100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

जिंक-एयर बैटरियों की दक्षता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा लागत-प्रभावी तकनीक का विकास

Lokesh Pal July 28, 2026 02:34 16 0

संदर्भ

सास्त्र मानित विश्वविद्यालय (SASTRA Deemed University) के शोधकर्ताओं ने, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के सहयोग से, एक कम लागत वाला नैनो-फ्लुड (Nanofluid) इलेक्ट्रोलाइट विकसित किया है, जो रीचार्ज योग्य ‘जिंक-एयर’ बैटरियों (Rechargeable Zinc-Air Batteries) की दक्षता, सुरक्षा तथा दीर्घायु में सुधार करता है।

जिंक-एयर’ बैटरियाँ क्या हैं?

  • ये ऐसी बैटरियाँ हैं, जो जिंक धातु और वायु में उपस्थित ऑक्सीजन के मध्य होने वाली रासायनिक अभिक्रिया के माध्यम से विद्युत उत्पन्न करती हैं।
  • कार्य सिद्धांत: ‘जिंक-एयर’ बैटरियाँ जिंक को ऐनोड तथा वातावरणीय ऑक्सीजन (को कैथोड अभिकारक के रूप में उपयोग करके विद्युत उत्पन्न करती हैं।
  • मुख्य घटक: इनमें जिंक ऐनोड, वायु कैथोड तथा एक इलेक्ट्रोलाइट होता है, साथ ही रीचार्ज योग्य बैटरियों में प्राय: जलीय इलेक्ट्रोलाइट का प्रयोग किया जाता है।
  • जल-आधारित रसायन विज्ञान: इन बैटरियों के पुनर्भरणीय डिजाइनों में जल-आधारित इलेक्ट्रोलाइट का प्रयोग होता है, जिससे ज्वलनशील लीथियम-आयन बैटरियों की तुलना में इनकी सुरक्षा काफी बढ़ जाती है।
  • प्रमुख लाभ: इनमें उच्च ऊर्जा घनत्व होता है, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध एवं कम लागत वाले जिंक का उपयोग किया जाता है तथा ये लीथियम-आयन बैटरियों की तुलना में सस्ती होती हैं।
  • व्यावसायीकरण से जुड़ी चुनौतियाँ: पुनर्भरणीय ‘जिंक-एयर’ बैटरियों के समक्ष निम्नलिखित चुनौतियाँ हैं:
    • जिंक का संक्षारण, जिससे बैटरी का जीवनकाल तथा दक्षता कम हो जाती है।
    • ऑक्सीजन संबंधी अभिक्रियाओं के लिए महँगे प्लैटिनम एवं रुथेनियम (Ruthenium) आधारित उत्प्रेरकों पर निर्भरता।

जिंक-एयर’ बैटरियों के प्रकार

  • प्राथमिक (गैर-पुनर्भरणीय): एक बार उपयोग की जाने वाली बैटरियाँ, जिनमें उच्च ऊर्जा घनत्व होता है।
    • इनका उपयोग श्रवण यंत्रों, चिकित्सा उपकरणों तथा छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।
  • द्वितीयक (पुनर्भरणीय): पुनः चार्ज की जा सकने वाली बैटरियाँ, जो विद्युत वाहनों (EVs) तथा ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण के लिए उपयुक्त हैं।
    • इनका व्यावसायीकरण जिंक के संक्षारण, हाइड्रोजन उत्सर्जन तथा अधिक दक्ष उत्प्रेरकों की आवश्यकता जैसी चुनौतियों के कारण अभी भी सीमित है।

जिंक-एयर’ बैटरियाँ बनाम लीथियम-आयन बैटरियाँ

विशेषता जिंक-एयर’ बैटरियाँ लीथियम-आयन बैटरियाँ
ऐनोड जिंक लीथियम
कैथोड परिवेशी वायु से प्राप्त ऑक्सीजन लीथियम धातु ऑक्साइड
विद्युत अपघट्य (इलेक्ट्रोलाइट) जल-आधारित (जलीय) कार्बनिक (अजलीय)
ऊर्जा घनत्व उच्च उच्च
सुरक्षा अधिक सुरक्षित; आग लगने का जोखिम कम अत्यधिक ताप एवं आग लगने का जोखिम अधिक
पर्यावरणीय प्रभाव अधिक पर्यावरण-अनुकूल; पुनर्चक्रण अपेक्षाकृत सरल खनन एवं निपटान से पर्यावरणीय चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं।
वाणिज्यिक स्थिति सीमित व्यावसायीकरण (पुनर्भरणीय प्रकारों में जिंक क्षरण एवं उत्प्रेरक संबंधी समस्याएँ) परिपक्व एवं व्यापक रूप से प्रयुक्त प्रौद्योगिकी
प्रमुख अनुप्रयोग ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण, बैकअप विद्युत आपूर्ति तथा उभरते विद्युत वाहन अनुप्रयोग विद्युत वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ऊर्जा भंडारण प्रणालियाँ
प्रमुख चुनौतियाँ जिंक का क्षरण, हाइड्रोजन का उत्सर्जन तथा महंगे उत्प्रेरक उच्च लागत, तापीय अनियंत्रण (Thermal Runaway) तथा महत्त्वपूर्ण खनिजों पर निर्भरता

