100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता-III (CAFE-III)

Lokesh Pal April 25, 2026 05:00 8 0

संदर्भ

भारत में यात्री वाहनों के कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) फुटप्रिंट को विशेष रूप से लक्षित करने और कम करने के लिए CAFE III मानदंड प्रस्तुत किए गए हैं।

CAFE मानदंड क्या हैं?

  • CAFE का अर्थ है- ‘कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता’ (Corporate Average Fuel Efficiency)। व्यक्तिगत कारों के मानक ईंधन दक्षता परीक्षणों के विपरीत, CAFE विभिन्न श्रेणियों, जैसे- छोटी कारों, सेडान और SUV में निर्माता के संपूर्ण उत्पादन की औसत उत्सर्जन तीव्रता पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • उदाहरण के लिए, यदि एक छोटी कार 60 ग्राम CO2/किमी और एक SUV 180 ग्राम उत्सर्जित करती है, तो कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके कुल बेड़े (fleet) का भारित औसत राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करता हो।
  • नए CAFE III मानदंड इस लक्ष्य को वर्तमान 133 ग्राम CO2/किमी से घटाकर 77 ग्राम CO2/किमी कर देते हैं।
  • कार्यान्वयन अवधि: 2027-2032

भारत के ग्रीनहाउस गैस (GHG) स्रोत:

  • स्रोत इस बात पर प्रकाश डालते हैं, कि परिवहन क्षेत्र भारत में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत है। प्राथमिक स्रोतों को निम्नानुसार रैंक किया गया है:
    • ऊर्जा आवश्यकता/विद्युतीकरण: बिजली के लिए जीवाश्म ईंधन पर उच्च निर्भरता के कारण सबसे बड़ा योगदानकर्ता।
    • उद्योग: दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता
    • परिवहन क्षेत्र: 2070 तक भारत को अपने ‘नेट जीरो’ लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करने के लिए CAFE मानदंडों द्वारा लक्षित।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE):

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है, जो विद्युत मंत्रालय के तहत कार्य करता है। इसका प्राथमिक लक्ष्य ऊर्जा तीव्रता में कमी और दक्षता मानकों को बढ़ावा देना है।

  • स्टार लेबलिंग: BEE एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरणों पर देखे जाने वाले स्टार लेबलिंग प्रणाली का प्रबंधन करता है, जो उनकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है।
  • PAT योजना: यह ‘परफॉर्म, अचीव एंड ट्रेड’ (Perform, Achieve, and Trade – PAT) योजना भी चलाता है, जो उद्योगों को ऊर्जा-बचत लक्ष्यों से अधिक होने और अपनी अतिरिक्त बचत का व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • CAFE भूमिका: BEE इन CAFE मानदंडों के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में ऊर्जा खपत और CO2 तीव्रता को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार निकाय है।

नए मानदंडों में विद्यमान खामियाँ:

चार विशिष्ट खामियाँ हैं, जो कंपनियों को इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की ओर संरचनात्मक बदलाव किए बिना कागजों पर लक्ष्य पूरा करने की अनुमति दे सकते हैं:

  • सीमांत प्रौद्योगिकी क्रेडिट: कंपनियाँ पूर्ण विद्युतीकरण पर जाने की बजाय मामूली सुधारों—जैसे- E20 या E85 इथेनॉल मिश्रण का उपयोग, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम या पुनर्योजी ब्रेकिंग (regenerative braking)—के लिए क्रेडिट का दावा कर सकती हैं।
  • सुपर क्रेडिट : एक “सुपर क्रेडिट” कंपनी की औसत गणना में एक इलेक्ट्रिक वाहन को कई कारों (जैसे- तीन कारों) के रूप में गिनने की अनुमति देता है। यह कागजों पर बेड़े को हरित दिखा सकता है, जबकि कंपनी कई उच्च-उत्सर्जन पेट्रोल कारों का उत्पादन जारी रखती है।
  • क्रेडिट बैंकिंग और ट्रेडिंग: जो कंपनियाँ अपने लक्ष्यों से अधिक प्राप्त करती हैं, वे अतिरिक्त क्रेडिट अर्जित कर सकती हैं और उन्हें पिछड़ रही कंपनियों को बेच सकती हैं। यह कम प्रदर्शन करने वाले निर्माताओं को वास्तव में अपने उत्सर्जन को कम करने की बजाय अनुपालन ‘खरीदने’ की अनुमति देता है।
  • तीन-वर्षीय अनुपालन चक्र: मानदंड वार्षिक की बजाय प्रत्येक तीन वर्ष में मूल्यांकन का प्रस्ताव करते हैं। विशेषज्ञों का तर्क है कि इससे कंपनियाँ ब्लॉक के अंत तक आवश्यक बदलावों में देरी कर सकती हैं, जिससे निरंतर प्रगति में बाधा आएगी।

विशेषज्ञ विश्लेषण और निष्कर्ष:

विशेषज्ञ इस बात पर बल देते हैं, कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए CAFE मानदंडों को सख्ती से लागू करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि देश वर्तमान में अपने कच्चे तेल का 80% से 85% आयात करता है। EVs की ओर बढ़ने से यह निर्भरता कम होगी, तथा रुपये के मूल्य की रक्षा करके व्यापक आर्थिक स्थिरता में सुधार होगा।

आगे की राह

  • मजबूत EV-केंद्रित अधिदेश
  • वार्षिक अनुपालन निगरानी
  • क्रेडिट संबंधी खामियों को कम करना
  • स्वच्छ गतिशीलता की ओर तेजी से बदलाव

निष्कर्ष

हालाँकि CAFE III के लक्ष्य महत्त्वाकांक्षी हैं, लेकिन विभिन्न क्रेडिट और लचीले अनुपालन द्वारा अनुमत “कागज़ीय प्रबंधन” भारत के 2070 तक नेट जीरो लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक गहन विद्युतीकरण में देरी कर सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवहन क्षेत्र प्रभावी रूप से डीकार्बोनाइज्ड हो, केवल मामूली तकनीकी समायोजन की बजाय संरचनात्मक परिवर्तन का आह्वान किया गया है।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

प्रश्न: “जबकि CAFE III मानदंड अपने मुख्य लक्ष्यों में महत्त्वाकांक्षी दिखाई देते हैं, सरल अनुपालन तंत्र स्वाभाविक रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में भारत के प्रयास को कमजोर करता है।” भारत के व्यापक आर्थिक और जलवायु लक्ष्यों के संदर्भ में इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

(15 अंक, 250 शब्द)

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.