100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात में परिवर्तन

Lokesh Pal January 08, 2026 04:06 14 0

संदर्भ

हरियाणा ने जन्म के समय लिंगानुपात में पिछले पाँच वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो वर्ष 2025 में प्रति 1,000 लड़कों पर 923 लड़कियों तक पहुँच गया है।

मुख्य परिभाषाएँ

  • लिंगानुपात एक जनसांख्यिकीय माप है, जो किसी निश्चित समय पर किसी दी गई जनसंख्या में प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को दर्शाता है।
  • बाल लिंगानुपात: बाल लिंगानुपात 0-6 आयु वर्ग में प्रति 1,000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या को मापता है।
  • जन्म के समय लिंगानुपात (SRB): किसी दिए गए वर्ष में प्रति 1,000 लड़कों पर जन्मी लड़कियों की संख्या।

पृष्ठभूमि

  • खराब आधारभूत स्थिति: वर्ष 2011 की जनगणना में, जन्म के समय लिंगानुपात 834 के साथ हरियाणा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक था।
  • हालिया सुधार: यह अनुपात 2024 में 910 से बढ़कर 2025 में 923 हो गया, जो राष्ट्रीय औसत 933 के करीब पहुँच गया है।
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले: पंचकुला (971), फतेहाबाद (961) और पानीपत (951) में जन्म के समय लिंगानुपात सबसे अधिक दर्ज किया गया।

हरियाणा द्वारा की गई पहल

  • अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी 
    • कानूनी आधार: गर्भाधान पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994।
    • चिकित्सा पर्यवेक्षण: जिला नोडल अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण और त्रैमासिक बैठकों के माध्यम से अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी की।
    • लाइसेंस संबंधी कार्रवाई: उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्द किए गए, उपकरण जब्त किए गए और डॉक्टरों पर मुकदमा चलाया गया।
    • कार्यबल: अवैध चिकित्सा गर्भपात किटों और अपंजीकृत प्रक्रियाओं का पता लगाने के लिए विशेष कार्यबलों को सशक्त बनाया गया।
  • तकनीकी और निगरानी संबंधी नवाचार
    • RCHID प्रणाली: प्रजनन और बाल स्वास्थ्य पहचान (Reproductive and Child Health Identity- RCHID) की शुरुआत, प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान।
  • सहेली परियोजना (Saheli Project) (2025)
    • सहेली पहल के तहत, हर गर्भवती महिला को, जो बेटी को जन्म देने वाली है, एक समर्पित देखभालकर्ता सौंपी जाती है, जिसेसहेली’ कहा जाता है।
    • सहेली की भूमिका: ‘सहेली’ या तो महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होती है अथवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाली आशा कार्यकर्ता।
    • लक्षित समूह: उन गर्भवती महिलाओं पर केंद्रित है, जिनकी पहले से कम-से-कम एक बेटी है।
    • प्रभाव: एक वर्ष के भीतर गर्भावस्था की तिमाही अवधि में गर्भपात की दर में 57 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई।

भारत में लिंगानुपात

  • ऐतिहासिक रुझान: भारत में लिंगानुपात में गहरी जड़ें जमा चुके लैंगिक भेदभाव के कारण वर्ष 1901 में प्रति 1,000 पुरुषों पर 972 महिलाओं से घटकर वर्ष 2001 में 933 हो गया।
  • गिरावट के कारण: पुत्र को प्राथमिकता देना, पितृसत्तात्मक सामाजिक मानदंड और स्वास्थ्य सेवाओं तक असमान पहुँच ने इस गिरावट में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
  • हालिया सुधार: NFHS-5 (2019-21) में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएँ दर्ज की गईं, जो क्रमिक सामाजिक परिवर्तन और महिलाओं के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार का संकेत देती हैं।
    • जन्म के समय लिंगानुपात: जन्म के समय लिंगानुपात 929 पर कम बना हुआ है, जो निरंतर लिंग-चयनात्मक प्रथाओं को दर्शाता है।
  • भारत में राज्यवार लिंगानुपात (वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार)
    • उच्च लिंगानुपात वाले राज्य: केरल (1084) और पुडुचेरी (1037) में महिला साक्षरता दर अधिक होने और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुँच के कारण सबसे अधिक लिंगानुपात दर्ज किया गया।

निम्न लिंगानुपात वाले राज्य: हरियाणा (879), दिल्ली (868) और चंडीगढ़ (818) में पितृसत्तात्मक सोच के बने रहने के कारण सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.