भारतीय लेखा मानक (Ind AS)

5 Mar 2026

संदर्भ 

भारत में बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमाकर्ताओं के लिए भारतीय लेखा मानक (Ind AS) लागू करने की तारीख 1 अप्रैल, 2026 प्रस्तावित की है।

सम्बन्धित तथ्य 

  • यह तिथि जीवन बीमाकर्ताओं, सामान्य बीमाकर्ताओं, स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं और पुनर्बीमाकर्ताओं सहित बीमाकर्ताओं की सभी श्रेणियों पर लागू होगी, जो टिप्पणियों के लिए एक एक्सपोजर ड्राफ्ट और एक परामर्श-पत्र सार्वजनिक डोमेन में रखेंगे।

महत्त्वपूर्ण Ind AS के उदाहरण

  • Ind AS 1: वित्तीय विवरणों की प्रस्तुति
  • Ind AS 7: नकद प्रवाह विवरण
  • Ind AS 16: संपत्ति, संयंत्र और उपकरण
  • Ind AS 109: वित्तीय उपकरण
  • Ind AS 115: ग्राहकों के साथ अनुबंधों से प्राप्त राजस्व।

भारतीय लेखा मानक (Ind AS) के बारे में

  • भारतीय लेखा मानक (Ind AS) कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) द्वारा अधिसूचित किए गए लेखांकन सिद्धांतों का एक समूह हैं।
  • ये मानक अधिकांशतः अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों (IFRS) के अनुरूप हैं।
  • इनको लेखा मानक बोर्ड (ASB) द्वारा तैयार किया जाता है और इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के पर्यवेक्षण में जारी किया जाता है।
  • भारत में कार्यान्वयन: Ind AS को वर्ष 2016 से क्रमिक रूप से लागू किया गया था:
    • चरण I (2016)
      • सूचीबद्ध कंपनियाँ और जिनका शुद्ध मूल्य ≥ ₹500 करोड़ हो।
    • चरण II (2017)
      • जिनका शुद्ध मूल्य ₹250–500 करोड़ हो, उन सूचीबद्ध कंपनियाँ।
    • बाद के विस्तार
      • बैंकों, बीमा कंपनियों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) पर विशिष्ट समय-सीमाओं के साथ लागू किया गया।
  • Ind AS अनिवार्य हैं:-
    • भारत में सूचीबद्ध कंपनियाँ
    • गैर-सूचीबद्ध कंपनियाँ जिनकी कुल संपत्ति ≥ ₹250 करोड़ है।
    • ऐसे संस्थाओं की होल्डिंग, सहायक, संयुक्त उद्यम या सहयोगी कंपनियाँ।

3 3

मुख्य विशेषताएँ

  • IFRS संगति: Ind AS अधिकांशतः IFRS पर आधारित हैं, लेकिन भारतीय परिस्थितियों के अनुसार संशोधित किए गए हैं।
  • सिद्धांत-आधारित मानक: लेनदेन के आर्थिक सार पर ध्यान केंद्रित, कठोर नियमों पर नहीं।
  • न्यायसंगत मूल्यांकन: न्यायसंगत मूल्य लेखांकन पर अधिक जोर।
  • सुधारित प्रकटीकरण: अधिक विस्तृत वित्तीय प्रकटीकरण की आवश्यकता।

महत्त्व

  • वैश्विक मानकों के साथ संरेखण: इसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में वित्तीय रिपोर्टिंग में अधिक सुसंगतता, पारदर्शिता और तुलना की क्षमता बढ़ाना है, जिससे यह वैश्विक रूप से स्वीकार किए गए मानकों के अनुरूप हो।
  • पूँजी जुटाना: यह भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजारों में पूँजी जुटाने में मदद करता है।
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ावा देना: मानकीकृत रिपोर्टिंग के कारण विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को प्रोत्साहन मिलता है।

पहलू पूर्व लेखा मानक (AS)
या
भारतीय सामान्यतः स्वीकृत लेखांकन सिद्धांत (IGAAP)
भारतीय लेखा मानक (Ind AS)
वैश्विक अनुरूपता मुख्यतः राष्ट्रीय मानक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों के साथ संगत
दृष्टिकोण नियम आधारित सिद्धांत-आधारित
मूल्यांकन पद्धति मुख्यतः ऐतिहासिक लागत लेखांकन पर आधारित न्यायसंगत मूल्यांकन लेखांकन का व्यापक उपयोग
प्रकटीकरण आवश्यकताएँ सीमित प्रकटीकरण पारदर्शिता के लिए विस्तृत प्रकटीकरण
जटिलता सरल और लागू करने में अपेक्षाकृत आसान अधिक जटिल और विस्तृत
प्रयोज्यता पहले अधिकांश कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाता था। सूचीबद्ध और बड़ी कंपनियों के लिए अनिवार्य।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.