100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI)

Lokesh Pal July 01, 2026 03:00 17 0

संदर्भ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) का शुभारंभ किया, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की अंतर-संचालनीय डिजिटल सर्विस लेयर है।

यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) के बारे में

  • यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) एक ओपन एवं अंतर-संचालनीय डिजिटल नेटवर्क है, जो नागरिकों तथा स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्मों के माध्यम से निर्बाध रूप से जोड़ता है।
  • नोडल निकाय: UHI का विकास आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत किया गया है तथा इसका कार्यान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • उद्देश्य: नागरिकों को सत्यापित स्वास्थ्य सेवाओं तक निर्बाध पहुँच उपलब्ध कराना तथा भारत के डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम में अंतर-संचालनीयता, पारदर्शिता एवं प्लेटफॉर्म तटस्थता को बढ़ावा देना।
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • अंतर-संचालनीय डिजिटल नेटवर्क: UHI मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर हुए बिना, विभिन्न UHI-सक्षम ऐप्स के माध्यम से आपस में जुड़ने और संवाद करने की सुविधा देता है।
    • ओपन प्रोटोकॉल आर्किटेक्चर: यह प्लेटफार्म ओपन तकनीकी मानकों पर आधारित है, जिससे डेवलपर्स विभिन्न भाषाओं एवं उपकरणों के लिए स्वास्थ्य अनुप्रयोग विकसित कर सकते हैं।
    • सत्यापित स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र: केवल हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (HPR) तथा हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) में सत्यापित स्वास्थ्य पेशेवर एवं स्वास्थ्य संस्थान ही इस नेटवर्क में भाग ले सकते हैं।
    • ABDM के साथ एकीकरण: UHI, ABHA को विशिष्ट स्वास्थ्य पहचानकर्ता के रूप में उपयोग करता है तथा हेल्थ इनफॉरमेशन एक्सचेंज (HIE) के साथ एकीकृत होकर सहमति-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य अभिलेखों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।

यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस (UHI) पर वर्तमान में उपलब्ध सेवाएँ

सेवाएँ नागरिक क्या कर सकते हैं?
ब्लड बैंक डिस्कवरी ई-रक्तकोष से एकीकृत ब्लड बैंकों में रक्त समूह एवं रक्त प्रकार के अनुसार रक्त की वास्तविक समय उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PM-JAY सूचीबद्ध अस्पताल की खोज  हेल्थ एम्पैनलमेंट मॉड्यूल (HEM) के माध्यम से स्थान एवं चिकित्सा विशेषज्ञता के आधार पर आयुष्मान भारत PM-JAY से सूचीबद्ध अस्पतालों का पता लगा सकते हैं।
जन औषधि केंद्र की खोज  किफायती जेनेरिक दवाओं की खरीद हेतु निकटतम प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का पता लगा सकते हैं।
एंबुलेंस डिस्कवरी एंड बुकिंग किसी भी UHI-संगत एप्लिकेशन के माध्यम से सत्यापित एंबुलेंस सेवाओं की वास्तविक समय में खोज एवं बुकिंग कर सकते हैं।
डॉक्टर परामर्श  निकटवर्ती सत्यापित चिकित्सकों की खोज कर एकल UHI-सक्षम प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रत्यक्ष परामर्श बुक कर सकते हैं।

महत्त्व

  • स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार: UHI प्लेटफॉर्म-निर्भरता को समाप्त कर विशेष रूप से ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के नागरिकों के लिए सत्यापित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का विस्तार करता है।
  • डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार को प्रोत्साहन: इसकी ओपन-नेटवर्क आर्किटेक्चर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, स्टार्ट-अप्स तथा प्रौद्योगिकी डेवलपर्स की व्यापक भागीदारी, नवाचार एवं प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देती है।
  • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाना: UHI एक एकीकृत, अंतर-संचालनीय एवं मापनीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) को सुदृढ़ करता है तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी वितरण को सक्षम बनाता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.