीतिक निर्भरता का मुकाबला करना: यह विनियमन प्रमुख क्षेत्रों में चीनी निवेश पर निर्भरता को कम करता है और स्वदेशी क्षमताओं के विकास को बढ़ावा देता है । 
    • उदाहरण के लिए: फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में चीनी निवेश को सीमित करने से चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला में भारत की सुभेद्यता कम हो जाती है, विशेष रूप से आवश्यक दवाओं के प्रति।
  • द्विपक्षीय कूटनीतिक लाभ को बढ़ाना: चीनी FDI को प्रतिबंधित करके, भारत कूटनीतिक और व्यापार वार्ता में अपने लाभ को बढ़ाता है तथा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आर्थिक संबंधों के हथियारीकरण के खिलाफ सुरक्षा करता है।
    • उदाहरण के लिए: FDI सीमाओं पर भारत का दृढ़ रुख, वर्ष 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद चीन के साथ चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण बिंदु था ।

जोखिमों पर अंकुश लगाने में प्रेस नोट 3 (PN3) की प्रभावशीलता:

  • तात्कालिक खतरों में कमी: PN3 ने संवेदनशील भारतीय क्षेत्रों में चीनी पूंजी के प्रवाह को सफलतापूर्वक कम कर दिया है, जिससे संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम कम हो गए हैं। 
    • उदाहरण के लिए: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के डेटा से पता चला है कि वर्ष 2020 के बाद स्टार्ट-अप और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में चीनी निवेश में गिरावट आई है
  • सीमा पार विलय पर सतर्कता बढ़ाना: सीमावर्ती देशों से आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की जाँच करके सरकार उन विलय और अधिग्रहणों पर बेहतर नियंत्रण रख सकती है , जिनका सुरक्षा संबंधी निहितार्थ हो सकता है। 
    • उदाहरण के लिए: डेटा के दुरुपयोग की चिंताओं के कारण भारतीय फिनटेक कंपनियों में चीनी फर्मों द्वारा निवेश में देरी हुई है या उसे अस्वीकार कर दिया गया है।
  • विविधीकरण को प्रोत्साहित करना: PN3 ने भारतीय कंपनियों को अन्य देशों से निवेश की संभावना तलाशने के लिए प्रेरित किया है, जिससे चीनी पूंजी पर उनकी निर्भरता कम हुई है । 
    • उदाहरण के लिए: भारतीय कंपनियां बुनियादी ढाँचे की परियोजनाओं के लिए पश्चिमी और आसियान देशों से धन जुटाने की कोशिश कर रही हैं और जापान और अमेरिका से निवेश बढ़ा रही हैं ।
  • उच्च जोखिम वाले निवेशकों का पुनरीक्षण: PN3 के तहत सरकार की पुनरीक्षण प्रक्रिया उच्च जोखिम वाले निवेशकों की पहचान और उनकी अस्वीकृति की अनुमति देती है, जिससे आर्थिक जासूसी की संभावना कम हो जाती है ।
  • कानूनी चुनौतियाँ और खामियाँ: इसके सकारात्मक प्रभाव के बावजूद, कुछ लोगों का तर्क है कि PN3 की प्रभावशीलता खामियों के कारण कम हो गई है, जैसे मॉरीशस जैसे थर्ड पार्टी देशों के माध्यम से चीनी निवेश। 
    • उदाहरण के लिए: चीनी कंपनियाँ अक्सर प्रत्यक्ष प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए हांगकांग या अन्य देशों के माध्यम से अपना निवेश करती हैं।
  • वैश्विक संरेखण और व्यापार: इस तरह के प्रतिबंध ने भारत को वैश्विक प्रथाओं के अनुरूप ला दिया है , जहाँ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों ने भी सुरक्षा कारणों से चीनी निवेश पर FDI प्रतिबंध लगाए हुये हैं। 
    • उदाहरण के लिए: ऑस्ट्रेलिया का विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड (FIRB) संवेदनशील क्षेत्रों में चीनी निवेश की जाँच को अनिवार्य करता है।
  • आर्थिक वृद्धि पर प्रभाव:ऐसे प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करते हैं, लेकिन वे पूंजी प्रवाह को भी धीमा कर देते हैं , विशेष रूप से विनिर्माण और बुनियादी ढाँचे जैसे क्षेत्रों में जहां चीन एक महत्वपूर्ण निवेशक था। 
    • उदाहरण के लिए: चीनी निवेश पूंजी की कमी के कारण अक्षय ऊर्जा में भारत की बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को देरी का सामना करना पड़ा है।

प्रेस नोट 3, रणनीतिक क्षेत्रों में चीनी निवेश को सीमित करके भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने में सहायक रहा है। हालाँकि चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं, विशेष रूप से थर्ड पार्टी के निवेश के संबंध में। यह संप्रभुता की रक्षा करते हुए, आर्थिक विकास को बाधित किए बिना विदेशी निवेश को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की भारत की क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक व्यापक कानूनी ढाँचे की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय सुरक्षा को आर्थिक खुलेपन के साथ संतुलित करना ,भारत की FDI नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Discuss the implications of Press Note 3 (PN3) on FDI from China, in light of national security concerns. How effective has this measure been in curbing risks? in hindi

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.