विकसित प्रौद्योगिकी की प्रमुख विशेषताएँ

  • नैनो-फ्लुड इलेक्ट्रोलाइट: शोधकर्ताओं ने बैटरी के इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) में सिलिका (SiO₂) तथा जिंक ऑक्साइड (ZnO) के नैनोकणों को मिलाकर कम लागत वाला नैनो-द्रव इलेक्ट्रोलाइट विकसित किया है।
  • बैटरी के प्रदर्शन में सुधार: विकसित नैनो-फ्लुड इलेक्ट्रोलाइट तीन माह से अधिक समय तक स्थिर रहता है, एयर कैथोड की दक्षता बढ़ाता है तथा जिंक ऐनोड को संक्षारण (Corrosion) से सुरक्षित रखता है।
  • कम लागत पर संक्षारण नियंत्रण: महंगे संक्षारण अवरोधकों (Corrosion Inhibitors) पर निर्भर रहने के बजाय यह नैनो-फ्लुड इलेक्ट्रोलाइट हाइड्रोजन गैस के निर्माण को कम करता है, जिंक के संक्षारण को सीमित करता है तथा ऑक्सीजन अपचयन एवं ऑक्सीजन उत्सर्जन अभिक्रियाओं को बेहतर बनाता है। इस प्रकार यह एक ही कम लागत वाले समाधान से बैटरी के प्रदर्शन से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान करता है।
  • ताँबा-मिश्रित उत्प्रेरक: शोधकर्ताओं ने ताँबा-मिश्रित मैंगनीज डाइऑक्साइड उत्प्रेरक विकसित किया, जिसने प्रयोगशाला परीक्षणों में वाणिज्यिक प्लैटिनम एवं रुथेनियम आधारित उत्प्रेरकों से बेहतर प्रदर्शन किया।
  • अपशिष्ट-आधारित कार्बन पदार्थ: शोधकर्ताओं ने घरेलू जल शोधक के परित्यक्त कार्बन तथा प्रयुक्त शल्य-चिकित्सीय फेस मास्क को उच्च-प्रदर्शन वाले कार्बन पदार्थों में परिवर्तित किया, जिनका उपयोग बैटरियों एवं सुपरकैपेसिटर (Supercapacitors) में किया जा सकता है। यह अपशिष्ट से ऊर्जा प्राप्त करने का एक सतत समाधान प्रदान करता है।
  • भविष्य के अनुप्रयोग: विकसित नैनो-द्रव इलेक्ट्रोलाइट तथा अपशिष्ट-आधारित कार्बन पदार्थों को अन्य बैटरी प्रणालियों के अनुरूप भी अपनाया जा सकता है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के व्यापक अनुप्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रौद्योगिकी का महत्त्व

  • व्यावसायिक व्यवहार्यता में सुधार: यह पुनर्भरणीय ‘जिंक-एयर’ बैटरियों को अधिक दक्ष, सुरक्षित, किफायती तथा व्यावसायिक रूप से अधिक व्यवहार्य बनाती है।
  • स्वच्छ ऊर्जा अनुप्रयोग: यह ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण, विद्युत वाहनों तथा अन्य स्वच्छ ऊर्जा अनुप्रयोगों को प्रोत्साहन दे सकती है।
  • बहुमूल्य धातुओं पर निर्भरता में कमी: इससे महँगे उत्प्रेरकों के रूप में प्रयुक्त प्लैटिनम एवं रुथेनियम पर निर्भरता कम होती है।
  • अपशिष्ट का सतत् उपयोग: घरेलू जल शोधक के कार्बन तथा प्रयुक्त शल्य-चिकित्सीय फेस मास्क को बैटरियों एवं सुपरकैपेसिटर के लिए उन्नत ऊर्जा पदार्थों में परिवर्तित करके संसाधन दक्षता तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.