AI-प्रेरित डेटा सेंटर एवं भारत की विद्युत प्रणाली

20 Feb 2026

संदर्भ

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में, भारत ने रेखांकित किया कि AI-संचालित डेटा सेंटर, आधुनिक ग्रिड पर बड़े, जटिल और गतिशील ‘लोड’ के रूप में उभर रहे हैं, जो भारत की विद्युत प्रणाली को महत्त्वपूर्ण रूप से पुनर्गठित कर सकते हैं।

संबंधित तथ्य

  • भारत की कुल स्थापित डेटा सेंटर क्षमता लगभग 1.2 गीगावाट (GW) है और AI-संचालित संगणन माँग में वृद्धि के कारण वर्ष 2030 तक इसके चार गुना बढ़ने का अनुमान है।
    • अनुमान दर्शाते हैं कि इसकी पहुँच 8–10 गीगावाट तक हो सकती है, जिससे डेटा सेंटर महत्त्वपूर्ण ग्रिड लोड बन जाएँगे।
  • प्रमुख विद्युत लोड के रूप में डेटा सेंटर: पारंपरिक लोड के विपरीत, डेटा सेंटर उच्च-तीव्रता, गतिशील और परिवर्तनीय विद्युत लोड होते हैं।
    • इनकी माँग कम पूर्वानुमेय होती है, विशेषकर AI कार्यभार के कारण, जो उपयोग में तीव्र वृद्धि या गिरावट (रैंप-अप/रैंप-डाउन) उत्पन्न कर सकते हैं।

डेटा सेंटर के बारे में

  • डेटा सेंटर समर्पित सुविधाएँ हैं, जहाँ कंप्यूटर प्रणालियाँ, सर्वर, नेटवर्किंग उपकरण और स्टोरेज प्रणालियाँ स्थापित होती हैं, ताकि विशाल मात्रा में डिजिटल डेटा का प्रबंधन, भंडारण और प्रसंस्करण किया जा सके।
  • अनुप्रयोग: ये क्लाउड सेवाओं को शक्ति प्रदान करते हैं, वेबसाइट होस्ट करते हैं, एंटरप्राइज आईटी संचालन का प्रबंधन करते हैं, वित्तीय लेन-देन का समर्थन करते हैं तथा वास्तविक-समय संचार, AI प्रसंस्करण एवं बिग डेटा विश्लेषण को सक्षम बनाते हैं।

विद्युत ग्रिड के लिए चुनौतियाँ

  • ग्रिड नियोजन एवं अवसंरचना: डेटा सेंटर बड़े, जटिल ट्रांसमिशन-स्तरीय लोड की तरह कार्य करते हैं, जिनके लिए सामान्य वितरण प्रणालियों की तुलना में अधिक सुदृढ़ ग्रिड नियोजन की आवश्यकता होती है।
  • साइलेंट एग्जिट: इन्वर्टर-आधारित प्रणालियों वाले डेटा सेंटर अचानक स्वयं को अलग (“साइलेंट एग्जिट”) कर सकते हैं, जिससे यदि बड़े पैमाने पर विद्युत गिरावट हो तो ग्रिड संतुलन प्रभावित हो सकता है।
  • पूर्वानुमान संबंधी कठिनाइयाँ: AI और डेटा सेंटर की गतिशील लोड प्रोफाइल के कारण पारंपरिक ऊर्जा पूर्वानुमान प्रणालियाँ सटीक आकलन करने में कठिनाई अनुभव करती हैं।
  • ट्रांसमिशन अवसंरचना पर दबाव: हाइपरस्केल डेटा सेंटर प्रति सुविधा लगभग 1 गीगावाट तक की आवश्यकता रख सकते हैं।

आगे की राह

  • अवसंरचना एवं नीतिगत निहितार्थ: भारत की ग्रिड योजना को बड़े AI डेटा सेंटरों की उच्च-लोड, निरंतर ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विकसित करना होगा।
    • उदाहरण: विश्वसनीयता और स्थिरता दोनों सुनिश्चित करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के साथ एकीकरण, ऊर्जा भंडारण तथा नियामकीय समन्वय की आवश्यक है।
  • ग्रिड नियोजन और संसाधन पर्याप्तता को सुदृढ़ करना: केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा निर्मित राष्ट्रीय विद्युत योजना (NEP) के अंतर्गत राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय विद्युत नियोजन में डेटा सेंटर माँग के प्रक्षेपणों को सम्मिलित किया जाना चाहिए।
  • एकीकृत अवसंरचना के साथ डेटा सेंटर पार्कों का सृजन: पूर्व-अनुमोदित उच्च-क्षमता ट्रांसमिशन लाइनों के साथ प्लग-एंड-प्ले डेटा सेंटर क्षेत्रों का विकास किया जाना चाहिए।
    • उदाहरण: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने अवसंरचना प्रोत्साहनों को बढ़ावा देने वाली समर्पित डेटा सेंटर नीतियों की घोषणा की है।
  • जल एवं पर्यावरणीय स्थिरता:  जल-दक्ष शीतलन प्रौद्योगिकियों (द्रव शीतलन, वायु शीतलन) को अनिवार्य बनाया जाए।
    • उदाहरणार्थ: पर्याप्त जल उपलब्धता एवं सुदृढ़ प्रसारण अवसंरचना वाले क्षेत्रों में डेटा केंद्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाए।

निषकर्ष:

भारत में डेटा केंद्रों की तीव्र वृद्धि एक ओर चुनौती है तो दूसरी ओर अवसर भी प्रस्तुत करती है। यदि यह वृद्धि अव्यवस्थित रहे, तो इससे ग्रिड अस्थिरता, टैरिफ भार  और अवसंरचनात्मक अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

  • हालाँकि, यदि इसे रणनीतिक रूप से एकीकृत किया जाए, तो यह नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में तेजी ला सकता है, ऊर्जा भंडारण में नवाचार को प्रोत्साहित कर सकता है, ट्रांसमिशन नियोजन को सुदृढ़ कर सकता है, तथा AI के क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता को मजबूत कर सकता है।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.