AI टोकन

28 Mar 2026

संदर्भ

बढ़ती वैश्विक AI प्रतिस्पर्द्धा ने टोकन को मुख्य मूल्य निर्धारण इकाई (Pricing Unit) के रूप में स्थापित कर दिया है, जिसमें चीन अपनी कम लागत और कुशल मॉडल के माध्यम से बढ़त हासिल कर रहा है।

AI टोकन के बारे में 

  • परिभाषा: AI टोकन जनरेटिव AI सिस्टम द्वारा संसाधित की जाने वाली डेटा की सबसे छोटी इकाइयाँ हैं। इनमें शब्द, शब्दों के अंश (Sub-words), विराम चिह्न और रिक्त स्थान (Spaces) शामिल होते हैं, जो AI मॉडल के बुनियादी निर्माण खंड (Building blocks) बनाते हैं।
  • कार्य प्रणाली: AI मॉडल भाषा को टोकन के अनुक्रम (Sequences) के रूप में संसाधित करते हैं। ये मॉडल सीखे गए पैटर्न के आधार पर अगले टोकन की भविष्यवाणी करते हैं, जिसमें इनपुट और आउटपुट दोनों को टोकन में मापा जाता है।
    • उदाहरण: ~100 टोकन ≈ लगभग 60–80 अंग्रेजी शब्द।

प्रमुख विशेषताएँ

  • मूल्य निर्धारण की इकाई (Unit of Pricing): AI सेवाएँ ‘लागत प्रति टोकन’ के आधार पर शुल्क लेती हैं, जिससे इसके उपयोग को मापना संभव हो जाता है।
  • स्केलेबिलिटी मैट्रिक (Scalability Metric): टोकन का अधिक उपयोग = उच्च कंप्यूटिंग माँग और अधिक लागत।
  • दक्षता सूचक: अनुकूलित मॉडल प्रत्येक कार्य के लिए आवश्यक टोकन की संख्या को कम करते हैं।
  • सार्वभौमिक मानक: टोकन विभिन्न AI प्लेटफॉर्मों पर एक सामान्य इकाई की तरह कार्य करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे डेटा उपयोग (MB/GB) या विद्युत की इकाइयाँ होती हैं।

संभावित अनुप्रयोग

  • AI चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट: दैनिक जीवन से संबंधित सवाल और स्वचालित जवाब प्रदान करने वाले टोकन प्रोसेसिंग पर निर्भर करते हैं।
  • AI एजेंट्स और ऑटोमेशन टूल्स: जटिल और कई चरणों वाले कार्यों में बड़ी मात्रा में टोकन की खपत होती है।
  • एंटरप्राइज सॉल्यूशंस: व्यवसाय डेटा विश्लेषण, ग्राहक सेवा और वर्कफ्लो ऑटोमेशन के लिए टोकन का उपयोग करते हैं।
  • कंटेंट और कोड जनरेशन: लेखन, अनुवाद और प्रोग्रामिंग सहायता पूरी तरह से टोकन के उपयोग पर निर्भर करती है।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.