100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैन्जिबल इनकम्स (MISHTI) योजना

Lokesh Pal July 30, 2026 03:11 4 0

संदर्भ

हाल ही में मिष्टी (Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes-MISHTI)  योजना के अंतर्गत मैंग्रोव विकास एवं संरक्षण के मामले में आंध्र प्रदेश ने भारतीय राज्यों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

संबंधित तथ्य 

  • वर्ष 2025–26 के दौरान राज्य ने ₹18.04 करोड़ के व्यय से 2,047.70 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव वृक्षारोपण किया।

MISHTI के बारे में:

  • पूर्ण रूप: मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैन्जिबल इनकम्स (MISHTI)
  • शुभारंभ: MISHTI की घोषणा केंद्रीय बजट 2023–24 में की गई थी तथा इसका शुभारंभ 5 जून, 2023 को हुआ था।
  • नोडल मंत्रालय: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC)
  • उद्देश्य: भारत के तटीय क्षेत्रों तथा उपयुक्त लवणीय निकाय (Salt-pan) भूमि पर मैंग्रोव वनीकरण एवं पुनर्स्थापन करना।
  • कार्यान्वयन: इस योजना में प्रतिपूरक वनीकरण ढाँचे तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) जैसे विद्यमान वित्तपोषण एवं रोजगार कार्यक्रमों पर आधारित है, ताकि मैंग्रोव संरक्षण एवं आजीविका संवर्द्धन को समन्वित रूप से बढ़ावा दिया जा सके।

फिश बोन’ तकनीक

  • विधि: प्राकृतिक ज्वारीय प्रवाह से क्षतिग्रस्त मैंग्रोव भूमि पुनर्बहाली के लिए मछली के कंकाल जैसी संरचना में जैसी संरचना में ज्वारीय नलिकाओं (Tidal Channels) का नेटवर्क विकसित किया जाता है, जिससे ज्वारीय जल का प्राकृतिक प्रवाह पुनः स्थापित हो सके 
  • उद्देश्य: ज्वारीय जल के प्रवाह को पुनर्स्थापित कर अवसाद (Sediment) एवं पोषक तत्त्वों (Nutrients) के पारगमन में सुधार करना तथा मैंग्रोव के प्राकृतिक पुनर्जनन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ विकसित करना।
  • अनुप्रयोग: आंध्र प्रदेश ने वृक्षारोपण की उत्तरजीविता दर में सुधार तथा पुनर्स्थापन स्थलों की दीर्घकालिक पारिस्थितिकी सुदृढ़ता (Resilience) बढ़ाने के लिए इस तकनीक को अपनाया; हालाकि, इसके परिणामों से संबंधित मात्रात्मक आँकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

आंध्र प्रदेश का प्रदर्शन

  • पुनर्स्थापन क्षेत्र: वन विभाग के अनुसार, वर्ष 2025–26 के दौरान 2,047.70 हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव वृक्षारोपण किया गया।
  • निवेश: तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन पर ₹18.04 करोड़ का व्यय किया गया।
  • वर्ष 2026–27 का लक्ष्य: राज्य ने 1,618 हेक्टेयर क्षेत्र के पुनर्स्थापन का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक अन्य विवरण में इसे 4,000 एकड़ बताया गया, जो लगभग इसके समतुल्य है, हालाँकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि दोनों का कार्यक्रम-क्षेत्र समान था या नहीं।
  • राज्य की पहल
    • ये गतिविधियाँ आंध्र प्रदेश की ग्रेट ग्रीन वॉल पहल का हिस्सा हैं।
      • यह अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल तथा अरावली ग्रीन वॉल परियोजना से प्रेरित है।
    • राज्य ने फिश बोन तकनीक को भी अपनाया है, जो ज्वारीय जल के प्रवाह में सुधार, मैंग्रोव की जीवित रहने की दर बढ़ाने तथा दीर्घकालिक पारिस्थितिकीय सुदृढ़ता को बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित एक अभिनव पुनर्स्थापन तकनीक है।

मैंग्रोव का महत्त्व

  • तटीय संरक्षण: मैंग्रोव तूफानी ज्वार, लहरों तथा तटीय अपरदन के प्रभाव को कम करते हैं।
  • जैव विविधता: इनके अंतरज्वारीय आवास अनेक समुद्री एवं तटीय प्रजातियों के प्रजनन, पालन-पोषण तथा भोजन के क्षेत्र के रूप में कार्य करते हैं।
  • ब्लू कार्बन: मैंग्रोव वनस्पतियाँ एवं जलमग्न मृदा, तटीय कार्बन की पर्याप्त मात्रा को अवशोषित एवं संगृहीत कर सकती है।
  • आजीविका: स्वस्थ मैंग्रोव तटीय समुदायों की मत्स्यपालन तथा अन्य पारिस्थितिकी-आधारित आजीविकाओं का समर्थन करते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.