100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ग्लोबल वाटर मॉनिटर रिपोर्ट 2024

Lokesh Pal January 08, 2025 03:30 101 0

संदर्भ

ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, चीन, जर्मनी तथा अन्य स्थानों के विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा ‘ग्लोबल वाटर मॉनिटर रिपोर्ट 2024’ (Global Water Monitor Report 2024) नामक रिपोर्ट तैयार की गई है।

‘ ग्लोबल वाटर मॉनिटर रिपोर्ट 2024’ के मुख्य निष्कर्ष

  • रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2024 सबसे गर्म वर्ष: औसत वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँच गया।
  • जल-संबंधी आपदाएँ: जल-संबंधी आपदाओं के कारण 8,700 से अधिक मौतें और 40 मिलियन लोग विस्थापित हुए।
    • वैश्विक स्तर पर आर्थिक नुकसान $550 बिलियन से अधिक हो गया।
  • शुष्क अवधि में वृद्धि: आधार रेखा अवधि (वर्ष 1995- वर्ष 2005) की तुलना में वर्ष 2024 में 38% अधिक रिकॉर्ड-शुष्क महीने देखे गए।
    • हाल के दशकों में अत्यधिक शुष्क महीनों में वृद्धि हुई है।
  • रिकॉर्ड वर्षा: वर्ष 2024 में वर्ष 2000 की तुलना में मासिक वर्षा संबधी रिकॉर्ड 27% अधिक बार बनाए गए।
    • दैनिक वर्षा रिकॉर्ड 52% से अधिक बार बनाए गए।
  • स्थलीय जल भंडारण (Terrestrial Water Storage- TWS): विश्व के अधिकांश शुष्क क्षेत्रों में स्थलीय जल भंडारण (TWS) के निरंतर निम्न मान देखे गए।
    • अफ्रीका के कुछ हिस्सों (पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों) में स्थलीय जल भंडारण (TWS) में वृद्धि देखी गई।
    • विश्व में झील तथा जलाशय के जल भंडारण में लगातार पाँचवें वर्ष गिरावट आई है
  • वर्ष 2025 के लिए अनुमान: उत्तरी दक्षिण अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति अत्यधिक खराब हो सकती है।
    • साहेल और यूरोप जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है।

जलचक्र 

  • जलचक्र में स्थल, भूमिगत और वायुमंडल में जल की सभी अवस्थाओं (ठोस, तरल, गैस) में निरंतर परिवर्तन शामिल होती है।
    • यह सौर ऊर्जा और तापमान परिवर्तन से संचालित होता है, मौसम के पैटर्न को नियंत्रित करता है और सभी जीवों के लिए जल की उपलब्धता को सक्षम बनाता है।

  • प्रमुख प्रक्रियाएँ
    • वाष्पीकरण: जल जमीन या जल निकायों से वायुमंडल में चला जाता है।
    • वाष्पोत्सर्जन: पौधों द्वारा लिया गया जलवाष्प के रूप में बाहर निकल जाता है।
    • संघनन: जैसे-जैसे गर्म हवा पृथ्वी की सतह से ऊपर उठती है, वह ठंडी होती जाती है और जलवाष्प वापस तरल बूँदों में बदल जाती है एवं अंततः बादल बन जाती है।
    • वर्षा: संघनित जलवाष्प बादल का निर्माण करती है और वर्षा या बर्फ के रूप में गिरती है।
    • भंडारण: जल बर्फ की परतों, झीलों, नदियों, मिट्टी या भूमिगत जलभृतों में संगृहीत होता है।
    • अपवाह: जब भूमि द्वारा अवशोषित किए जाने से अधिक जल होता है, तो अतिरिक्त जल भूमि की सतह से बहकर धाराओं, नदियों या तालाबों में चला जाता है।

जलचक्र पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

  • वाष्पीकरण और वर्षा में वृद्धि
    • उच्च तापमान के कारण वायुमंडल में अधिक जल वाष्पित हो जाता है।
    • गर्म वायु में अधिक नमी होती है, जिससे वर्षा की बारंबारता बढ़ जाती हैं।
  • तीव्र तूफान और बाढ़
    • तापमान में प्रत्येक 1°C की वृद्धि के साथ, वायुमंडल में 7% अधिक नमी होती है, जिससे तूफान की तीव्रता, अवधि और आवृत्ति बढ़ जाती है।
    • विश्व स्तर पर भयंकर बाढ़ों की आवृत्ति बढ़ रही है।
  • सूखे और मृदा का सूखना
    • उच्च तापमान के कारण वाष्पीकरण तेजी से होता है, जिससे मृदा सूख जाती है।
    • जब वर्षा होती है, तो जल प्रायः कठोर, सूखी जमीन से बह जाता है, जिससे मृदा के सूखापन के साथ-साथ सूखे का खतरा बढ़ जाता है।
  • अनियमित जल चक्र: जलवायु परिवर्तन जल चक्र को और अधिक अनियमित बना रहा है, जिसके कारण क्षेत्रों में या तो अत्यधिक वर्षा हो रही है अथवा लंबे समय तक सूखा पड़ रहा है।
  • समुद्र-स्तर में वृद्धि
    • तापीय विस्तार और पिघलती बर्फ समुद्र के स्तर में वृद्धि में योगदान दे रही है।
    • जिसके परिणामस्वरूप समुद्री अम्लीकरण हो रहा है और समुद्री जीवन प्रभावित हो रहा है।
  • भविष्य के अनुमान
    • यदि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भारी कमी नहीं की गई तो सदी के अंत तक पृथ्वी का तापमान 2.6-3.1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
    • इससे अप्रत्याशित तथा चरम मौसमी घटनाएँ अत्यधिक बढ़ सकती हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.