प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में साधना सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है।
साधना सप्ताह 2026 के बारे में
यह एक सप्ताह भर संचालित होने वाली पहल है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में सिविल सेवकों की क्षमता, प्रदर्शन और दक्षता को बढ़ाना है।
उद्देश्य: सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण को विकसित भारत के लक्ष्य के साथ संरेखित करना तथा शासन के परिणामों में सुधार करना।
आयोजक संस्थाएँ: इसे कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT), क्षमता निर्माण आयोग और कर्मयोगी भारत द्वारा आयोजित किया जाता है।
मुख्य विशेषताएँ
मिशन के साथ संरेखण: यह मिशन कर्मयोगी से जुड़ा हुआ है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार, सक्षम और नागरिक-केंद्रित सिविल सेवा का निर्माण करना है।
लर्निंग प्लेटफॉर्म: इसमें iGOT (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) प्लेटफॉर्म का उपयोग संरचित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।
फोकस क्षेत्र: इसमें प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यवहारिक, कार्यात्मक और विषय-विशिष्ट कौशलों को शामिल किया गया है।
बुर्किना फासो
हाल ही में भारत ने साहेल क्षेत्र में संघर्ष-प्रभावित परिस्थितियों के मध्य खाद्य सुरक्षा को समर्थन देने के लिए बुर्किना फासो को मानवीय खाद्य सहायता प्रदान की।
संबंधित तथ्य
साहेल एक लगभग 5,000 किलोमीटर लंबा, अर्द्ध-शुष्क सवाना क्षेत्र है, जो सहारा मरुस्थल और सूडानी सवाना के बीच संक्रमण क्षेत्र के रूप में कार्य करता है।
इसमें सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड, सूडान और इरीट्रिया के संपूर्ण या आंशिक भाग शामिल हैं।
बुर्किना फासो के बारे में
बुर्किना फासो, जिसे पहले ऊपरी वोल्टा के नाम से जाना जाता था, एक स्थलरुद्ध पश्चिम अफ्रीकी देश है, जिसकी राजधानी औगाडौगू है।
स्थान: यह पश्चिमी अफ्रीका में स्थित है और विशेष रूप से प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian) को पार करता है, जिससे यह पूर्वी और पश्चिमी दोनों गोलार्द्धों में स्थित है।
सीमाएँ: इसकी सीमाएँ उत्तर और पश्चिम में माली,पूर्व में नाइजर,दक्षिण-पूर्व में बेनिन तथा दक्षिण में टोगो, घाना और आइवरी कोस्ट से लगती हैं।
जलवायु और वनस्पतियाँ: देश में उष्णकटिबंधीय जलवायु तथा मुख्यतः सवाना वनस्पति पाई जाती है, जबकि उत्तरी साहेल क्षेत्रशुष्क और अर्द्ध-मरुस्थलीय है।
स्थलाकृति और पर्वत: बुर्किना फासो मुख्यतः एक पठारी क्षेत्र है, जिसमें हल्की ऊँच-नीच पाई जाती है तथा निम्न पर्वत मुख्यतः दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं।
जल निकाय: यहाँ स्थायी प्रमुख नदियों का अभाव है, हालाँकि वर्षा ऋतु के दौरान वोल्टा नदी की सहायक नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह वर्ष 1896 से फ्रेंच पश्चिम अफ्रीका का हिस्सा था, वर्ष 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त की और वर्ष 1984 में इसका नाम बुर्किना फासो रखा गया।
भाषा:फ्रेंच आधिकारिक भाषा है, जबकि मूर जैसी स्थानीय भाषाएँ व्यापक रूप से बोली जाती हैं।
राइस व्हेल
मैक्सिको की खाड़ी में ऑयल ड्रिलिंग के विस्तार से बढ़ते पारिस्थितिक जोखिमों के कारण राइस व्हेल के विलुप्ति की ओर बढ़ने की आशंका है।
राइस व्हेल के बारे में
राइस व्हेल एक बेलीन व्हेल प्रजाति(बैलिनॉप्टेरिडी कुल) है, जिसे वर्ष 2021 में एक विशिष्ट प्रजाति के रूप में पहचाना गया।
जनसंख्या: अनुमानित जनसंख्या 100 से कम है, जिससे यह विश्व की सबसे दुर्लभ व्हेल प्रजातियों में से एक है।
वितरण: यह मैक्सिको की खाड़ी के लिए स्थानिक (एंडेमिक) है, जिससे यह सबसे सीमित भौगोलिक वितरण वाली व्हेल में से एक बनती है।
आहार: यह मुख्यतः सिल्वर-रैग ड्रिफ्टफिश पर निर्भर करती है, जो विशिष्ट शिकार उपलब्धता पर आधारित है।
प्रजनन: यह प्रत्येक 2–3 वर्ष में प्रजनन करती है और लगभग 9 वर्ष की आयु में यौन परिपक्वता प्राप्त करती है, जिससे जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है।
खतरे: प्रमुख खतरों में ऑइल ड्रिलिंग, जहाजों की टक्कर, ध्वनि प्रदूषण, तेल रिसाव और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं।
संरक्षण स्थिति: इसे आईयूसीएन रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य
रणनीतिक विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य अमेरिका–ईरान युद्ध में एक नया तनाव बिंदु (फ्लैशपॉइंट) बन सकता है।
बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के बारे में
भौगोलिक अवस्थिति
बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य अपने सबसे सँकरे बिंदु पर लगभग 30 किलोमीटर चौड़ा है और उत्तर-पूर्व में अरब प्रायद्वीप के यमन तथा पश्चिम में इरीट्रिया और जिबूती (अफ्रीका का हॉर्न) के मध्य स्थित है।
यह पेरिम द्वीप द्वारा दो चैनलों में विभाजित है।
बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्यलाल सागर का हिस्सा है, जिसके एक ओर यमन स्थित है।
इस जलडमरूमध्य का नाम शाब्दिक रूप से “गेट ऑफ टीयर्स” के रूप में अनुवादित होता है।
व्यापार की मात्रा: यह वैश्विक व्यापार का लगभग 12 प्रतिशत वहन करता है।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, वर्ष2025 में लगभग 4.2 मिलियन बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम तरल प्रतिदिनबाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य से होकर गुजरे।
रणनीतिक महत्त्व
यह विश्व के सबसे महत्त्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट्स में से एक है।
यह फारस की खाड़ी से यूरोप तक तेल और व्यापारिक शिपमेंट्स के लिए एक प्रमुख मार्ग के रूप में कार्य करता है।
यह स्वेज नहर से जुड़ता है, जिससे एशिया और यूरोप के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग है।
Comprehensive coverage with a concise format Integration of PYQ within the booklet Designed as per recent trends of Prelims questions हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now ! UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format Integration of PYQ within the booklet Designed as per recent trends of Prelims questions हिंदी में भी उपलब्ध
<div class="new-fform">
</div>
Subscribe our Newsletter
Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.