UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. भारतीय दंड संहिता (IPC) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) में परिवर्तन केवल नामकरण का बदलाव नहीं है, बल्कि यह दंड देने से न्याय प्रदान करने की ओर एक तार्किक बदलाव है। मूल्यांकन कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)

July 1, 2026

GS Paper IIGovernance

प्रश्न की मुख्य माँग

  • IPC से BNS की ओर परिवर्तन
  • आपराधिक कानून का संरचनात्मक आधुनिकीकरण एवं चुनौतियाँ
  • आगे की राह।

उत्तर

परिचय

भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 का अधिनियमन भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली के दर्शन में एक मौलिक परिवर्तन का द्योतक है। जहाँ IPC को औपनिवेशिक शासन के दौरान नियंत्रण एवं दंड के साधन के रूप में निर्मित किया गया था, वहीं BNS आपराधिक कानून को नागरिक-केंद्रित ढाँचे के रूप में पुनर्स्थापित करने का प्रयास करती है, जिसका उद्देश्य आधुनिक संवैधानिक लोकतंत्र में समयबद्ध एवं सार्थक न्याय सुनिश्चित करना है। 

Best Online Coaching for UPSC

IPC से BNS की ओर परिवर्तन 

  • औपनिवेशिक नियंत्रण से संवैधानिक न्याय की ओर परिवर्तन: IPC का मुख्य उद्देश्य प्रतिरोध (Deterrence) एवं राज्य के अधिकार को सुदृढ़ करना था, जबकि BNS गरिमा एवं न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप है।
    • उदाहरण: छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा को दंड के रूप में शामिल करना सुधारात्मक न्याय की अवधारणा को दर्शाता है।
  • अपराधों का पुनर्वर्गीकरण एवं सरलीकरण: औपनिवेशिक काल के अप्रासंगिक अपराधों का युक्तिसंगत पुनर्गठन कर कानून को अधिक स्पष्ट एवं समकालीन बनाया गया है।

    • उदाहरण: राजद्रोह (IPC की धारा 124A) के स्थान पर राष्ट्र की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता को संकट में डालने वाले कृत्यों से संबंधित प्रावधान किए गए हैं।
  • पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण: पीड़ितों के अधिकारों, क्षतिपूर्ति तथा न्यायिक प्रक्रिया की सुलभता पर अधिक बल दिया गया है।
    • उदाहरण: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 में कड़ी समय-सीमाएँ निर्धारित की गई हैं, जैसे 60 दिनों के भीतर आरोप तय करना तथा ट्रायल पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर निर्णय प्रदान करना।

आपराधिक कानून का संरचनात्मक आधुनिकीकरण 

  • समकालीन अपराधों का समावेश: डिजिटल, संगठित एवं उभरते हुए अपराधों को विधिक ढाँचे में शामिल किया गया है।
    • उदाहरण: साइबर अपराध से संबंधित धोखाधड़ी तथा संगठित अपराध सिंडिकेट (Organised Crime Syndicates) के विरुद्ध स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं।
  • न्याय वितरण प्रणाली में प्रौद्योगिकी का एकीकरण: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, डिजिटल प्रक्रियाओं तथा त्वरित न्यायिक निर्णय (Adjudication) को प्रोत्साहित किया गया है।
    • उदाहरण: इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों (Electronic Records) को स्वीकार्यता तथा फोरेंसिक-आधारित जाँच (Forensic-led Investigation) को बढ़ावा दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 176(3) के अंतर्गत 7 वर्ष या उससे अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य रूप से फोरेंसिक साक्ष्य संग्रह का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023 की धारा 61 इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को कागजी दस्तावेजों के समान विधिक मान्यता प्रदान करती है।
  • वि-अपराधीकरण (Decriminalisation) एवं आनुपातिकता (Proportionality): छोटे एवं कम गंभीर कृत्यों के अनावश्यक अपराधीकरण को कम करने का प्रयास किया गया है।

लक्षित परिवर्तन को साकार करने की चुनौतियाँ

  • कार्यान्वयन क्षमता संबंधी बाधाएँ: पुलिस, न्यायपालिका एवं फोरेंसिक अवसंरचना राज्यों में समान रूप से विकसित नहीं हैं।
  • IPC की मानसिकता की निरंतरता का जोखिम: सुधारात्मक उद्देश्य के बावजूद विधिक संस्कृति में दंडात्मक दृष्टिकोण बना रह सकता है।
  • प्रक्रियागत निर्भरता का अतिव्यापन: BNSS में संक्रमण के दौरान न्याय वितरण प्रणाली अभी भी काफी सीमा तक दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) आधारित व्यवस्थाओं पर निर्भर है।

आगे की राह

  • प्रक्रियागत अवसंरचना: साक्ष्य-आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए फोरेंसिक एवं जाँच अवसंरचना को मजबूत किया जाए।
  • न्यायिक क्षमता: सुधारात्मक उद्देश्य के अनुरूप विधिक व्याख्या सुनिश्चित करने हेतु न्यायपालिका की संस्थागत क्षमता का विकास किया जाए।
  • प्रशिक्षण: BNS के प्रावधानों पर पुलिस एवं विधि अधिकारियों को समान एवं व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
  • परिणाम: कार्यान्वयन के परिणामों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि व्यवहार में दंड-केंद्रित व्यवस्था से न्याय-केंद्रित व्यवस्था की ओर वास्तविक परिवर्तन सुनिश्चित किया जा सके।

Click to Know UPSC OnlyIAS Coaching Centres

निष्कर्ष

IPC से BNS की ओर संक्रमण औपनिवेशिक दंड-प्रधान विधिक व्यवस्था से संवैधानिक न्याय-आधारित न्याय वितरण प्रणाली की दिशा में एक प्रतिमानगत परिवर्तन का प्रतीक है। तथापि, इसकी सफलता केवल विधायी परिवर्तन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि ऐसे संस्थागत अनुकूलन पर भी निर्भर करती है, जो न्याय को अधिक त्वरित, मानवीय तथा वास्तविक अर्थों में नागरिक-केंद्रित बनाए।

Check Out UPSC CSE Books

Visit PW Store
online store 1

The transition from the Indian Penal Code (IPC) to the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) is not merely a change in nomenclature, but a philosophical shift from penalising to delivering justice. in hindi

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.